Tulsi Upay For Money: तुलसी की मंजरी का यह उपाय दूर करेगा धन की कमी, घर में आएगी सुख-समृद्धि
Tulsi Ke Dharmik Upay: तुलसी, भगवान विष्णु को अत्यंत प्रिय हैं। अगर आप तुलसी की मंजरी से नीचे बताए हुए उपायों को करते हैं, तो इससे आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा और ईश्वरीय कृपा बनी रहती है।
- Written By: रीता राय सागर
तुलसी मंजरी (फोटो.सोशल मीडिया)
Tulsi Manjari Religious Benefits in Hinduism: हिंदू धर्म में तुलसी का पौधा केवल एक पौधा नहीं, बल्कि साक्षात देवी का स्वरूप माना गया है। सनातन धर्म में जो व्यक्ति रोजाना विधि-विधान से तुलसी माता की पूजा करता है, उसके घर-परिवार में हमेशा सुख, शांति और बरकत बनी रहती है। तुलसी के पत्तों के साथ-साथ इसकी मंजरी का भी धार्मिक और वास्तु शास्त्र में विशेष स्थान है।
मंजरी के लाभकारी उपाय
-
मां लक्ष्मी की बरसेगी कृपा
भगवान विष्णु को अत्यंत प्रिय तुलसी के पौधे में अगर मंजरी आ गई है, तो उसे साफ पानी से धोकर आप श्री हरि विष्णु की पूजा में अर्पित कर सकते हैं। इसके लिए गुरूवार का दिन सही रहेगा। ऐसा करने से जातक को धन संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिलता है। पूजा के बाद इस मंजरी को एक साफ लाल कपड़े में बांधकर अपनी तिजोरी या पर्स में रख लें। आर्थिक तंगी दूर करने के लिए यह सबसे सटीक उपाय है।
तुलसी मंजरी (फोटो.सोशल मीडिया)
सम्बंधित ख़बरें
Vat Purnima 2026: 29 जून को रखा जाएगा वट पूर्णिमा व्रत, पति की लंबी उम्र और अखंड सौभाग्य के लिए जानें शुभ योग
भगवान वेंकटेश्वर के दरबार पहुंचे अनंत अंबानी, मुंडन के बाद मंदिर को दी 25 इलेक्ट्रिक बसों की सौगात- PHOTOS
शेगांव-पंढरपुर वारी: वारकरियों की सुरक्षा के लिए अकोला आरटीओ ने वितरित किए रिफ्लेक्टिव बेल्ट
मुर्तिजापुर में महेश नवमी महोत्सव उत्साह से संपन्न, धर्म-सेवा और संस्कृति का अद्भुत संगम
-
नकारात्मकता होगी दूर
यदि आप मंजरी को गंगाजल में मिलाकर इसका छिड़काव पूरे घर में करते हैं, तो इससे नकारात्मक ऊर्जा दूर बनी रहती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार बना रहता है। घर-परिवार को नाकारात्मक ऊर्जा से बचाने के लिए इस उपाय को रोजाना किया जाना चाहिए।
मंजरी को तोड़ने के नियम
कभी भी तुलसी पर मंजरी आते ही इसे तोड़ने की गलती न करें। जब मंजरी भूरे रंग की होने लगे, तब आप इसे तोड़ सकते हैं। मंजरी को तोड़ने से पहले तुलसी माता से आज्ञा लें। इसके बाद स्वच्छ हाथों से हाथ जोड़कर प्रणाम करें और इसके बाद ही मंजरी तोड़ें।
तुलसी मंजरी (फोटो.सोशल मीडिया)
मंजरी तोड़ने से पहले इन बातों को न करें नजरअंदाज
- रविवार और एकादशी के दिन तुलसी के पत्ते या मंजरी को भूलकर भी न तोड़ें।
- सूर्यास्त के बाद तुलसी को स्पर्श करने से बचें।
- बिना स्नान किए या जूठे हाथ से तुलसी के पत्ते व मंजरी न तोड़ें।
- गमले में टूटकर गिरी हुई मंजरी का इस्तेमाल सबसे पहले करें।
- बिना किसी कारण या उपयोग के तुलसी के पत्ते व मंजरी नहीं तोड़नी चाहिए।
- तुलसी के पौधे के आसपास हमेशा साफ-सफाई का ध्यान रखें और इसके पास जूते-चप्पल व कूड़ेदान जैसी चीजें न रखें।
- तुलसी के पास कभी भी कांटेदार पौधे जैसे कैक्टस आदि नहीं लगाने चाहिए।
