आज देशभर में सावन शिवरात्रि की धूम, भगवान शिव के इन मंदिरों में लगा भक्तों का तांता
सावन का महीना जहां पर चल रहा हैं वही पर आज सावन शिवरात्रि के मौके पर शिवलिंग पर दूध, दही, शहद और गंगाजल का अभिषेक करना अत्यंत महत्वपूर्ण है।इस तिथि का समापन 03 अगस्त को दोपहर 03.50 बजे होगी. मासिक शिवरात्रि की पूजा निशा काल में करने का विधान है।
- Written By: दीपिका पाल
सावन शिवरात्रि देशभर में आज (सौ. सोशल मीडिया)
सावन का पवित्र माह जहां पर चल रहा हैं जो भगवान शिव की आराधना का सबसे खास महीना होता है। इस महीने में शिवभक्त सावन के सोमवार का व्रत रखते हैं तो वहीं पर इस महीने में सावन शिवरात्रि का खास मौका होता है जो आज देशभर में मनाई जा रही है। सावन शिवरात्रि को लेकर शिवभक्त मंदिरों में पहुंच रहे है।
आज से शुरू हो रही हैं विशेष तिथि
आपको बताते चलें, सावन माह में कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि की शुरुआत 2 अगस्त को दोपहर 03.26 बजे हो रही है. वहीं, इस तिथि का समापन 03 अगस्त को दोपहर 03.50 बजे होगी. मासिक शिवरात्रि की पूजा निशा काल में करने का विधान है. ऐसे में मासिक शिवरात्रि का व्रत 02 अगस्त को मनाया जाएगा. सावन शिवरात्रि पर विशेष रूप से भगवान शिव और मां पार्वती की आराधना करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है।
ये भी पढ़ें : जानिए महाशिवरात्रि से कितनी अलग है सावन शिवरात्रि, क्या होता हैं अंतर
सम्बंधित ख़बरें
Sunil Dutt Birth Anniversary: 25 रुपये की नौकरी से शुरू हुआ सफर, संघर्षों को हराकर बने बॉलीवुड के चमकते सितारे
नवभारत संपादकीय: 2028 की तैयारी अभी से? कांग्रेस ने साधे जातीय समीकरण; क्या बदलेंगे कर्नाटक के सियासी समीकरण?
मौजूदा वक्त में BCCI की सबसे बड़ी परेशानी, Team India में किसकी जगह लेंगे वैभव सूर्यवंशी? टेंशन में ये प्लेयर!
TCS के बाद विप्रो में ‘कॉरपोरेट जिहाद’! विनोद बंसल ने की गहन जांच की मांग; जानें क्या है पूरा विवाद
भगवान शिव को ये चीजें की जाती है अर्पित
आज सावन शिवरात्रि के मौके पर शिवलिंग पर दूध, दही, शहद और गंगाजल का अभिषेक करना अत्यंत महत्वपूर्ण है. शिवपुराण के अनुसार इस दिन भगवान शिव को इन पदार्थों से अभिषेक करने से उनकी कृपा प्राप्त होती है और जीवन की सभी बाधाएं दूर होती हैं। शिवमहापुराण में कहा गया है कि इस दिन व्रत रखने से सभी पाप समाप्त हो जाते हैं और शिव भक्त को अपार पुण्य की प्राप्ति होती है।
भगवान शिव के रूद्र रूप की होती हैं पूजा
यहां पर पंडित अशोक मिश्र के अनुसार, मानें तो रुद्राभिषेक भगवान शिव के रूद्र स्वरूप की पूजा महत्वपूर्ण मानी जाती है। रुद्राभिषेक के दौरान शिवलिंग पर पंचामृत अर्पित करें और ‘ॐ नमः शिवाय’ मंत्र का जाप करें. इससे न केवल घर में शांति और समृद्धि आती है, बल्कि व्यक्ति की सारी समस्याओं का समाधान भी होता है. शिवरात्रि के दिन शिव पुराण का पाठ करना भी अत्यंत फलदायी होता है. श्रावण शिवरात्रि के दिन रात्रि जागरण और भजन संकीर्तन करना बहुत महत्वपूर्ण है। इस दिन भगवान शिव के भजन, कीर्तन और ‘शिव महिम्न स्तोत्र’ का पाठ करने से मन को शांति मिलती है।
ये भी पढें –आज सावन शिवरात्रि पर भोलेनाथ को जरूर चढ़ाएं उनके यह प्रिय भोग, इस मंत्र का करें उच्चारण, होगा भाग्योदय
देश के इन मंदिरों में पूजा के लिए पहुंच रहें हैं भक्त
मुंबई: सावन शिवरात्रि के अवसर पर भक्तों ने बाबुलनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की।
#WATCJ मुंबई: सावन शिवरात्रि के अवसर पर भक्तों ने बाबुलनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की। pic.twitter.com/UFKqn4WpkW — ANI_HindiNews (@AHindinews) August 2, 2024
उज्जैन (मध्य प्रदेश): ‘सावन शिवरात्रि’ के अवसर पर श्री महाकालेश्वर मंदिर में पूजा की गई। इस दौरान दर्शन करने के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ी।
#WATCH उज्जैन (मध्य प्रदेश): ‘सावन शिवरात्रि’ के अवसर पर श्री महाकालेश्वर मंदिर में पूजा की गई। इस दौरान दर्शन करने के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ी। pic.twitter.com/8UQfMeAwRC — ANI_HindiNews (@AHindinews) August 2, 2024
अयोध्या (यूपी): ‘सावन शिवरात्रि’ के अवसर पर भक्त सरयू नदी में स्नान करते दिखे।
#WATCH अयोध्या (यूपी): ‘सावन शिवरात्रि’ के अवसर पर भक्त सरयू नदी में स्नान करते दिखे। pic.twitter.com/rpr5OhEc88 — ANI_HindiNews (@AHindinews) August 2, 2024
मुरादाबाद (यूपी): भक्तों ने ‘सावन शिवरात्रि’ के अवसर पर मंदिर में पूजा-अर्चना की।
#WATCH मुरादाबाद (यूपी): भक्तों ने ‘सावन शिवरात्रि’ के अवसर पर मंदिर में पूजा-अर्चना की। pic.twitter.com/10Rd0UC0Iv — ANI_HindiNews (@AHindinews) August 2, 2024
