- Hindi News »
- Religion »
- Special Auspicious Yogas Are Being Formed On Akshaya Tritiya
‘अक्षय तृतीया’ को बन रहें हैं विशेष शुभ योग, सुख-समृद्धि के लिए करें ये उपाय, बरसेगी माता लक्ष्मी की कृपा
ज्योतिषयों के अनुसार, इस बार अक्षय तृतीया पर कई दुर्लभ योग बन रहे हैं। ऐसे में कुछ विशेष उपाय करने से घर में सुख-शांति के साथ धन लाभ के योग बनेंगे। आइए जानते है इस बारे में।
- Written By: सीमा कुमारी

अक्षय तृतीया पर बन रहे है शुभ योग (सौ.सोशल मीडिया)
Akshaya Tritiya: 30 अप्रैल को अक्षय तृतीया मनाई जाएगी। हिन्दू धर्म में अक्षय तृतीया का बड़ा महत्व है। अक्षय तृतीया का पावन पर्व हर साल वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाई जाती है। ज्योतिषयों के अनुसार, अक्षय तृतीया एकमात्र ऐसा दिन होता है, जब किसी भी शुभ कार्य के लिए मुहूर्त देखने की जरूरत नहीं होती है।
इसे सर्वार्थ सिद्धि का दिन माना जाता है, यानी इस दिन किए गए सभी कार्य सफल होते हैं और शुभ फल देते हैं। इस शुभ एवं पावन तिथि पर विशेष रूप से सूर्यदेव, देवी लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है, जिससे जीवन में सकारात्मकता और समृद्धि आती है।
वहीं, ज्योतिषयों के अनुसार, इस बार अक्षय तृतीया पर कई दुर्लभ योग बन रहे हैं। ऐसे में कुछ विशेष उपाय करने से घर में सुख-शांति के साथ धन लाभ के योग बनेंगे। आइए जानते है इस बारे में।
सम्बंधित ख़बरें
सुबह की भागदौड़ में 10 मिनट में तैयार करें नाश्ता, सिर्फ 2 कच्चे आलू से बनाएं ये टेस्टी डिश
Ardhachakrasana: बढ़ता वजन और सांस की तकलीफ होगी दूर! बस इस तरह 2 मिनट करें ये योगासन
Pimple Causes: चेहरे पर बार-बार निकल रहे हैं मुंहासे? कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये 3 छोटी गलतियां
Plant Care Tips: सूख रहा है गुलाब का पौधा? डालें ये घरेलू खाद, 10 दिन में कलियों से भर जाएगी टहनियां
अक्षय तृतीया पर बन रहे है शुभ योग
आपको बता दें, इस बार अक्षय तृतीया पर सर्वार्थ सिद्धि योग, शोभन योग और रवि योग इस दिन बन रहे हैं। सर्वार्थ सिद्धि योग किसी भी कार्य को सिद्ध करने में सहायक है, वही शोभन योग शुभता का संकेत देता है और रवि योग कार्यों में सफलता और समृद्धि लाता है।
इन तीनों योगों का साथ अक्षय तृतीया को अत्यधिक फलदायक बनाता है। मान्यता है कि ऐसे में अक्षय तृतीया के दिन कुछ विशेष उपाय करने से व्यक्ति को मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है।
अक्षय तृतीया के दिन ये उपाय करना बड़ा शुभ
माता लक्ष्मी, धन के देवता कुबेर की पूजा
अक्षय तृतीया पर माता लक्ष्मी की पूजा का विशेष महत्व होता है ऐसा में इस दिन माता लक्ष्मी के साथ धन के देवता कुबेर की विधि-विधान से पूजा करनी करनी चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से व्यक्ति की आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।
सूर्य देव को अर्घ्य
अक्षय तृतीया के दिन सूर्योदय के समय तांबे के बर्तन में जल भर लें. उसके बाद सूर्य देव को अर्घ्य दे। कहते हैं ऐसा करने से व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है और कष्टों से मुक्ति भी मिलती है।
तुलसी के पास जलाएं दीपक
इस दिन घर के मुख्य द्वार, तिजोरी, पूजा घर, रसोई, तुलसी के पास दीपक जरूर जलाएं। इस उपाय से घर में मां लक्ष्मी की कृपा होती है, साथ ही धन लाभ को योग बनते हैं।
धर्म की खबरें जानने के लिए क्लिक करें…
दान करें
अक्षय तृतीया के दिन दान का खास महत्व है। इस दिन गुड़, चावल, सोना, घी, जल और वस्त्र का दान करें। मान्यता है इससे घर में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहती है।
Special auspicious yogas are being formed on akshaya tritiya
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
नवभारत निशानेबाज: टीपू की तारीफ करते सपकाल देवाभाऊ हुए गुस्से से लाल
Feb 16, 2026 | 06:41 AMBirthday Predictions: आज है जन्मदिन? तो तैयार हो जाइए, 2026 में मिलेगा बड़ा पद और मान-सम्मान!
Feb 16, 2026 | 06:38 AMLIVEआज की ताजा खबर 16 फरवरी LIVE: आज ‘इंडिया एआई इम्पैक्ट एक्सपो’ का उद्घाटन करेंगे PM मोदी
Feb 16, 2026 | 06:29 AMसुबह की भागदौड़ में 10 मिनट में तैयार करें नाश्ता, सिर्फ 2 कच्चे आलू से बनाएं ये टेस्टी डिश
Feb 16, 2026 | 06:24 AMभारतीय सिनेमा का वो जादूगर, जिसने लिखी थी पहली फिल्म की स्क्रिप्ट, जानिए दादा साहब फाल्के की कहानी
Feb 16, 2026 | 06:11 AMAaj Ka Rashifal 16 February: आज इन 3 राशियों को रहना होगा संभलकर, छोटी सी चूक पड़ सकती है भारी!
Feb 16, 2026 | 12:05 AMपाकिस्तान की टीम पार्टटाइमर्स के भी लायक नहीं…61 रन से धूल चटाने के बाद सूर्या ने पड़ोसियों को दिखाया आईना
Feb 15, 2026 | 11:56 PMवीडियो गैलरी

शिवपुरी में खूनी खेल, कोर्ट जा रहे वकील की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या; इलाके में फैली सनसनी-VIDEO
Feb 15, 2026 | 10:23 PM
आस्था बनाम बर्बादी की बहस को विराम, मंदिर के दूध से बुझाई कुत्ते की प्यास; वायरल वीडियो ने दी बड़ी सीख
Feb 15, 2026 | 10:13 PM
मुंबई में एक्ट्रेस के साथ ऑटो ड्राइवर की खौफनाक हरकत, देर रात गलत रास्ते पर ले गया ऑटो; VIDEO वायरल
Feb 15, 2026 | 10:00 PM
‘शिवाजी की तुलना टीपू सुल्तान से बर्दाश्त नहीं’, महाराष्ट्र में राजनीतिक उबाल; कांग्रेस-बीजेपी आमने-सामने
Feb 15, 2026 | 09:30 PM
कौन है हैरी बॉक्सर? लॉरेंस बिश्नोई का वो गैंगस्टर, जिसने रणवीर सिंह को भेजा वॉयस नोट- VIDEO
Feb 15, 2026 | 09:12 PM
‘ईस्ट इंडिया कंपनी की तरह देश को बेच रही है सरकार’, ट्रेड डील पर पप्पू यादव का सवाल; PM मोदी पर बोला हमला
Feb 15, 2026 | 06:50 PM













