Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शुक्र, 10 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Aaj Ka Panchang 10 July 2026: योगिनी एकादशी पर बन रहे शुभ योग, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और तिथि

Today Panchang in Hindi: 10 जुलाई 2026, शुक्रवार को योगिनी एकादशी का पवित्र व्रत रखा जाएगा। जानें आज की तिथि, शुभ मुहूर्त, राहुकाल, नक्षत्र और भगवान विष्णु की पूजा के लिए शुभ समय।

  • Written By: अपूर्वा नायक
Updated On: Jul 10, 2026 | 07:08 AM

आज का पंचांग 10 जुलाई 2026 (सौ. AI Generated Image )

Follow Us
Follow Us:

Yogini Ekadashi Panchang: वैदिक पंचांग के अनुसार, आज के दिन यानी 10 जुलाई 2026, शुक्रवार के दिन आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की योगिनी एकादशी के रुप में मनायी जाने वाली है। इस दिन समस्त वैष्णवों के द्वारा एकादशी व्रत का नियमानुसार पालन किया जाएगा।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, एकादशी का दिन भगवान श्री हरि विष्णु को प्रसन्न करने का सबसे उत्तम दिन होता है। इस दिन भगवान विष्णु की विधि-विधान से पूजा करने और नियमानुसार एकादशी व्रत का पालन करने से समस्त पापों का नाश होता है। इसके अलावा धन, वैभव और पुण्य की भी प्राप्ति होती है। शास्त्रों में बताया गया है कि जो कोई भी व्यक्ति योगिनी एकादशी का नियमपूर्वक व्रत करता है उसे 88,000 ब्राम्हणों को भोजन कराने के बराबर फल मिलता है।

आज की तिथि एवं पंचांग

दिन: शुक्रवार
मास: आषाढ़ (पूर्णिमांत) / ज्येष्ठ (अमांत)
पक्ष: कृष्ण पक्ष
संवत: 2083
तिथि: कृष्ण दशमी प्रातः 08:16 बजे तक, इसके बाद एकादशी, जो 11 जुलाई प्रातः 05:22 बजे तक रहेगी।

सम्बंधित ख़बरें

Yogini Ekadashi 2026: योगिनी एकादशी पर इन पांच चीजों का दान माना जाता है सबसे शुभ

Hariyali Amavasya: हरियाली अमावस्या 2026: सावन की सबसे पुण्यदायी अमावस्या कब है? जानिए सही तिथि, शुभ समय

योगिनी एकादशी 2026: श्रीहरि को चढ़ा दें ये दिव्य भोग, खुल सकते हैं सुख-समृद्धि और सौभाग्य के बंद द्वार

Vastu Tips: क्या राहु की वजह से बिगड़ रहे हैं आपके काम? मोरपंख के ये रहस्यमयी उपाय बदल सकते हैं जीवन की दिशा

आज के योग और करण

आज धृति योग प्रातः 07:15 बजे तक रहेगा। इसके बाद शूल योग प्रारंभ होगा, जो अगले दिन तड़के 03:51 बजे तक रहेगा।

करण की बात करें तो विष्टि (भद्रा) प्रातः 08:16 बजे तक रहेगी। इसके बाद बव करण सायं 06:53 बजे तक रहेगा और फिर बालव करण शुरू होगा।

सूर्य और चंद्रमा की स्थिति

सूर्योदय: प्रातः 05:31 बजे
सूर्यास्त: सायं 07:22 बजे
चंद्रोदय: 11 जुलाई को रात्रि 01:53 बजे
चंद्रास्त: दोपहर 03:10 बजे

सूर्यदेव आज मिथुन राशि में विराजमान हैं। वहीं चंद्रमा मेष राशि में सायं 06:44 बजे तक रहेंगे, इसके बाद वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे।

आज के शुभ मुहूर्त

अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 11:59 बजे से 12:54 बजे तक
अमृत काल: प्रातः 08:47 बजे से 10:16 बजे तक

इन शुभ मुहूर्तों में भगवान विष्णु की पूजा, व्रत, दान-पुण्य और शुभ कार्य करना लाभकारी माना गया है।

आज के अशुभ समय

राहुकाल: प्रातः 10:42 बजे से 12:26 बजे तक
गुलिक काल: प्रातः 07:15 बजे से 08:59 बजे तक
यमगण्ड काल: दोपहर 03:54 बजे से सायं 05:38 बजे तक

इन समयों में नए और मांगलिक कार्य शुरू करने से बचने की सलाह दी जाती है।

ये भी पढ़ें :- योगिनी एकादशी 2026: श्रीहरि को चढ़ा दें ये दिव्य भोग, खुल सकते हैं सुख-समृद्धि और सौभाग्य के बंद द्वार

आज का नक्षत्र

आज चंद्रमा भरणी नक्षत्र में दोपहर 01:15 बजे तक रहेंगे। इसके बाद कृत्तिका नक्षत्र का आरंभ होगा।

भरणी नक्षत्र का स्वामी शुक्र है, जबकि इसकी राशि मेष और राशि स्वामी मंगल हैं। इस नक्षत्र के अधिष्ठाता देवता यमराज माने जाते हैं। ज्योतिष के अनुसार, इस नक्षत्र में जन्मे लोग जिम्मेदार, अनुशासित, मेहनती, सत्यनिष्ठ और अपने सिद्धांतों पर अडिग रहने वाले होते हैं। इन्हें कठिन परिस्थितियों का सामना करने और न्यायप्रिय स्वभाव के लिए भी जाना जाता है।

Aaj ka panchang 10 july 2026 yogini ekadashi muhurat

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 10, 2026 | 07:08 AM

Topics:  

  • Aaj Ka Panchang
  • Ekadashi Fast
  • Religion News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.