-
गुरु, 30 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Religion »
- What Should Not Be Done By Mistake On The Day Of Basant Panchami
बसंत पंचमी के दिन भूलकर भी न करें ये काम, वरना जान लें परिणाम
- Written By: सीमा कुमारी
ज्ञान, बुद्धि और कला की देवी मां सरस्वती को समर्पित बसंत पंचमी का पावन पर्व इस वर्ष 2 फरवरी 2025 को पूरे देशभर में मनाया जाएगा। मां सरस्वती की पूजा करने के साथ-साथ कुछ नियमों का पालन करना बेहद जरूरी भी है।

मां सरस्वती,(सौ.सोशल मीडिया)
Basant Pachami 2025: ज्ञान, बुद्धि और कला की देवी मां सरस्वती को समर्पित बसंत पंचमी का पावन पर्व इस वर्ष 2 फरवरी 2025 को पूरे देशभर में मनाया जाएगा। यह पर्व हर साल माघ महीने की शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि के दिन मनाया जाता है। इस दिन मां सरस्वती की पूरे विधि-विधान के साथ पूजा अर्चना की जाती है।
साथ ही, इस दिन पीले रंग के कपड़े पहनने का भी रिवाज है, क्योंकि मां सरस्वती को पीला रंग बेहद प्रिय है। इसी के साथ इस दिन मां सरस्वती को पीले रंग की मिठाईयों का भोग लगाया जाता है और पीले रंग के फूल भी अर्पित किए जाते हैं। मां सरस्वती की पूजा करने के साथ-साथ कुछ नियमों का पालन करना बेहद जरूरी भी है। ऐसे में आइए जानते हैं कि बसंत पंचमी पर भक्तों को कौन से काम नहीं करने चाहिए।
इस दिन भूल कर भी न करें ये काम
सम्बंधित ख़बरें
आज बसंत पंचमी पर बांके बिहारी मंदिर में क्यों उड़ा गुलाल? जानिए कितने दिनों तक रंगा रहेगा ब्रज?
बसंत पंचमी पर तुलसी पर क्यों बांधा जाता है पीला धागा? वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
भोजशाला विवाद पर आया मुस्लिम पक्ष का बयान, वकार सादिक बोले- भाईचारा कायम रहे…सुप्रीम कोर्ट का फैसला मंजूर
बसंत पंचमी पर भूलकर भी न छोड़ें मां सरस्वती की ये आरती, वरना अधूरी रह जाएगी पूजा
1. काले या नीले वस्त्रों में न करें पूजा
ज्योतिषयों के अनुसार, बसंत पंचमी के दिन आपको पूजन के दौरान भूलकर भी काले या नीले वस्त्र नहीं पहनने चाहिए। ऐसा माना जाता है कि काले रंग के वस्त्रों में पूजा करने से पूजा का पूर्ण फल नहीं मिलता है और इसका बुरा असर हमारे भविष्य पड़ सकता है। इस दिन आपको पूजा के समय पीले या सफ़ेद वस्त्र ही धारण करने चाहिए। काले और नीले के साथ इस दिन लाल वस्त्रों में भी पूजा करने की मनाही होती है।
2. पेड़ पौधे न काटें
बसंत पंचमी के दिन आपको भूलकर भी पेड़ पौधों की कटाई छंटाई नहीं करनी चाहिए। ऐसा माना जाता है कि यदि आप इस दिन पेड़ों की कटाई करते हैं तो आपके जीवन में इसका बुरा प्रभाव पड़ सकता है।
बसंत पंचमी के दिन से ही बसंत ऋतु की शुरुआत होती है। इसी वजह से ऐसा माना जाता है कि इस दिन पौधे लगाने चाहिए और पेड़ पौधों को नुकसान नहीं पहुंचाना चाहिए।
3. किसी को अपशब्द न कहें
बसंत पंचमी को वाणी की देवी सरस्वती के अवतरण दिवस के रूप में मनाया जाता है। ऐसा माना जाता है कि हम जो भी बोलते हैं उससे माता का आदर या निरादर हो सकता है। इसलिए आपको भूलकर भी बसंत पंचमी के दिन किसी को भी अपशब्द नहीं कहने चाहिए और किसी गरीब का अपमान भी नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से सरस्वती माता का अपमान होता है और सुख समृद्धि का ह्रास होता है।
4. मांस मदिरा का सेवन न करें
बसंत पंचमी के दिन भूलकर भी आपको मांस और मदिरा का सेवन नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से माता सरस्वती आपके ऊपर नाराज हो सकती हैं और भी बिगड़ सकते हैं। बसंत पंचमी के दिन जहां तक संभव हो सात्विक भोजन का ही सेवन करें। इस दिन आपको किसी भी रूप में तामसिक भोजन ग्रहण नहीं करना चाहिए अन्यथा आपके घर की सुख-समृद्धि छिन सकती है।
धर्म की खबरें जानने के लिए क्लिक करें…
5. पुस्तक या कॉपी को फाड़ें
मां सरस्वती ज्ञान और विद्या की देवी हैं। वसंत पंचमी पर मां सरस्वती का आशीर्वाद पाने के लिए कलम, दवात की पूजा की जाती है। ऐसे में इस दिन पुस्तकों को भूलकर भी नुकसान न पहुंचाएं, ना ही किसी भी पुस्तक या कॉपी को फाड़ें। इससे करियर पर बुरा असर पड़ता है।
What should not be done by mistake on the day of basant panchami
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: मेहनत का मिलेगा फल, व्यापार में तेजी के संकेत, पढ़ें सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 30, 2026 | 12:10 AMBirthday Horoscope: आज जन्मे जातकों को बढ़ेगा सौभाग्य, रिश्ते होंगे मजबूत, साल के अंत में धन लाभ के योग
Jul 29, 2026 | 09:55 PMबॉलीवुड एक्ट्रेस कीर्ति कुल्हारी का क्रेडिट कार्ड हैक, मिनटों में खाते से उड़े ₹2.43 लाख; पुलिस में मामला दर्ज
Jul 29, 2026 | 09:55 PMजबलपुर में ताश के पत्तों की तरह भरभराकर गिरी 60 साल पुरानी इमारत, 7 मजदूरों ने भागकर बचाई जान; VIDEO वायरल
Jul 29, 2026 | 09:51 PMKamika Ekadashi 2026: कामिका एकादशी पर ऐसे करें पूजा, खुलेगा सौभाग्य का द्वार, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त
Jul 29, 2026 | 09:50 PMभोपाल किसान आंदोलन का असर! 2 से 3 किलोमीटर पैदल चलने को मजबूर हुए छात्र, राजधानी में मचा हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:46 PMअपराध होने का इंतजार कर रही सरकार? एंटी पेपर लीक बिल पर CJP का बया बयान, पैलेट गन मामले पर भी मांगा जवाब
Jul 29, 2026 | 09:45 PMवीडियो गैलरी

काशी में टूटी मजहब की दीवारें, गुरु पूर्णिमा पर मुस्लिम समाज ने आरती उतारकर गुरु दीक्षा ली; देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:34 PM
गटर छाप हरकतों को नॉर्मलाइज नहीं होने दूंगी…प्रदर्शनकारियों की अश्लील हरकतों पर कंगना रनौत की दो टूक- VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:21 PM
बारिश में डूबा नागपुर का ‘रामजी श्यामजी पोहावाला’! दुकान का बुरा हाल, देखें Ground Report
Jul 29, 2026 | 09:14 PM
राज्यसभा में तिरंगे को लेकर संजय सिंह का बड़ा हमला; RSS पर लगाए ऐसे गंभीर आरोप कि मच गया हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 07:14 PM
भोपाल में फूटा किसानों का भयंकर गुस्सा; पुलिस और प्रशासन के उड़े होश, नेताओं की एंट्री पर लगा बैन? देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 06:54 PM
लोकसभा में डॉ. श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, नीट परीक्षा प्रणाली में बताए बड़े सुधार-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:45 PM














