-
रवि, 9 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Religion »
- When Is Rohini Vrat In November 2025
शुक्रवार को है ‘रोहिणी व्रत’, जानिए कितने साल करने से मिलते हैं विशेष फल
- Written By: सीमा कुमारी
Rohini Vrat: ऐसा माना जाता है कि रोहिणी व्रत करने से लंबी आयु, अच्छा स्वास्थ्य और परिवार की सुख-समृद्धि का वरदान मिलता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि नवंबर महीने में कब रखा जाएगा रोहिणी व्रत

आखिर क्यों किया जाता है रोहिणी व्रत? (सौ.सोशल मीडिया)
Rohini Vrat Kab Hai: रोहिणी व्रत जैन धर्म के प्रमुख व्रत-त्योहारों में से एक है। यह व्रत हर महीने के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को रखा जाता है। इस बार नवंबर महीने का रोहिणी व्रत 07 नवंबर 2025, शुक्रवार को रखा जा रहा हैं। इस दिन विशेष रूप से भगवान वासुपूज्य स्वामी की की पूजा की जाती है। इस दिन चंद्रमा की पूजा भी होती है।
इस दिन चंद्रमा की पूजा का विशेष महत्व है, क्योंकि इस दिन चंद्रमा रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करता है, इसलिए ये दिन ‘चंद्र पूजा’ का भी कहलाता है।
ऐसा माना जाता है कि इस व्रत को करने से साधक की सभी समस्याएं दूर होती हैं। यह व्रत मुख्य रूप से महिलाओं द्वारा रखा जाता है, जिसमें वह अपने पति की लंबी उम्र और सुख-शांति के लिए कामना करती हैं। ऐसे में चलिए जानते हैं रोहिणी व्रत से जुड़े कुछ जरूरी नियम और इससे होने वाले लाभ।
सम्बंधित ख़बरें
Mathura: श्रीकृष्ण जन्मस्थान को लेकर संतों का संकल्प, देश-विदेश में चलाया जाएगा हस्ताक्षर अभियान
Kamika Ekadashi 2026: 9 अगस्त को बनेगा महालक्ष्मी योग, इन 3 राशियों को मिल सकता है धन लाभ
Nail Cutting Astrology: नाखून काटने का सबसे शुभ दिन कौन सा? जानें किस दिन काटना माना जाता है शुभ-अशुभ
Ekadashi Vrat Katha: कामिका एकादशी पर जरूर पढ़ें ये पौराणिक कथा, बड़े से बड़ा पाप से मुक्ति की है मान्यता
आखिर क्यों किया जाता है रोहिणी व्रत? जानिए
जैन धर्म की मान्यताओं के अनुसार, रोहिणी व्रत व्रत मुख्य रूप से महिलाएं करती है। महिलाएं ये व्रत अपने परिवार और संतान की खुशहाली और दीर्घायु के लिए करती है। महिलाएं इस दिन निर्जला या फलाहार व्रत रखकर अपने परिवार के लिए सुख-समृद्धि और संतान की खुशहाली और दीर्घायु की कामना करती है।
आपको बता दें, ये व्रत हर माह में एक बार पड़ता है, लेकिन विशेष तिथियों पर ये व्रत अधिक महत्वपूर्ण हो जाता है।
कितने सालों तक व्रत करने का है विधान?
रोहिणी व्रत जैन धर्म के प्रमुख व्रतों में से एक है। यह व्रत रोहिणी नक्षत्र के दिन किया जाता है। अगर जैन मान्यता की बात करें तो, रोहिणी व्रत करने से व्यक्ति कर्म बंधन से मुक्त होता है। मोक्ष को प्राप्त करता है।
रोहिणी व्रत लगातार 3, 5, या 7 वर्षों तक करने का विधान है। कहा जाता है कि, इस व्रत को लगातार तीन, पांच या सात साल तक करना होता है। यही नहीं पारण अनुष्ठान करने के बाद ही ये व्रत पूर्ण होता है। इसका विशेष फल तभी मिलता है।
रोहिणी व्रत की पूजा विधि
- ब्रह्म मुहूर्त में उठकर पानी में गंगाजल मिलाकर स्नान करें।
- आचमन कर व्रत का संकल्प लें और सूर्य भगवान को जल अर्पित करें।
- पूजा स्थल की साफ-सफाई के बाद वेदी पर भगवान वासुपूज्य की मूर्ति स्थापित करें।
- पूजा में भगवान वासुपूज्य को फल-फूल, गंध, दूर्वा, नैवेद्य आदि अर्पित करें।
- सूर्यास्त होने से पहले पूजा कर फलाहार करें।
- अगले दिन पूजा-पाठ करने के बाद अपने व्रत का पारण करें।
- व्रत के दिन गरीबों में दान जरूर करें।
ये भी पढ़ें–घर की इस दिशा में रखें चांदी का मोर, खूब बरसेगी धन-दौलत!
रोहिणी व्रत करने से खोलते के भाग्य के द्वार
जैन धर्म की मान्यताओं के अनुसार, जहां सुहागिन महिलाओं को रोहिणी व्रत करने से अखंड सौभाग्य का वरदान मिलता है, वहीं इस व्रत को करने से साधक के भाग्य के द्वार खोलते के सभी दुख-दर्द भी दूर हो जाते हैं। जैन धर्म में यह भी माना गया है कि इस व्रत को करने से साधक को मोक्ष की प्राप्ति हो सकती है। इसी के साथ आत्मा की शुद्धि के लिए भी यह व्रत काफी महत्वपूर्ण माना जाता है।
When is rohini vrat in november 2025
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
सोसाइटी में खेल रही थी मासूम, काल बनकर आई कार; पिंपरी-चिंचवड की सोसाइटी में दिल दहला देने वाला हादसा
Aug 09, 2026 | 07:03 PMपहले भारत की तरह दुश्मन कहा अब बता रहे देशभक्त, PoK में प्रदर्शनकारियों के आगे झुकी शहबाज सरकार!
Aug 09, 2026 | 06:57 PMJPSC रद्द और ED जांच को राजी हुई सोरेन सरकार, CGL पर फंसा पेंच! छात्रों ने किया विधानसभा घेराव का ऐलान
Aug 09, 2026 | 06:56 PMतारा सुतारिया ने टॉक्सिक के ट्रेलर लॉन्च पर ढाया कहर, ऑफ-शोल्डर लेपर्ड ड्रेस में दिखा विंटेज ग्लैम का जलवा
Aug 09, 2026 | 06:45 PMआगरा में जुटे देश-विदेश के एम्ब्रायोलॉजी विशेषज्ञ; एसपी सिंह बघेल ने किया अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन
Aug 09, 2026 | 06:37 PMMeta कर्मचारी ने मां को दिखाया अपना ऑफिस, बोलीं- ‘उन्हें गर्व महसूस कराना सबसे बड़ी खुशी’
Aug 09, 2026 | 06:36 PMNoida में ₹30 हजार किराया, हजारों की मेंटेनेंस फिर भी बेसमेंट में भरा पानी, महिला बोली- घर मिला या सिर्फ महंगा
Aug 09, 2026 | 06:22 PMवीडियो गैलरी

पैसे लेकर बहाली का आरोप, पप्पू यादव का बड़ा ऐलान, बोले- छात्रों के साथ खुद बैठूंगा अनशन पर, देखें VIDEO
Aug 09, 2026 | 05:28 PM
नशेड़ी सिपाही की दबंगई कैमरे में कैद! दुकान में घुसकर मांगे ₹5000, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
Aug 09, 2026 | 04:33 PM
JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PM
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM
यूनिवर्सिटी से मीडिया तक RSS के प्रचारक, प्रयागराज में गरजे राहुल गांधी, सरकार पर बोला तीखा हमला; देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:34 PM














