Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Aaj Ka Rashifal 17 February: मकर राशि वालों को मिलेगा मान-सम्मान, जानें मेष से मीन तक अपनी किस्मत का हाल!

Astrological Predictions: आज का राशिफल आपके दिन की शुरुआत को खास बना सकता है और आने वाले समय के संकेत दे सकता है। 17 फरवरी को मकर राशि वालों को मान-सम्मान और सफलता मिलने के योग बन रहे हैं।

  • Written By: प्रीति शर्मा
Updated On: Feb 17, 2026 | 12:05 AM

आज का राशिफल (सौ. डिजाइन फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

Daily horoscope 17 February: ज्योतिषीय गणना के अनुसार 17 फरवरी 2026 का दिन कई राशियों के लिए भाग्य के द्वार खोलने वाला साबित होगा। आज फाल्गुन मास की कृष्ण पक्ष की अमावस्या है और धनिष्ठा नक्षत्र का प्रभाव रहेगा। आइए विस्तार से जानते हैं आज का भविष्यफल।

मेष राशि (Aries)

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों में बड़ी राहत लेकर आ सकता है। यदि कोई संपत्ति विवाद चल रहा है, तो उसके सुलझने की पूरी उम्मीद है। कार्यस्थल पर आपको अधीनस्थों का पूरा सहयोग मिलेगा। बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर बन रहे हैं।

वृषभ राशि (Taurus)

वृषभ राशि वालों के लिए आज आर्थिक उन्नति के योग हैं। कारोबार को बढ़ाने की आपकी योजनाएं सफल होंगी। परिवार के सदस्यों का सहयोग आपको मानसिक शांति और प्रसन्नता प्रदान करेगा। धन आगमन के नए स्रोत खुल सकते हैं।

सम्बंधित ख़बरें

Birthday Predictions: आज है जन्मदिन? तो तैयार हो जाइए, 2026 में मिलेगा बड़ा पद और मान-सम्मान!

Aaj Ka Rashifal 16 February: आज इन 3 राशियों को रहना होगा संभलकर, छोटी सी चूक पड़ सकती है भारी!

Birthday Horoscope 2026: आज जन्मे लोगों के लिए कैसा रहेगा पूरा साल? जानें करियर, व्यापार और भाग्य

Aaj Ka Rashifal: 15 फरवरी को महादेव हर लेंगे इन राशियों के कष्ट! जानें कैसा रहेगा रविवार का दिन

मिथुन राशि (Gemini)

आज आप सामाजिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे जिससे मन को संतुष्टि मिलेगी। भावनात्मक संबंधों में मजबूती आएगी। हालांकि, आपको अपनी वाकपटुता पर नियंत्रण रखना होगा। अधिक बोलना या कड़वी बात कहना बने-बनाए काम बिगाड़ सकता है।

कर्क राशि (Cancer)

कर्क राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का भरपूर साथ मिलेगा जो लाभकारी रहेगा। यात्रा के दौरान अपने सामान और जेबकतरों (उठाईगीरों) से सावधान रहें। दूर रहने वाले किसी पुराने मित्र से सुखद समाचार मिलने की संभावना है।

सिंह राशि (Leo)

आज का दिन आपके लिए हर्ष और उत्साह से भरा रहेगा। उच्च अधिकारियों से मेलजोल बढ़ाना आपके करियर के लिए फायदेमंद साबित होगा। आप जो भी कार्ययोजना बनाएंगे उसमें सफलता मिलने के प्रबल योग हैं।

कन्या राशि (Virgo)

कन्या राशि वालों को सलाह दी जाती है कि वे अपने मन की बात मित्रों से साझा करें इससे मानसिक तनाव कम होगा। नौकरी में व्यस्तता अधिक रहेगी। परिवार के साथ छोटी यात्रा का योग बन सकता है, लेकिन वाद-विवाद की स्थिति से खुद को दूर रखें।

तुला राशि (Libra)

तुला राशि के जातकों के लिए आज धन की व्यवस्था करना आसान होगा। व्यापार में नई सफलताएं मिलेंगी और पुरानी परेशानियों का निवारण होगा। मानसिक रूप से आप आज काफी प्रसन्न और ऊर्जावान महसूस करेंगे।

यह भी पढ़ें:- Capricorn February Horoscope: मकर राशि वालों के लिए मेहनत से सफलता का महीना, जानें क्या कहते हैं आपके सितारे

प्रतीकात्मतक तस्वीर (सौ. फ्रीपिक)

वृश्चिक राशि (Scorpio)

वृश्चिक राशि के लोग आज किसी घरेलू मांगलिक कार्य या आयोजन में व्यस्त रह सकते हैं। मातृपक्ष (ननिहाल) के विशिष्ट लोगों से कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। किसी भी तरह के मतभेद में पड़ने के बजाय बड़ों का मार्गदर्शन लेना उचित रहेगा।

धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशि वालों को आज अपने वादों को निभाने में थोड़ी कठिनाई आ सकती है इसलिए सोच-समझकर ही किसी को वचन दें। व्यापार में स्थिति सामान्य रहेगी। भविष्य की योजनाओं पर आज महत्वपूर्ण विचार-विमर्श हो सकता है।

मकर राशि (Capricorn)

मकर राशि के जातकों को समाज में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। आपके पुराने शत्रुओं पर आपकी विजय निश्चित है। हालांकि ध्यान रखें कि आपका रूखा व्यवहार आपके अपनों को नाराज कर सकता है। स्वभाव में विनम्रता बनाए रखें।

कुम्भ राशि (Aquarius)

कुम्भ राशि वालों के लिए आज का दिन सावधानी बरतने का है। दिखावे की प्रवृत्ति के कारण आप कर्ज के जाल में फंस सकते हैं। घर में किसी अतिथि का आगमन हो सकता है। मित्रों और परिजनों के सहयोग से कुछ अधूरे काम पूरे होंगे।

मीन राशि (Pisces)

मीन राशि के जातक आज विपरीत परिस्थितियों को भी अपने अनुकूल बना लेंगे। संतान की शिक्षा या करियर संबंधी कार्यों में व्यस्तता रहेगी। नए कार्यों के प्रति आपका रुझान बढ़ेगा जो भविष्य के लिए शुभ होगा।

व्यापार भविष्य

धनिष्ठा नक्षत्र और फाल्गुन अमावस्या के प्रभाव से आज कमोडिटी बाजार में हलचल देखी जाएगी। व्यापारिक दृष्टि से गुड़-खांड, शक्कर, नारियल, बादाम, छुहारा और मछली (मीन) के भाव में तेजी रहने की संभावना है। वहीं अलसी, अरंडी और सींगदाना में नरमी का रुख रहेगा। जूट, बारदाना और हैसियन के भाव स्थिर यानी समता पर रहेंगे। आज का भाग्यांक 3787 व्यापारिक निर्णयों में सहायक हो सकता है।

Today horoscope 17 february 2026 astrology prediction in hindi

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 17, 2026 | 12:05 AM

Topics:  

  • Aaj ka Rashifal
  • Daily Horoscope
  • Today Horoscope

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.