वैशाख मास में कर लें ये अचूक उपाय, श्री विष्णु कृपा से बदल जाएगी किस्मत
Vishnu Kripa Ke Upay:वैशाख मास को भगवान विष्णु की कृपा पाने का विशेष समय माना जाता है। इस पवित्र माह में किए गए अचूक उपाय जीवन में सुख-समृद्धि, धन और तरक्की के नए रास्ते खोल सकते है।
- Written By: सीमा कुमारी
भगवान विष्णु की पूजा (सौ.सोशल मीडिया)
Vaishakh Maas Upay: वैशाख महीने की शुरुआत 3 अप्रैल 2026 से हो चुकी है जो आगामी 1 मई 2026 तक चलेगी। सनातन धर्म में वैशाख महीने को बहुत ही पवित्र और फलदायी माना गया है। शास्त्रों में इस महीने को लेकर कहा गया है कि, वैशाख महीने में भगवान विष्णु की पूजा, जप और दान करने से 10 हजार वर्षों की तपस्या बराबर पुण्य मिलता हैं।
ज्योतिषयों के अनुसार, वैशाख मास में भगवान विष्णु की पूजा के साथ कुछ उपाय करने से घर में सुख समृद्धि बनी रहती हैं साथ ही परिवार के सब सदस्यों को तरक्की भी मिलती हैं। ऐसे में आइए जानते है वैशाख मास में क्या उपाय करना चाहिए?
वैशाख मास में क्या उपाय करना चाहिए?
-
सुख-समृद्धि बढ़ाने के लिए
ज्योतिषयों के अनुसार, घर की सुख-समृद्धि के लिए वैशाख मास के दौरान आप भगवान विष्णु को तुलसी पत्र के साथ शहद अर्पित करें और श्री विष्णु के माधव स्वरूप के साथ भगवान के अनंत और अच्युत स्वरूप का भी ध्यान करें। ऐसा करने से घर में सुख-समृद्धि बढ़ती हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Nirjala Ekadashi: क्या निर्जला एकादशी से शुरू कर सकते हैं एकादशी व्रत की शुरुआत? यहां जानिए पूरी विधि-विधान
Ganga Dussehra: आज गंगा दशहरा पर बन रहा है दुर्लभ संयोग, इस शुभ मुहूर्त में एक छोटा सा दान और सारे दुख दूर
Fitkari Upay : आमदनी अठन्नी और खर्चा रुपैया हो, तो घर के इन जगहों में रख दें फिटकरी, फिर देखिए बैंक बैलेंस
Bhanu Saptami 2026: पुरुषोत्तम मास की भानु सप्तमी पर कर लें ये अचूक उपाय, करियर मिलेगी कामयाबी
-
शत्रुओं से छुटकारा पाने के लिए
कहते है शत्रुओं से छुटकारा पाने के लिए वैशाख मास में श्री विष्णु के माधव स्वरूप के साथ केशव और दामोदर का पूजा व ध्यान करना चाहिए। साथ ही भगवान विष्णु की तुलसी दल से पूजा करनी चाहिए। ऐसा करने आपके जीवन में मित्रों की संख्या बढ़ेगी और शत्रु अपने आप कम होते चले जायेंगे।
-
प्रतियोगिता में सफलता पाने के लिए
किसी भी तरह के प्रतियोगिता में सफलता पाने के लिए वैशाख मास के दौरान श्री विष्णु के माधव स्वरूप के साथ पद्मानाभ और हृषिकेष का ध्यान करना चाहिए। साथ ही भगवान को गंध और तुलसी पत्र अर्पित करना चाहिए।
यह भी पढ़ें- करियर और बिज़नेस में आ रही अड़चनों से कैसे मिलेगा छुटकारा? विकट संकष्टी चतुर्थी के दिन चुपचाप कर लें ये उपाय
-
दाम्पत्य जीवन के लिए
वैशाख मास में भगवान विष्णु के माधव, श्रीधर और पद्मनाभ रूप का ध्यान करें। तुलसी पत्र के साथ मिठाई या मिश्री अर्पित करें। इससे जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर और समझ मजबूत होती है।
-
आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए
आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए वैशाख मास में भगवान विष्णु के माधव, गोविंद और नारायण स्वरूप का ध्यान करें। श्री हरि को आटे की पंजीरी में तुलसी दल मिलाकर भोग लगाएं। इससे धन-समृद्धि में धीरे-धीरे वृद्धि होती है।
