अगर हस्तरेखाओं में बना हो ये चिन्ह, तो अमीर बनने के हैं जबरदस्त योग!
Palmistry Sign Benefits:हस्तरेखा-शास्त्र एक प्राचीन विद्या है। हस्त रेखा शास्त्र के अनुसार हथेली पर कई ऐसे चिन्ह बनते हैं जो व्यक्ति को जीवन में धनवान बनने के संकेत देते हैं।
- Written By: सीमा कुमारी
अमीर बनने के संकेत देते हैं हथेली के ये निशान (सौ.सोशल मीडिया)
Lucky Palm Marks: हिंदू धर्म में ज्योतिष शास्त्र के साथ हस्तरेखा का भी विशेष महत्व होता है। हस्तरेखा-शास्त्र एक प्राचीन विद्या है। जिसके द्वारा व्यक्ति की हथेली को देखकर उसके भविष्य से जुड़ी कई बातों का अंदाजा लगाया जाता है।
हस्तरेखा विशेषज्ञ के अनुसार, व्यक्ति की हथेली में कई तरह की रेखाएं होती हैं। हस्तरेखा-शास्त्र के अनुसार, हाथ की कुछ रेखाएं व्यक्ति के करियर से जुड़ी संभावनाओं और चुनौतियों के संकेत देती हैं। ऐसे में आइए जानें हाथ की कौन-सी रेखाओं से करियर में मिलने वाली सफलता व चुनौतियों की जानकारी मिलती है।
अमीर बनने के संकेत देते हैं हथेली के ये निशान
सम्बंधित ख़बरें
क्या आप जानते हैं? बड़े मंगल पर शिवलिंग की पूजा से प्रसन्न होते हैं हनुमान जी, जानें क्या चढ़ाना है शुभ।
Apni Janm Tareekh: अपनी जन्म तारीख से खुद जानें करोड़पति बनने का सही समय, आजमाएं यह जादुई ट्रिक।
Adhik Maas: 17 मई से अधिकमास शुरू, भूलकर भी न करें ये काम, वरना भुगतना पड़ सकता है भारी नुकसान!
अर्जुन और भीम के कुल कितने बच्चे थे? महाभारत का ये सच बहुत कम लोग जानते
स्वास्तिक का निशान
जैसा कि आप जानते है कि, हिंदू धर्म में स्वास्तिक का चिन्ह हिंदू धर्म में बहुत ही शुभ माना गया है। ऐसे में यदि किसी व्यक्ति के दो जगह यानी गुरु पर्वत पर यानी तर्जनी उंगली के नीचे और बुध पर्वत पर यानी अंगूठे के नीचे स्वस्तिक का निशान बनता है, तो ऐसा व्यक्ति बहुत ही भाग्यशाली समझ जाता है।
एक्स यानी X का निशान
हस्तरेखा विशेषज्ञ के अनुसार, स्वास्तिक चिन्ह के अलावा X का निशान का भी विशेष महत्व होता है। ये निशान जब व्यक्ति के हाथ में गुरु पर्वत के ठीक नीचे एक्स (X) का निशान बनता है, तो माना जाता है कि वह व्यक्ति धनवान बनने वाला है।
ऐसे लोग ज्यादातर शादी के बाद अमीर बनते हैं। इन्हें जीवन में सुख-समृद्धि और ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है। यह जीवन में तरक्की प्राप्त करते हैं, साथ ही इनके मान-सम्मान में भी वृद्धि होती है।
ऐसी हो जब भाग्य रेखा
हस्तरेखा-शास्त्र में भाग्य रेखा को व्यक्ति के भाग्य से जोड़कर देखा जाता है। अगर किसी व्यक्ति के हाथ में भाग्य रेखा सीधी होती है और कहीं से टूटी नहीं होती, तो इसे बहुत ही शुभ माना जाता है। साथ ही यह भी माना गया है कि जिस व्यक्ति की भाग्य रेखा जितनी गहरी होती है उसे उतने ही धन की प्राप्ति होती है।
ये भी पढ़ें–शुक्रवार को है ‘रोहिणी व्रत’, जानिए कितने साल करने से मिलते हैं विशेष फल
अंगूठे के पास बना ऐसा चिन्ह
कुछ लोगों के अंगूठे में यव का निशान (phoenix eye) पाया जाता है। हथेली में ऐसा निशान होने पर व्यक्ति को बहुत ही भाग्यशाली समझा जाता है, क्योंकि यह लोग जीवन में बहुत ही पैसा कमाते हैं। इन्हें करियर के क्षेत्र में नहीं ऊंचाइयां हासिल होती हैं।
