Durga Ashtami 2025: मासिक दुर्गाष्टमी को मां दुर्गा को अवश्य चढ़ाएं ये वस्तुएं, रुपए-पैसों की तंगी हो जाएगी दूर!
नए साल की पहली मासिक दुर्गा अष्टमी का व्रत 07 जनवरी को मनाई जाएगी। माता दुर्गा को शक्ति की अधिष्ठात्री देवी माना जाता है। इस दिन माता की पूजा करने से पापों का नाश होता है और मन शुद्ध होता है।
- Written By: सीमा कुमारी
आदिशक्ति मां दुर्गा,(सौ.सोशल मीडिया)
Durga Ashtami 2025: जगत जननी आदिशक्ति मां दुर्गा को समर्पित दुर्गा अष्टमी का व्रत हर महीने के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि के दिन रखा जाता है। सनातन धर्म में मासिक दुर्गा अष्टमी का विशेष महत्व है। इस बार नए साल की पहली मासिक दुर्गा अष्टमी का व्रत 07 जनवरी को मनाई जाएगी। माता दुर्गा को शक्ति की अधिष्ठात्री देवी माना जाता है। इस दिन माता की पूजा करने से पापों का नाश होता है और मन शुद्ध होता है।
माता दुर्गा की कृपा से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। अब ऐसे में अगर आप मासिक दुर्गाष्टमी के दिन पूजा-अर्चना कर रहे हैं, तो इस दिन मां दुर्गा को क्या-क्या चढ़ाने से लाभ हो सकता है। आइए जानते हैं इसके बारे में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से।
धर्म की खबरें जानने के लिए क्लिक करें-
सम्बंधित ख़बरें
अनिल अंबानी समूह पर सीबीआई की पहली चार्जशीट, 2,000 करोड़ रुपये से अधिक के कथित ऋण घोटाले का मामला
महाराष्ट्र FDA की कमान मुंढे के हाथ, मिलावट माफिया पर कस सकता है शिकंजा; खाद्य सुरक्षा पर बढ़ी उम्मीद
Ebola Outbreak: इबोला आउटब्रेक से कांगो में मचा कोहराम, 30 से 50 प्रतिशत मरीजों की हो रही है मौत
दिल्ली में बड़ा सियासी धमाका, प्रवेश वर्मा ने सौरभ भारद्वाज पर ठोका 5 करोड़ का मानहानि केस, जानें पूरा मामला
मां दुर्गा को चढ़ाएं जौ
पंडित अरविंद त्रिपाठी के अनुसार, मासिक दुर्गाष्टमी के दिन मां दुर्गा को जौ चढ़ाएं। ऐसा कहा जाता है कि दुर्गा माता को जौ चढ़ाने से व्यक्ति को सभी बाधाओं से छुटकारा मिल सकता है। जौ को सृष्टि का प्रतीक माना जाता है। इसे देवी-देवताओं को अर्पित करने से उनकी कृपा प्राप्त होती है। इसे समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। मां दुर्गा को जौ चढ़ाने से घर में सुख-समृद्धि आती है।
मां दुर्गा को चढ़ाएं नारियल
कहते हैं, इस दिन मां दुर्गा को नारियल चढ़ाने से अक्षय फलों की प्राप्ति होती है। नारियल मां दुर्गा को बेहद प्रिय है। इनकी पूजा बिना नारियल के अधूरी मानी जाती है। अगर आप कोई काम सिद्ध करना चाहते हैं, तो मासिक दुर्गाष्टमी के दिन नारियल चढ़ाने से श्रेष्ठ फलों की प्राप्ति हो सकती है।
मां दुर्गा को चढ़ाएं सोलह श्रृंगार
मासिक दुर्गाष्टमी के शुभ दिन मां दुर्गा को सोलह श्रृंगार चढ़ाने से उनकी कृपा प्राप्त होती है और भक्तों की मनोकामनाएं पूरी होती हैं। सोलह श्रृंगार चढ़ाने से घर में सुख-समृद्धि आती है और नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है।
ऐसा कहा जाता है कि अगर किसी कन्या के विवाह में कोई परेशानी आ रही है, तो मासिक दुर्गाष्टमी के दिन सोलह श्रृंगार चढ़ाने से उत्तम परिणाम मिल सकते हैं।
