शेगांव-पंढरपुर वारी: वारकरियों की सुरक्षा के लिए अकोला आरटीओ ने वितरित किए रिफ्लेक्टिव बेल्ट
Sant Gajanan Maharaj Palki: अकोला आरटीओ ने संत गजानन महाराज पालकी यात्रा में शामिल 700 वारकरियों को रिफ्लेक्टिव बेल्ट वितरित कर सड़क सुरक्षा का संदेश दिया।
Gajanan Maharaj Palki (सोर्सः फाइल फोटो-सोशल मीडिया)
Akola Warkari: सड़क सुरक्षा और वारकरियों की सुरक्षित यात्रा को ध्यान में रखते हुए प्रादेशिक परिवहन कार्यालय आरटीओ, अकोला की ओर से शेगांव से पंढरपुर के लिए रवाना हुई संत गजानन महाराज पालकी यात्रा में शामिल वारकरियों के लिए विशेष सुरक्षा अभियान चलाया गया। इस दौरान लगभग 700 वारकरियों को रिफ्लेक्टिव बेल्ट वितरित कर सुरक्षित यात्रा का संदेश दिया गया।
यह अभिनव पहल प्रादेशिक परिवहन अधिकारी रविंद्र भुयार की संकल्पना एवं मार्गदर्शन में अकोला में आयोजित की गई। रिफ्लेक्टिव बेल्ट का उद्देश्य पैदल यात्रा करने वाले वारकरियों को विशेष रूप से रात्रि के समय वाहन चालकों को आसानी से दिखाई देना है, जिससे संभावित सड़क दुर्घटनाओं को रोका जा सके।
आरटीओ अकोला का अनोखा उपक्रम
कार्यक्रम में मोटर वाहन निरीक्षक त्रिवेणी गालीद, मनोज शेलके तथा वाहन चालक गजानन सुलताने और गौतम अराखराव ने सक्रिय सहभागिता निभाई। प्रादेशिक परिवहन कार्यालय की इस पहल की वारकरियों और नागरिकों ने सराहना करते हुए कहा कि धार्मिक यात्राओं के दौरान सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए इस प्रकार के अभियान अत्यंत आवश्यक हैं।
सम्बंधित ख़बरें
गोंदिया में नदी किनारे अवैध डंपिंग पर नाराजगी, CCTV और सख्त कार्रवाई की मांग
Polio Campaign: महागांव में पल्स पोलियो अभियान की सभी तैयारियां पूरी, 29 जून को बच्चों को पिलाई जाएगी दो बूंद
रेलवे का महाअजूबा? जितने टिकट बुक हुए, उतने ही हो गए कैंसिल; RTI के आंकड़ों से नागपुर रेल मंडल पर उठे सवाल
पहली बारिश ने खोली निर्माण कार्यों की पोल, खेतों में तबाही, रेलवे अंडरपास में जलभराव से बढ़ी लोगों की परेशानी
संत गजानन महाराज पालकी यात्रा में सड़क सुरक्षा का संदेश
उपस्थित लोगों ने विश्वास व्यक्त किया कि श्रद्धा के साथ सुरक्षा का संदेश देने वाला यह उपक्रम भविष्य में सड़क सुरक्षा अभियानों के लिए प्रेरणादायी साबित होगा। रोड सेफ्टी विजन वाहन के माध्यम से किया गया जनजागरण। इस अवसर पर रोड सेफ्टी विजन जनजागृति वाहन के माध्यम से वारकरियों एवं नागरिकों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।
ये भी पढ़े: गोंदिया के बिरसीफाटा बस स्टॉप बदलने से यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें, सुविधाओं का अभाव
वारकरियों को किया जागरूक
यातायात नियमों के पालन, पैदल यात्रा के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों तथा सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के उपायों की विस्तृत जानकारी दी गई। इस अभियान के माध्यम से धार्मिक यात्रा के साथ-साथ सामाजिक उत्तरदायित्व और सड़क सुरक्षा का संदेश भी प्रभावी रूप से लोगों तक पहुंचाया गया।
