- Hindi News »
- Religion »
- What Remedy Should Be Taken On Wednesday
करियर, कारोबार में बाधाएं, वैवाहिक जीवन में परेशानियां, वास्तुदोष से हैं परेशान, तो बुधवार को करें ये उपाय, बनने लगेंगे शुभयोग
आज का दिन भगवान गणेश को समर्पित है। भगवान गणेश को विघ्नहर्ता कहा जाता है इसलिए इस दिन आप कुछ आसान उपाय करके अपने जीवन में सुख समृद्धि लेकर आ सकते हैं। इस दिन आप कारोबार व करियर में तरक्की के लिए कुछ उपाय कर सकते हैं।
- Written By: सीमा कुमारी

भगवान गणेश,(सौ.सोशल मीडिया)
Budhwar Ke Upay: आज बुधवार का दिन है। सनातन धर्म में बुधवार का दिन भगवान गणेश को समर्पित होता है। इस दिन भगवान गणेश की विधि-विधान से पूजा की जाती है। इसके साथ ही सुख और सौभाग्य में वृद्धि के लिए बुधवार का व्रत रखा जाता है। इस दिन व्यापार के दाता बुध देव की भी उपासना की जाती है।
ज्योतिष कारोबार में सफलता पाने के लिए बुधवार के दिन भगवान गणेश की पूजा करने की सलाह देते हैं। अगर, आप भी करियर और कारोबार में विशेष सफलता पाना चाहते हैं, तो बुधवार के दिन स्नान-ध्यान के बाद विधिपूर्वक भगवान गणेश की पूजा करें। इसके साथ ही पूजा के समय ये उपाय जरूर करें। आइए जानते है बुधवार के दिन किन उपायों को करना चाहिए-
बुधवार के दिन करें ये उपाय
सम्बंधित ख़बरें
Budhwar Vrat: बुधवार व्रत कब से शुरू करें? जानिए इस व्रत से जुड़े जरूरी नियम और होने वाले चमत्कारी लाभ
बुधवार को चुपचाप कर लें ये उपाय, विघ्नहर्ता श्रीगणेश दूर करेंगे सारे कष्ट, बनेंगे शुभ-लाभ के योग
बुधवार को बिल्कुल न करें ये काम, विघ्नहर्ता हो जाएंगे नाराज, कष्टों से नहीं मिलेगी मुक्ति!
सफलता चाहते हैं जीवन में? बस बुधवार के दिन कर लें पूरी आस्था से ये सरल उपाय
आर्थिक तंगी से निजात
ज्योतिषयों के अनुसार, अगर आप आर्थिक तंगी से निजात पाना चाहते हैं, तो बुधवार के दिन भक्ति भाव से भगवान गणेश की पूजा करें। इस समय भगवान गणेश को दूर्वा और मोदक अर्पित करें। इस उपाय को करने से धन संबंधी परेशानी दूर होती है।
वास्तु-दोष से निजात
कहते है, अगर आप वास्तु दोष से निजात पाना चाहते हैं, तो बुधवार के दिन स्नान-ध्यान के बाद विधि विधान से भगवान श्रीकृष्ण को बांसुरी अर्पित करें। इसके बाद बांसुरी को उत्तर दिशा में स्थित कमरे में रख दें। इस उपाय को करने से वास्तु दोष दूर होता है।
शत्रुओं से निजात
अगर, आपका कोई शत्रु आपको बहुत ज्यादा परेशान कर रहा है और आपके कामों में बाधा डाल रहा है, तो शत्रु से छुटकारा पाने के लिये आज बाजार से एक पान का पत्ता लेकर आएं और उस पान के पत्ते को अच्छे से साफ करके, उस पर हल्दी से सातिया, यानि स्वास्तिक का चिन्ह बनाकर भगवान गणेश को अर्पित करें और अपने शत्रु का नाम लेते हुए, उससे छुटकारा पाने के लिये भगवान से प्रार्थना करें।
करियर या कारोबार में बाधा से निजात
करियर में सफलता पाने के लिए बुधवार के दिन कच्चे दूध में दूर्वा मिलाकर भगवान गणेश का अभिषेक करें। इस उपाय को करने से कुंडली में बुध मजबूत होता है। इससे करियर या कारोबार में मनमुताबिक सफलता मिलती है।
धर्म की खबरें जानने के लिए क्लिक करें…
वैवाहिक जीवन की अड़चनें से निजात
अगर आपके दांपत्य संबंधों की खुशहाली में कोई तीसरा अड़चनें डाल रहा है तो उससे अपना पीछा छुड़ाने के लिये आज के दिन आपको एक मुट्ठी मसूर की दाल लेनी चाहिए और उसे अपने जीवनसाथी के हाथों से सात बार स्पर्श कराना चाहिए। स्पर्श कराने के बाद उस मंसूर की दाल को किसी साफ बहते जल में प्रवाहित कर दें।
What remedy should be taken on wednesday
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
चीन में इंसानों की नौकरी खा जाएंगे Robots? 2035 तक फैक्ट्रियों में दिख सकते हैं 2.4 करोड़ Humanoid Machines
May 21, 2026 | 03:06 AMIPL 2026 में KKR ने क्वालिफिकेशन की तरफ बढ़ाया कदम, ईडन गार्डन्स में Mumbai Indians को 4 विकेट से दी शिकस्त
May 21, 2026 | 12:20 AMAaj Ka Rashifal 21 May 2026: तुला और मिथुन राशि वालों को मिलेगी खुशखबरी, वृषभ और कुंभ राशि वाले बरतें सावधानी
May 21, 2026 | 12:17 AMGovernment Job 2026: CSIR-CIMFR में निकली बंपर भर्तियां, 10वीं-IIT पास कर सकते हैं आवेदन
May 20, 2026 | 11:10 PMCSBC Constable Operator Exam 2026: कांस्टेबल ऑपरेटर और जीडी परीक्षा की तारीख घोषित, जानें कब होगा एग्जाम
May 20, 2026 | 11:08 PMविदेश से लौटते ही एक्शन में दिखेंगे PM मोदी, ईंधन संकट के बीच बुलाई कैबिनेट की बैठक
May 20, 2026 | 11:06 PMChironji Benefits: सिर्फ स्वाद नहीं, सेहत का खजाना है चिरौंजी, फायदे जान चौंक जाएंगे आप
May 20, 2026 | 11:04 PMवीडियो गैलरी

PM Modi Italy Visit 2026: Meloni की दोस्ती से भारत को क्या मिला? जानिए 5 बड़े फायदे? | Video
May 20, 2026 | 04:11 PM
Maharashtra MLC Election 2026: 16 सीटों पर चुनाव का ऐलान, बदलेंगे राजनीतिक समीकरण
May 20, 2026 | 02:57 PM
देशभर में आज मेडिकल स्टोर्स की हड़ताल, आखिर क्यों फार्मसी संचालकों को लेना पड़ा ये फैसला, देखें VIDEO
May 20, 2026 | 02:04 PM
किरेन रिजिजू के बयान से मचा सियासी भूचाल! मुस्लिमों की आबादी को लेकर कह दी ऐसी बात, भड़क उठे विपक्ष के नेता
May 20, 2026 | 01:46 PM
स्वागत है मेरे दोस्त… PM Modi के इटली पहुंचते ही जॉर्जिया मेलोनी ने शेयर की ऐसी सेल्फी, इंटरनेट पर मचा तहलका
May 20, 2026 | 01:07 PM
मुझे भी जेल में डालो…पुलिस पर फूट पड़ा सपा सांसद इकरा हसन का गुस्सा, देखें VIDEO
May 20, 2026 | 12:51 PM














