मुर्तिजापुर में महेश नवमी महोत्सव उत्साह से संपन्न, धर्म-सेवा और संस्कृति का अद्भुत संगम
Mahesh Navami Festival: मुर्तिजापुर में माहेश्वरी समाज द्वारा तीन दिवसीय महेश नवमी महोत्सव उत्साहपूर्वक मनाया गया। योग शिविर, रक्तदान, गोसेवा, पौधारोपण,भगवान महेश की भव्य शोभायात्रा आकर्षण रहे।
Mahesh Navami (सोर्सः फाइल फोटो-सोशल मीडिया)
Mahesh Navami Murtizapur: मुर्तिजापुर तहसील माहेश्वरी संगठन की ओर से प्रति वर्ष की भांति आयोजित तीन दिवसीय महेश नवमी महोत्सव उत्साह के साथ मनाया गया। तिडके नगर स्थित राधा मंगलम में धार्मिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक वातावरण में यह महोत्सव हुआ।
समाज के सभी आयु वर्ग के लोगों की सक्रिय भागीदारी से पूरे महोत्सव में उत्सवमय माहौल बना रहा। इस पर्व पर विविध सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। महोत्सव का शुभारंभ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राजश्री सारडा के मार्गदर्शन में योग शिविर से हुआ।
महेश नवमी पर मुर्तिजापुर में निकली भव्य शोभायात्रा
इसके बाद गणेश मंदिर परिसर में पौधारोपण, सिरसो स्थित शिवराणा गढ़ वृद्धाश्रम में फल वितरण तथा रेपालखेड स्थित पुंडलिक बाबा गोरक्षण केंद्र में गोसेवा की गई। इसके बाद बॉक्स क्रिकेट, मास्टर शेफ, सामान्य ज्ञान, स्टोरी टेलिंग, चित्रकला, अंताक्षरी सहित विभिन्न सांस्कृतिक एवं खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।
सम्बंधित ख़बरें
पहली बारिश ने खोली निर्माण कार्यों की पोल, खेतों में तबाही, रेलवे अंडरपास में जलभराव से बढ़ी लोगों की परेशानी
गोंदिया के बिरसीफाटा बस स्टॉप बदलने से यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें, सुविधाओं का अभाव
‘हमें नहीं लगता कि यह मर्डर है…’ केतन अग्रवाल केस में सिया गोयल के वकील का बड़ा दावा
वाशिम ने कर्जमाफी योजना में रचा कीर्तिमान, 99.98% किसान खातों का डेटा पोर्टल पर अपलोड
रक्तदान शिविर में 45 रक्तदाताओं ने स्वैच्छिक रक्तदान किया। माहेश्वरी महिला मंडल द्वारा कृत्रिम बुद्धिमत्ता एआई आधारित नाटिका प्रस्तुत की गई, जबकि माहेश्वरी प्रगति मंडल के लगभग 35 बाल कलाकारों ने 12 ज्योतिर्लिंगों की संगीतमय प्रस्तुति देकर उपस्थित जनों की खूब सराहना बटोरी।
रक्तदान व गोसेवा जैसे सेवा कार्यों ने जीता दिल
कार्यक्रम की अध्यक्षता श्यामसुंदर सोमाणी ने की। ठाकुरदास मालाणी, नीरज राठी, रामेश्वर बुब, पुरुषोत्तम डागा, सरिता सिकची, सचिन चांडक सपना साबू की विशेष उपस्थिति रही। किया गया विशिष्ट व्यक्तियों का सम्मान समारोह में समाज के वरिष्ठ दंपतियों, मातामहों, विभिन्न क्षेत्रों में विशेष उपलब्धि हासिल करने वाले व्यक्तियों, डीएम एवं एमडी की उपाधि प्राप्त चिकित्सकों तथा एमएचसीईटी, कक्षा 12वीं एवं 10वीं की परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का अतिथियों के हाथों सम्मान किया गया।
ये भी पढ़े: वाशिम ने कर्जमाफी योजना में रचा कीर्तिमान, 99.98% किसान खातों का डेटा पोर्टल पर अपलोड
रक्तदान, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और सम्मान समारोह से गूंजा मुर्तिजापुर
मुख्य अतिथियों ने अपने संबोधन में समाज में एकता, शिक्षा, संस्कार और सामाजिक जिम्मेदारी के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का प्रभावी संचालन कार्तिक सोमानी ने किया। भव्य शोभायात्रा निकाली गई। सायंकाल संजय डागा के निवास से भगवान महेश की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। पारंपरिक वेशभूषा में शामिल समाजबंधुओं ने शोभायात्रा को आकर्षक स्वरूप प्रदान किया। ट्रैक्टर पर सुसज्जित भगवान शिव की झांकी श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रही।
