सावन में किन चीजों के दान से मुश्किलों से भर सकता है जीवन, तुरंत नोट कर लें
सावन के महीने में दान-पुण्य का विशेष महत्व हैं। धार्मिक मान्यता है कि इस दौरान दान करने से भोलेनाथ की असीम कृपा मिलती हैं। लेकिन सावन में कुछ चीजों का दान बिल्कुल नहीं करना चाहिए।
- Written By: सीमा कुमारी
सावन के महीने में क्या दान नहीं करना चाहिए ( सौ.सोशल मीडिया)
Sawan month 2025: 11 जुलाई से सावन का महीना शुरू होने जा रहा है। यह महीना भगवान शिव की पूजा और आराधना में समर्पित होता है। ऐसे में हम पर भोलेनाथ की कृपा बनी रहें। इसके लिए हम दान-पुण्य करते हैं। हम सभी चाहते हैं कि हमारा जीवन खुशियों से भरा हुआ रहे, लेकिन कई बार जाने-अनजाने में हम कुछ कर देते हैं, जो जीवन में नकारात्मक ऊर्जा लेकर आ सकता है।
वहीं दान-पुण्य करना अच्छी बात होती है, लेकिन क्या आप जानते हैं सावन के महीने में कुछ चीजों का दान नहीं करना चाहिए वरना आर्थिक तंगी आ सकती है? तो चलिए आज हम आपको बताने वाले हैं उन चीजों के बारे में जिसे आपको सावन के महीने में दान नहीं करना चाहिए।
सावन के महीने में क्या दान नहीं करना चाहिए :
-
काले रंग की चीजों का दान
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, काला रंग शनि और राहु ग्रह का प्रतिनिधित्व करता है। जहां शनि देव न्याय के देवता माने जाते हैं, वहीं राहु छाया ग्रह है जिसके नकारात्मक प्रभाव माने जाते हैं। सावन का महीना भगवान शिव को समर्पित है और भोलेनाथ को हल्के रंग पसंद हैं, इसलिए सावन में काले रंग की चीजों का दान न करें। इससे जीवन में नकारात्मकता आ सकती है।
सम्बंधित ख़बरें
Religious Tips: चरण स्पर्श से पहले जान लें ये नियम, शास्त्रों में बताया गया है किसके पैर नहीं छूने चाहिए
House Keys : घर में चाबियां यहां रखीं तो खुलेंगे सफलता के द्वार, गलत जगह रखीं तो बढ़ेंगी परेशानियां
Guruvar Upay: विवाह में देरी से हैं परेशान? गुरुवार को करें ये एक काम, जल्द बनेंगे शुभ संयोग
Astrology: ज्योतिष शास्त्र में इन नक्षत्रों को माना जाता है सबसे अशुभ, जीवन में ला सकते हैं कई परेशानियां
-
लोहे की चीजों को न करें दान
धार्मिक मान्यता के अनुसार, सावन के महीने में लोहे का दान भी नहीं करना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि सावन में लोहे की चीजों का दान करने से शनि के अशुभ प्रभाव देखने को मिल सकते हैं और घर में दरिद्रता आ सकती है। आपको बता दें, इसके अलावा, सावन में लोहे की चीजों का दान करना आपके घर की आर्थिक स्थिति कमजोर बना सकता है। इसलिए सावन महीने में ऐसी गलती करने से बचे।
घर में शमी का पौधा लगाने से दूर हो जाएगी पैसों की तंगी, और भी हैं कई लाभ जान लें
-
न करें नुकीली चीजों का दान
कहा जाता है कि सावन के महीने के दौरान धारदार चीजों का दान नहीं करना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि सावन में नुकीली चीजों का दान करने से शिवजी अप्रसन्न हो सकते हैं। कहते हैं कि इन चीजों का दान करने से घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और परिवार में कलह-क्लेश हो सकते हैं।
