आज से शुरू हो गया 8 दिन का होलाष्टक, इस बीच भूलकर भी न करें ये काम, वरना पड़ेगा बहुत भारी!

Holashtak Restrictions: होलाष्टक के 8 दिन आज से शुरू हो गए हैं। इस अवधि को शुभ कार्यों के लिए अशुभ माना जाता है। जानें इन दिनों कौन-कौन से काम भूलकर भी नहीं करने चाहिए।
Holashtak Start Date
होलाष्टक (सौ.सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Holashtak Kya Na Kare : हिंदू धर्म में शुभ और अशुभ काम दोनों करने से पहले ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति, योग और शुभ-अशुभ काल को जरुर देखा जाता है। साल में और कई पर दिन में कुछ अवधि ऐसी होती है, जिसमें शुभ काम करने की मनाही होती है। इनमें से एक है होलाष्टक।

आज यानि 24 फरवरी 2026 से होलाष्टक शुरू हो गए हैं और इसका समापन 3 मार्च यानी होलिका दहन के दिन होगा।

धर्म एवं ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार, होली से पहले आने वाले आठ दिनों को होलाष्टक कहा जाता है, जिसे हिंदू धर्म में बेहद अशुभ माना जाता है। होलाष्टक अवधि को लेकर कई सारे नियम बनाए गए हैं, आइए उनके बारे में जानते हैं, जो इस प्रकार हैं -

होलाष्टक के दौरान क्या नहीं करना चाहिए?

  • शादी-विवाह, सगाई, मुंडन या नामकरण

ज्योतिष एवं वास्तु शास्त्र के अनुसार, होलाष्टक के दौरान शुभ कार्य करने मनाही की होती है। जैसे कि शादी-विवाह, सगाई, मुंडन या नामकरण आदि नहीं करना चाहिए।

  • नया घर या जमीन खरीदना अशुभ

धर्म ग्रथों में बताया गया है कि, होलाष्टक में शुभ कार्य करने के अलावा, नया घर या जमीन खरीदना भी अशुभ माना गया है। इसके अलावा, गृह प्रवेश करने से बचें और इस दौरान नई गाड़ी भी न खरीदें।

  • नया बिजनेस शुरू करने बचे

अगर आप कोई नया बिजनेस शुरू करने के बारे में सोच रहे हैं तो होलाष्टक के समाप्त होने के इंतजार करें। क्योंकि होलाष्टक में कोई भी नया काम शुरू नहीं करना चाहिए। होलाष्टक के ​8 दिन पूजा-पाठ या धार्मिक कार्यों को करना शुभ बताया गया है।

  • तामसिक चीजों से करें

होलाष्टक के दौरान शुभ कार्य के अलावा, खानपान पर भी ख़ास ध्यान देना चाहिए। कहा जाता है कि, इस दौरान तामसिक चीजों के सेवन से दूर रहना चाहिए।

होलाष्टक में क्या करें?

  • होलाष्टक के दौरान अपनी क्षमता अनुसार गरीबों को अन्न और वस्त्र का दान करें।
  • भगवान विष्णु और शिव की पूजा करें।
  • इस दौरान 'ॐ नमो भगवते वासुदेवाय' मंत्र का जाप करना बहुत शुभ माना जाता है।
  • होलाष्टक के दौरान सफेद रंग के वस्त्र धारण करना शुभ माना गया है।
  • इसके अलावा सफेद चीजों का दान करना चाहिए और मां की सेवा करनी चाहिए।
  • क्योंकि कुंडली में मां को चंद्रमा का स्थान दिया गया है।
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com