-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Religion »
- What Is The Significance Of Stalked Cucumber On Janmashtami
जन्माष्टमी पर डंठल वाले खीरे का क्या होता है महत्व, जानिए श्रीकृष्ण के जन्मदिन से इसका संबंध
- Written By: दीपिका पाल
Janmashtami 2025: भगवान श्रीकृष्ण का जन्मदिन भाद्रपद मास की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाते है इस मौके पर खीरे का महत्व होता है। डंठल वाले खीरे को जन्माष्टमी पर पूजा के रूप में रखते है।

जन्माष्टमी में क्यों है खीरे का महत्व (सौ.सोशल मीडिया)
Janmashtami 2025: भगवान श्रीकृष्ण का जन्मदिन देशभर में 16 अगस्त को मनाया जाने वाला है। यह दिन देश के प्रमुख खास व्रत-त्योहारों में से एक होता है। देश के प्रमुख कृष्ण मंदिरों में जन्माष्टमी का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाते है। जन्माष्टमी से जुड़ी वैसे तो कई परंपराएं है लेकिन कुछ परंपरा की जानकारी सही तौर पर किसी को नहीं होती है।
भगवान श्रीकृष्ण का जन्मदिन भाद्रपद मास की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाते है इस मौके पर खीरे का महत्व होता है। डंठल वाले खीरे को जन्माष्टमी पर पूजा के रूप में रखते है वहीं पर इसका संबंध भगवान श्रीकृष्ण के जन्म से होता है।
जानिए खीरे का श्रीकृष्ण के जन्मदिन से संबंध
यहां पर जन्माष्टमी के मौके पर डंठल वाले खीरे का महत्व होता है। परंपरा के अनुसार श्रीकृष्ण का जन्म डंठल वाले इस खीरे से कराते है। मान्यता के अनुसार, जब बच्चे का जन्म होता है, तो बच्चे का गर्भनाल काटकर उसे मां के गर्भ से अलग किया जाता है। डंठल वाले खीरे को भगवान श्री कृष्ण का गर्भनाल माना जाता है और खीरे के डंठल को खीरे से काटकर अलग करना, उसे श्री कृष्ण को मां देवकी से अलग करने की रस्म के तौर पर मनाया जाता है। यहां पर डंठल वाले खीरे को काटने की इस प्रक्रिया को नाल छेदन की प्रक्रिया कहते है। खीरे को काटने का अर्थ जन्म की प्रक्रिया से जुड़ा होता है। इस प्रक्रिया को भक्त श्रद्धापूर्वक निभाते है।
सम्बंधित ख़बरें
Shiv Puja: सावन में व्रत नहीं रख सकें, तो कैसे मिलेगा भगवान शिव जी की कृपा? यहां जानिए
‘जेल में प्रकटे कृष्ण कन्हैया’ के मंगलगान से गूंजा पंडाल, जया किशोरी ने दिया धर्म और भक्ति का संदेश
Chaturmas 2026: चतुर्मास हुआ शुरू, जानें 4 महीने क्या करें और किन नियमों से बरसेगी भगवान विष्णु की कृपा
Self-Doubt से लेकर Anxiety तक, हर मुश्किल में काम आएंगे मां दुर्गा के ये 5 चमत्कारी मंत्र, मिलेगा आत्मविश्वास
जन्माष्टमी के दिन खीरे को काटने की यह परंपरा भगवान श्रीकृष्ण के जन्मदिवस से जोड़ते हुए रात के 12 बजे की जाती है। यहां पर कुछ जगहों पर भगवान कृष्ण की मूर्ति स्थापित करने के लिए खीरे से गूदा निकाला जाता है। बाद में आधी रात को खीरा खोला जाता है, ताकि माता देवकी के गर्भ से भगवान के जन्म का संकेत मिलता है।
ये भी पढ़ें- आखिर हर पुलिस थानों और जेल में क्यों मनाया जाता है जन्माष्टमी का त्योहार, जानें इसके पीछे की वजह
जानिए कैसे मनाएं खीरे से जन्माष्टमी
इस प्रक्रिया के अनुसार , श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की रात 12 बजे बाल गोपाल का जन्म हुआ था, तो ठीक उसी वक्त खीरे के डंठल को एक सिक्के से काटकर अलग करें और बाल गोपाल के जन्म की खुशी मनाएं। इसके बाद शंख बजाकर इस शुभ अवसर को और भी पावन करें। इसके बाद आप विधिवत बाल गोपाल की पूजा करें। डंठल वाला खीरा मिलना मुश्किल होता है, तो कई लोग खीरा को बीच से काटकर भी श्रीकृष्ण का जन्म कराते हैं। श्रीकृष्ण के जन्म के बाद कई लोग बाल गोपाल को खुले पर बिठाकर उन्हें झूला भी झुलाते हैं और प्यार से दुलारते भी हैं। फिर उन्हें उनकी पसंद का भोग भी चढाते हैं। इस दिन बाल गोपाल को भोग में पंजीरी और चरणामृत के साथ ही खीरा जरूर चढ़ाएं।
जन्माष्टमी से जुड़ी कई परंपराएं होती है जिसका पालन भक्ति भाव के साथ भक्त करते है।
What is the significance of stalked cucumber on janmashtami
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
फिल्मों में निभाते थे शराबी का किरदार, असल जिंदगी में कभी शराब को हाथ तक नहीं लगाया, जानिए जॉनी वॉकर की कहानी
Jul 29, 2026 | 06:38 AMBirthday Horoscope: 29 जुलाई को जन्मे जातकों को मेहनत से मिलेगी सफलता, जानें वार्षिक भविष्यफल
Jul 29, 2026 | 06:15 AMभारत में EV का बढ़ेगा दबदबा, अगले साल 12% तक पहुंच सकती है इलेक्ट्रिक वाहनों की हिस्सेदारी
Jul 29, 2026 | 06:05 AMSanjay Dutt Birthday: स्टारडम के बीच मौत के बेहद करीब पहुंच गए थे संजय दत्त, फिर एक घटना ने बदल दी पूरी कहानी
Jul 29, 2026 | 06:03 AMमहाराष्ट्र में फिर शुरू होगा मूसलाधार बारिश का दौर! IMD ने नागपुर-पुणे समेत कई जिलों में जारी किया अलर्ट
Jul 29, 2026 | 05:30 AMElon Musk का बड़ा दांव, X पर लॉन्च हुई X Money बैंकिंग सर्विस, अब चैट के साथ भेज सकेंगे पैसे
Jul 29, 2026 | 04:59 AMAaj Ka Rashifal: इन राशि वालों के रुके हुए काम होंगे पूरे, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 29, 2026 | 12:10 AMवीडियो गैलरी

मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:56 PM
नौकरी मिली फिर भी बेरोजगार! भोपाल में चयनित शिक्षकों का हल्ला बोल, शादी टूटने की आई नौबत; देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:54 PM
झुकाने वाला चाहिए, सरकार भी झुकती है…संसद में अखिलेश यादव का BJP सरकार पर तंज, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:37 PM
संसद में प्रियंका गांधी का बड़ा हमला, प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन और AK-47 के इस्तेमाल पर उठाए सवाल- VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:24 PM
हमारे 25 विधायक NDA पर भारी, छात्रों के मुद्दे को लेकर बीजेपी पर बरसे तेजस्वी यादव; सरकार को दिया अल्टीमेटम
Jul 28, 2026 | 02:53 PM














