कब शुरू हो रहा है वैशाख का महीना? जानिए सही तारीख़ और इस महीने क्या करें, क्या नहीं

Vaishakh Month Religious Significance: वैशाख का महीना हिंदू धर्म में अत्यंत पवित्र माना जाता है। इस वर्ष यह माह कब से शुरू हो रहा है, इसकी सही तारीख जानना जरूरी है।
Vaishakh Maas Kab Se Shuru Hoga
वैशाख माह (सौ. Gemini)
Published on
Updated on

Vaishakh Maas Kab Se Shuru Hoga:चैत्र पूर्णिमा के समापन के साथ ही हिंदू नववर्ष का दूसरा महीना वैशाख प्रारंभ हो जाता है। पंचांग के अनुसार, साल 2026 में वैशाख का पवित्र महीना 3 अप्रैल से शुरू होकर 1 मई तक रहने वाला है। धार्मिक एवं आध्यात्मिक दोनों दृष्टि से वैशाख का महीना बहुत ही शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इस दौरान किए गए स्नान, दान और पूजा-पाठ से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है।

धर्म ग्रथों में बताया गया है कि, वैशाख मास में सुबह जल्दी उठकर स्नान करने से अश्वमेघ के समान फल मिलता है यानी जीवन में आपकी तरक्की ही तरक्की होती है। तो आइए जानते हैं कि वैशाख माह में क्या करना चाहिए और क्या नहीं।

कब से हो रही है? वैशाख माह

साल 2026 में वैशाख माह की शुरुआत 3 अप्रैल, बुधवार से हो रही है। चैत्र पूर्णिमा के अगले दिन यानी प्रतिपदा तिथि से इस पावन महीने का आगाज हो जाता है। ज्योतिषीय दृष्टि से इस समय सूर्य मेष राशि में प्रवेश करते हैं, जिससे गर्मी का प्रभाव बढ़ने लगता है, इसीलिए इस माह के नियम प्रकृति और सेहत से गहरे जुड़े हैं।

वैशाख माह में क्या करना चाहिए?

  • घड़े को दान करें

वैशाख मास में जल दान अत्यंत ही पुण्यकारी माना जाता है। तो इस माह में पानी के घड़े को दान करें। संभव हो तो सार्वजनिक जगह पर प्याऊ लगवाएं।

  • अन्न का दान करें

वैशाख माह में पंखा, छाता और चप्पल का दान करें। इसके अलावा वैशाख मास में सत्तू, खरबूजा और अन्न का दान भी करें।

  • गंगा स्नान करें

वैशाख में गंगा स्नान करना भी फलदायी होता है। अगर गंगा स्नान करना संभव नहीं है तो घर में नहाने वाली में गंगाजल मिलाकर स्नान करें।

  • भगवान विष्णु की उपासना करें

वैशाख माह में भगवान विष्णु की उपासना बहुत ही फलदायी होता है। इस माह में प्रतिदिन नारायण की पूजा करें। रोजाना 'ॐ नमो भगवते वासुदेवाय' मंत्र का जाप करें।

  • तुलसी की पूजा करें

तुलसी नारायण को अति प्रिय है तो वैशाख माह में तुलसी की पूजा जरूर करें।

  • विष्णु जी और माता लक्ष्मी की पूजा करें

वैशाख माह में विष्णु जी के साथ ही माता लक्ष्मी की भी आराधना करें। घर में समृद्धि और संपन्नता बनी रहेगी।

  • रोजाना सूर्यदेव जल अर्पित करें

वैशाख महीने में रोजाना सूर्यदेव और माता तुलसी को जल अर्पित करें।

वैशाख माह में क्या न करें?

  • वैशाख माह अत्यंत ही पुण्यकारी माना गया है इसलिए इस महीने में तामसिक भोजन का सेवन न करें।
  • वैशाख मास में दिन में सोने से बचना चाहिए। वैशाख के महीने में सूर्योदय के बाद तक सोना स्वास्थ्य और भाग्य दोनों के लिए अच्छा नहीं माना जाता है।
  • वैशाख महीने में पानी की बर्बादी करने से भी परहेज करें। जल बर्बाद करने से दोष लग सकता है।
  • वैशाख महीने में तेल की मालिश नहीं करनी चाहिए।
Navbharat Live
navbharatlive.com