Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • गुरु, 23 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Sunil Dutt Birth Anniversary: 25 रुपये की नौकरी से शुरू हुआ सफर, संघर्षों को हराकर बने बॉलीवुड के चमकते सितारे

Sunil Dutt Struggle Story: 25 रुपये महीने की सैलरी से रेडियो जॉकी के रूप में करियर शुरू करने वाले सुनील दत्त ने संघर्षों को मात देकर बॉलीवुड, राजनीति और समाजसेवा में अलग पहचान बनाई।

  • Written By: सोनाली झा
Updated On: Jun 06, 2026 | 07:31 AM

सुनील दत्त (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Sunil Dutt Birth Anniversary Special Story: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर सुनील दत्त का जन्म 1929 को पंजाब में हुआ था, जहां उनका जन्म हुआ वह जगह पाकिस्तान में है। 25 मई 2005 को उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कहा था, लेकिन उनकी विरासत आज भी करोड़ों लोगों के दिलों में जीवित है। एक साधारण परिवार से निकलकर बॉलीवुड के सबसे सम्मानित कलाकारों में शामिल होने तक का उनका सफर संघर्ष और मेहनत की प्रेरणादायक कहानी है।

सुनील दत्त का असली नाम बलराज दत्त था। उनका जन्म अविभाजित भारत के पंजाब प्रांत में हुआ था। जब वह केवल पांच साल के थे, तभी उनके पिता का निधन हो गया। पिता के जाने के बाद परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर हो गई। छोटी उम्र में ही उन्हें जिम्मेदारियों का सामना करना पड़ा। बेहतर भविष्य की तलाश में उनका परिवार मुंबई आ गया, जहां पढ़ाई के साथ-साथ उन्होंने कई छोटे-मोटे काम किए। परिवार की मदद के लिए उन्होंने बस कंडक्टर की नौकरी भी की।

आवाज बनी सफलता का रास्ता

कॉलेज के दिनों में सुनील दत्त थिएटर और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हिस्सा लिया करते थे। उनकी प्रभावशाली आवाज लोगों का ध्यान आकर्षित करती थी। एक कार्यक्रम के दौरान रेडियो के अधिकारियों ने उनकी आवाज सुनी और उन्हें रेडियो जॉकी की नौकरी का प्रस्ताव दिया। उस समय उन्हें मात्र 25 रुपये मासिक वेतन मिलता था, लेकिन यह नौकरी उनके जीवन का सबसे बड़ा मोड़ साबित हुई। रेडियो में काम करते हुए उन्होंने कई फिल्मी सितारों के इंटरव्यू लिए और मनोरंजन जगत से उनका जुड़ाव बढ़ता गया। इसी दौरान उनकी मुलाकात नरगिस से हुई, जो बाद में उनकी जीवनसंगिनी बनीं।

सम्बंधित ख़बरें

The Odyssey BO Collection: छठें दिन भी बरकरार रहा द ओडिसी का जलवा, फिर भी 100 करोड़ क्लब से बस कुछ कदम दूर

Ajay Devgn की ‘धमाल 4’ का बॉक्स ऑफिस पर कमाल, 13 दिनों में 133 करोड़ पार, 200 करोड़ क्लब पर नजर

NEET Paper Leak पर खुलकर सामने आए सलमान खान, बोले- शिक्षा का ना हो राजनीतिकरण

Mehmood Death Anniversary: संघर्ष, सफलता और मुस्कान…मूंगफली बेचने वाला लड़का कैसे बना कॉमेडी सम्राट?

रेलवे प्लेटफॉर्म से शुरू हुआ फिल्मी सफर

रेडियो में काम करने के दौरान उनकी मुलाकात कई फिल्म निर्माताओं और कलाकारों से हुई। एक इंटरव्यू के दौरान निर्देशक रमेश सहगल उनकी प्रतिभा और व्यक्तित्व से प्रभावित हुए। उन्होंने सुनील दत्त को फिल्मों में आने की सलाह दी। साल 1955 में फिल्म रेलवे प्लेटफ़ार्म से उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा। हालांकि उन्हें असली पहचान फिल्म मदर इंडिया से मिली, जिसने उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया।

ये भी पढ़ें- Karan Johar Paris: रोलैंड-गैरोस 2026 में पहुंचे करण जौहर, पुरुषों के क्वार्टर फाइनल मुकाबलों के बने गवाह

फिल्मों से राजनीति तक बनाई अलग पहचान

निर्देशक रमेश सहगल ने बलराज दत्त का नाम बदलकर सुनील दत्त रखा, क्योंकि उस समय अभिनेता बलराज साहनी पहले से प्रसिद्ध थे। आगे चलकर यही नाम भारतीय सिनेमा का बड़ा ब्रांड बन गया। लगभग 48 वर्षों के करियर में सुनील दत्त ने कई यादगार फिल्मों में काम किया और अनेक प्रतिष्ठित पुरस्कार हासिल किए। फिल्मों के अलावा उन्होंने राजनीति में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया और कई बार सांसद चुने गए।

Sunil dutt birth anniversary special struggle story radio jockey

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 06, 2026 | 07:31 AM

Topics:  

  • Bollywood News
  • Celebrity News
  • Death Anniversary
  • Entertainment News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.