
साल 2026 में सूर्य से जुड़ी कौन-सी चीजें घर लाना शुभ (सौ.सोशल मीडिया)
Surya Year Numerology 2026: नया साल 2026 आने में अब कुछ ही दिन बचे हैं और लोगों में इसे लेकर काफी उत्साह है। यह समय जश्न मनाने, नए संकल्प लेने और 1 जनवरी को शुभ कार्यों से दिन की शुरुआत करने का भी है। ज्योतिष शास्त्र में साल 2026 को अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अंक ज्योतिष के अनुसार वर्ष 2026 सूर्य का साल होगा।
हर नया वर्ष किसी न किसी ग्रह से जुड़ा होता है और यह ग्रह अंक योग के माध्यम से तय किया जाता है। यदि 2026 का अंक योग निकालें तो—2 + 0 + 2 + 6 = 10 → 1 + 0 = 1 अंक ज्योतिष में अंक 1 का स्वामी सूर्य माना जाता है।
हिंदू धर्म में सूर्य ग्रह को मान-सम्मान, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास, ऊर्जा, स्वास्थ्य और नई शुरुआत का कारक ग्रह माना गया है। ऐसे में साल 2026 में सूर्य से जुड़े क्षेत्रों में बड़े और सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिल सकते हैं।
विशेष रूप से मूलांक 1 (जिनका जन्म 1, 10, 19 या 28 तारीख को हुआ हो) वालों के लिए यह वर्ष उन्नति, सफलता और प्रतिष्ठा दिलाने वाला साबित हो सकता है।
सूर्य ग्रह का धातु तांबा माना जाता है। घर में तांबे से बना सूर्य का प्रतीक या तांबे का जल पात्र रखने से आत्मविश्वास बढ़ता है।करियर में उन्नति के योग बनते हैं और सरकारी और प्रशासनिक कार्यों में सफलता मिलती है।
सूर्य का प्रिय रंग लाल माना जाता है। घर में लाल रंग के कुशन, पर्दे, वस्त्र या सजावटी सामान रखने से—
सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है साहस और नेतृत्व क्षमता में वृद्धि होती है पारिवारिक वातावरण उत्साहपूर्ण बना रहता है।
सूर्य से जुड़ी ऊर्जा को सक्रिय करने के लिए घर में लाल फूलों के पौधे लगाना शुभ माना जाता है। घर में सौंदर्य और सकारात्मकता आती है मानसिक थकान दूर होती है, मान-सम्मान और सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ती है।
सूर्य का रत्न माणिक्य (Ruby) माना जाता है।
ज्योतिषीय सलाह के बाद इसे धारण करने से—
ये भी पढ़े-तुलसी पूजन दिवस की शाम को अवश्य करें ये उपाय, माता लक्ष्मी की कृपा से दूर होगी आर्थिक तंगी
ज्योतिष में साल 2026 सूर्य का वर्ष होने के कारण आत्मविश्वास, नेतृत्व, करियर और मान-सम्मान से जुड़े क्षेत्रों में खास बदलाव ला सकता है। यदि सूर्य से जुड़ी शुभ वस्तुओं को घर में सही विधि से शामिल किया जाए, तो यह वर्ष जीवन में नई ऊंचाइयों और सकारात्मक बदलावों का मार्ग खोल सकता है।






