- Hindi News »
- Health »
- Summer Season Tips Things To Keep In Mind Before Stepping Out
गर्मी के मौसम में घर से बाहर निकलने से पहले इन बातों का जरूर रखें ध्यान
Sun Protection Tips For Summer: गर्मी के मौसम में घर से बाहर निकलने से पहले कुछ खास सावधानियां बरतना बेहद जरूरी है। इससे गर्मी से होने वाली थकान, डिहाइड्रेशन और त्वचा की समस्याओं से बचा जा सकता है।
- Written By: सीमा कुमारी

समर हेल्थ टिप्स (सौ.सोशल मीडिया)
Summer Season Safety Tips: गर्मी का मौसम शुरू होते ही सेहत से जुड़ी समस्याएं बढ़ने लगती है। इस मौसम में तापमान बढ़ने और चिलचिलाती धूप लोगों को परेशान करने लगती है। अगर आप इस मौसम में खाली पेट घर से बाहर निकलते है तो आपके लिए काफी खतरनाक हो सकता है।
खाली पेट घर से बाहर निकलना खतरनाक
हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, गर्मियों के मौसम में खाली पेट घर से बाहर निकलना काफी खतरनाक हो सकता है। तेज धूप, पसीना और डिहाइड्रेशन के कारण चक्कर आना, बेहोशी, उल्टी या कमजोरी जैसी समस्याएं हो सकती हैं, इसलिए गर्मियों में कुछ जरूरी सावधानियां बरतना बहुत जरूरी है।
नेशनल हेल्थ मिशन के अनुसार, गर्मी में शरीर का तापमान तेजी से बढ़ जाता है। खाली पेट बाहर निकलने से ब्लड शुगर लेवल गिर सकता है, जिससे थकान, चक्कर और बेहोशी का खतरा बढ़ जाता है।
सम्बंधित ख़बरें
Ayurvedic: इस फल को खाने से बूढ़े में भी आ जाती है जवानों सी ताक़त! जानिए औषधीय गुणों से भरपूर इस फल के बारे
Fitkari:फिटकरी से दूर करें चेहरे की झाइयां होंगी, इस्तेमाल का तरीका सही हो, यहां जानिए
Skincare Tips in Summer: चेहरे की टैनिंग से है परेशान, तो आजमाएं ये असरदार घरेलू नुस्खे
अगर बॉडी बनाने के लिए फाइबर को छोड़ प्रोटीन पर दें रहें ध्यान, तो हो जाइए सावधान! हो सकता है कैंसर का खतरा
साथ ही, ज्यादा ऑयली और भारी भोजन पाचन तंत्र पर बोझ डालता है और शरीर को और गर्म कर देता है। ऐसे में हेल्थ एक्सपर्ट गर्मियों में कुछ आसान उपाय को अपनाने की सलाह देते हैं।
हेल्थ विशेषज्ञों का कहना है कि गर्मी में खुद को सेहतमंद रहने के लिए छोटी-छोटी सावधानियां बरतना बेहद जरुरी होता हैं। खासकर परिवार के बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों का खास ध्यान रखें। स्वस्थ रहने के लिए गर्मी में सादा और संतुलित आहार, ज्यादा पानी और धूप से बचने की सलाह दी जाती है।
स्वस्थ रहने के लिए गर्मी में क्या करें?
- खाली पेट बाहर न निकलें: घर से बाहर निकलने से पहले कुछ हल्का नाश्ता जरूर करें। फल, दही, छाछ या नट्स खाना फायदेमंद रहता है।
- पर्याप्त पानी पिएं: दिन भर में 3-4 लीटर पानी जरूर पिएं। नींबू पानी, नारियल पानी, छाछ या ओआरएस घोल लेना भी अच्छा रहता है।
- ऑयली भोजन से बचें: ज्यादा तेल-मसालेदार, फास्ट फूड और भारी खाना कम करें। हल्का, सुपाच्य और ताजा भोजन लें।
- ढीले और हल्के कपड़े पहनें: सूती, हल्के रंग के और ढीले कपड़े पहनें जो हवा पास होने दें।
- दोपहर 12 से 4 बजे तक बाहर न निकलें: इस समय धूप सबसे तेज होती है। जरूरी हो तो छाता या टोपी का इस्तेमाल करें।
यह भी पढ़ें-रात के देर से खाना खाने के खतरे जानिए, जानें क्या कहता है आयुर्वेद
इसके अलावा, तेज बुखार, उल्टी, मितली, बेहोशी, कमजोरी, ज्यादा प्यास लगना या पेशाब कम होना,चक्कर आना जैसे लक्षण दिखें तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
खाली पेट घर से बाहर निकलना काफी खतरनाक हो सकता है. तेज धूप, पसीना और डिहाइड्रेशन के कारण चक्कर आना, बेहोशी, उल्टी या कमजोरी जैसी समस्याएं हो सकती हैं, इसलिए गर्मियों में कुछ जरूरी सावधानियां बरतना बहुत जरूरी है।
Summer season tips things to keep in mind before stepping out
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Nashik Kumbh Mela 2027: श्रद्धालुओं की प्यास बुझाने के लिए मनपा का मेगा प्लान, प्रतिदिन 940 ML पानी की आपूर्ति
May 12, 2026 | 09:52 AMनवभारत संपादकीय: IPL पर मंडराते हनी ट्रैप के खतरे, खिलाड़ियों और स्टाफ को BCCI की चेतावनी, सतर्क रहने की सलाह
May 12, 2026 | 09:48 AMराजगढ़: पेट्रोल पंप में लगी भीषण आग, कई वाहन जलकर खाक, 12 लोग झुलसे
May 12, 2026 | 09:47 AMUAE Iran Conflict: यूएई के सीक्रेट हमले से भड़का ईरान, 2800 मिसाइलों से दिया करारा जवाब
May 12, 2026 | 09:41 AMआज का मौसम: दिल्ली से बिहार तक 85 की रफ्तार से तूफान और भारी बारिश की चेतावनी, 19 राज्यों में IMD अलर्ट जारी
May 12, 2026 | 09:35 AMनवभारत विशेष: पहले नेता-मंत्री छोड़ेंगे गाड़ी-घोड़े का तामझाम, सरकारी तंत्र पर लागू होगा PM का सादगी पैगाम
May 12, 2026 | 09:34 AMनासिक-द्वारका सर्कल अंडरपास का सर्विस रोड मई के अंत तक होगा शुरू, ट्रैफिक जाम और धूल से मिलेगी बड़ी राहत
May 12, 2026 | 09:33 AMवीडियो गैलरी

ट्रंप-जिनपिंग की महामुलाकात, क्या US-चीन की ‘दोस्ती’ भारत के लिए बनेगा बड़ा खतरा? जानें सबकुछ
May 11, 2026 | 11:05 PM
‘नितेश राणे को पागलखाने भेजो…’, ओवैसी को आतंकवादी बताने पर भड़के वारिस पठान, देखें VIDEO
May 11, 2026 | 02:00 PM
मिडिल ईस्ट जंग का भारत पर असर; पीएम मोदी का लोगों से सोना न खरीदने और तेल कम खाने की अपील, VIDEO वायरल
May 11, 2026 | 01:05 PM
विजय कैबिनेट की 29 वर्षीय मंत्री ने मचाया तहलका, हिंदी बोलकर जीता उत्तर भारत का दिल, कौन हैं एस कीर्तना?
May 11, 2026 | 12:48 PM
PM मोदी के बेंगलुरु पहुंचने से पहले बड़ी साजिश नाकाम! कग्गलीपुरा में मिले विस्फोटक, मचा हड़कंप
May 11, 2026 | 12:11 PM
CM बनते ही विजय का मास्टरस्ट्रोक! 200 यूनिट फ्री बिजली और महिलाओं के लिए स्पेशल फोर्स का ऐलान
May 10, 2026 | 11:11 PM














