शुक्रवार के दिन इन रंगों के कपड़े पहनें, खुलेगी किस्मत! जानिए कौन सा रंग पहनना शुभ
Friday Color Astrology:कहा जाता है कि हफ्ते में दिन के अनुसार सही रंग के कपड़े पहनने से ग्रह और भगवान की कृपा होती है। जानिए शुक्रवार के दिन किस रंग के कपड़े पहनना शुभ।
- Written By: सीमा कुमारी
शुक्रवार को कौन सा रंग पहनना शुभ (सौ.सोशल मीडिया)
Friday Color Astrology: सप्ताह का हर दिन किसी न किसी देवी देवता या ग्रहको समर्पित है। जैसे कि शुक्रवार का दिन देवी लक्ष्मी और शुक्र ग्रह को समर्पित है। यह दिन धन, वैभव, सुंदरता और सुख सुविधाओं से जुड़ा हुआ है। ऐसे में शुक्रवार को सही रंग के कपड़े पहनना बहुत शुभ माना गया है। इस दिन खास रंगों के वस्त्र पहनने से देवी लक्ष्मी की कृपा बरसती है और शुक्र ग्रह का आशीर्वाद भी मिलता है। ऐसे में आइए जानते है इस दिन किस रंग के कपड़े पहनना चाहिए?
शुक्रवार को कौन सा रंग पहनना शुभ
लाल रंग के कपड़े
वास्तु एवं ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शुक्रवार के दिन लाल रंग के वस्त्र पहनना शुभ माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि मां लक्ष्मी को यह रंग बहुत पसंद है। जब कोई भक्त श्रद्धा से लाल रंग पहनकर मां लक्ष्मी की पूजा करता है तो घर में धन की वृद्धि होती है।
सफेद रंग के कपड़े
कहा जाता है कि, इस दिन सफेद रंग पहनने से शुक्र ग्रह की कृपा मिलती है। सफेद रंग मन को शांत करता है और रिश्तों में मिठास लाता है। पति पत्नी के बीच मतभेद चल रहे हों तो शुक्रवार को सफेद कपड़े पहनने से संबंधों में सुधार आता है। आपको बता दें, इस रंग से आर्थिक परेशानियां भी कम होती हैं और पुराने कर्ज चुकाने में मदद मिलती है।
सम्बंधित ख़बरें
Healthy Habits: बारिश के मौसम में बढ़ जाता है संक्रमण का खतरा, स्वस्थ रहने के लिए अपनाएं ये 5 जरूरी आदतें
30 के बाद किडनी और लिवर को अंदर से साफ रखने का ‘देसी राज’! डॉक्टर ने बताए 5 फूड्स के बारें में
Jagannath Temple: पुरी के जगन्नाथ मंदिर का वो रहस्य… जब ‘कड़वे नीम का चूर्ण’ बन गया भगवान का सबसे प्रिय भोग
मोगरे में नहीं आ रहे फूल? एक्सपर्ट के ये आसान सीक्रेट अपनाएं, कुछ ही दिनों में कलियों से लद जाएगा पौधा
गुलाबी रंग के कपड़े
आपको बता दें, गुलाबी रंग को भी शुक्रवार के लिए शुभ माना गया है। देवी लक्ष्मी को अक्सर गुलाबी कमल पर बैठे हुए दिखाया जाता है। गुलाबी रंग कोमलता, प्रेम और करुणा का प्रतीक होता है। शुक्रवार को इस रंग के वस्त्र पहनने से घर में सुख शांति बनी रहती है और पैसों की कमी दूर होती है।
ये भी पढ़ें-सर्वपितृ अमावस्या के दिन कर लें ये आसान उपाय, पितरों का मिलेगा आशीर्वाद
शुक्रवार के दिन करें ये उपाय
ज्योतिषयों का कहना है कि, शुक्रवार के दिन पूजा के समय घर में श्री यंत्र स्थापित करना बहुत फलदायी होता है। ऐसा करने से घर में धन की कमी नहीं रहती. साथ ही, इस दिन सफेद रंग का दक्षिणावर्ती शंख घर लाकर पूजा करने से भी मां लक्ष्मी का वास होता है। यह शंख घर की नकारात्मक ऊर्जा को दूर करता है और सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाता है।
