-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Nagpur Real Estate Boom 2026 Property Rates Satellite Cities
बढ़ता नागपुर, नया नागपुर! लावा से बेसा तक…3500 वाली जमीन अब 12,000 के पार, जानें आपके इलाके का हाल
- Written By: प्रिया जैस
Nagpur Real Estate Trends: नागपुर रियल एस्टेट में 'आग'! बाहरी इलाकों में दरें ₹10,000 वर्ग फुट के पार। समृद्धि महामार्ग और मेट्रो विस्तार ने बदली शहर की सूरत। निवेश का सबसे सही समय।

प्रॉपर्टी मार्केट (AI generated image)
Nagpur Metro Expansion Impact: प्रोजेक्ट पर प्रोजेक्ट, फिर प्रोजेक्ट। एक के बाद एक आ रहे मेगा प्रोजेक्ट ने शहर की संपत्ति बाजार में ‘आग’ लगाने का काम किया है। दरें इस कदर पहुंच गई हैं कि आम लोगों की पहुंच से दूर होता जा रहा है। 2-3 वर्ष पूर्व जिन स्थानों पर कीमत 3000-3500 रुपये थी आज वैसे स्थानों पर जमीन की कीमतें 10,000-12000 वर्ग फुट तक पहुंच चुकी हैं।
जमीन की कीमतें किसी खास क्षेत्र में नहीं बढ़ रही है, बल्कि इसका लाभ अधिकांश क्षेत्रों को मिल रहा है। यह अलग बात है कि एप्रिसिएशन की दरें अलग-अलग हैं। वर्धा रोड और उमरेड रोड अभी भी हॉट केक बना हुआ है, जबकि अमरावती रोड और हिंगना मार्ग अब नई ऊंचाइयों को छूने को बेताब है।
गोरेवाड़ा के आसपास दरें कम हैं तो लावा भी रिटर्न देने में सबसे आगे बना हुआ है। कोराडी-सावनेर में भी प्रोजेक्ट आने से कीमतें तेजी से बढ़ रही हैं। जमीन से जुड़े लोगों का मानना है कि यह सिलसिला आगे भी चलता रहेगा क्योंकि नागपुर के आसपास जमीनें खत्म हो गई हैं।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर में झमाझम बारिश का धमाका: 2 घंटे की मूसलाधार बारिश ने उमस को किया छूमंतर, पारे में भारी गिरावट
इथेनॉल पर क्यों चुप है विपक्ष? शुगर फैक्ट्री से क्या है कनेक्शन, जानें किन-किन नेताओं के पास है चीनी मिलें
मास्क के पीछे: चिकित्सकों का उपचार कौन करता है?- नेशनल डॉक्टर्स डे 2026 की थीम ने समाज को दिखाया आईना
12 मिनट के 50 व 2 घंटे के बाद 1,000 जुर्माना; नागपुर स्टेशन पर रेलवे की बिना तैयारी वाली वसूली से यात्री बेहाल
सभी क्षेत्र का विकास
आज कलमेश्वर हो या सावनेर या फिर उमरेड रोड या वर्धा रोड; भंडारा मार्ग हो या फिर अमरावती रोड, सभी ओर बड़े-बड़े प्रोजेक्ट की घोषणाएं हो चुकी हैं। सावनेर रोड पर जेल, महिलाओं के लिए क्लस्टर, अदाणी का प्रोजेक्ट आ रहा है। इसी प्रकार नई खदान खुलने की भी जानकारी है।
डिफेंस कॉरिडोर के लिए भी सावनेर का नाम आगे किया गया है। कोराड़ी में भी नया पावर प्लांट, कुछ शैक्षणिक संस्थान की नींव पड़ चुकी है। इन सभी प्रोजेक्ट ने इस क्षेत्र में जमीन की कीमतों में इजाफा किया है।
सैटेलाइट सिटी में पहुंच में दरें
आज सैटेलाइट सिटी तक पहुंचा बेहद आसान है। इतना ही नहीं सैटेलाइट सिटी में जमीन की कीमतें अभी भी कम है। ऐसे में लोग शहर से जुड़े 40-45 किलोमीटर दूर जमीन लेने को प्राथमिकता देने लगे हैं। कम लागत में अच्छी जमीन मिल रही है। लोगों का मानना है कि अभी इच्छा पूरी की जा सकती है। इससे भविष्य में अच्छी कीमत भी मिल सकती है। प्रोजेक्ट आने के बाद यही जमीन कई गुणा अधिक कीमतों में बिकेंगी।
प्लानिंग से हुआ काम
कीमत बढ़ने का एक मुख्य कारण यह है कि प्रोजेक्ट काफी सोच समझ कर लाये जा रहे हैं। क्षेत्र की विशेषताओं को देखकर ही निवेश को लाया जा रहा है। जैसे उद्योग वर्धा रोड में आ रहे हैं तो लॉजिस्टिक पार्क अमरावती और समृद्धि से जुड़े क्षेत्रों में। सावनेर में कृषि आधारित उद्योग लाया जा रहा है, तो डिफेंस को भी प्राथमिकता दी जा रही है। रामटेक में माइनिंग क्लस्टर के लिए जमीन अधिगृहित की जा रही है। उमरेड और बूटीबोरी को आपस में जोड़ा जा रहा है जिसके उद्योग बढ़े हैं और जमीन की कीमतों में इजाफा हुआ है।
प्रमुख क्षेत्रों में जमीन की दरें वर्ग फुट में
| क्रमांक | क्षेत्र | रेट (₹) |
|---|---|---|
| 1 | हिंगना (मोंढा) | 3500 |
| 2 | वर्धा रोड (वीसीए) | 3500 |
| 3 | वर्धा रोड अंदर | 2500 – 3000 |
| 4 | बेसा (रोड टच) | 10,000 – 12,000 |
| 5 | बेलतरोडी | 9000 |
| 6 | पिपला | 5000 – 6000 |
| 7 | हुडकेश्वर | 5000 – 6000 |
| 8 | लावा | 2500 – 3000 |
| 9 | दाभा | 5000 – 5500 |
| 10 | उमरेड रोड | 1800 – 3000 |
| 11 | सावनेर | 800 – 1600 |
| 12 | कलमेश्वर | 1200 – 1300 |
| 13 | अमरावती रोड | 2500 – 3000 |
रियल एस्टेट का ओवरऑल ट्रेंड
पिछले 2 वर्षों में नागपुर शहर की प्रॉपर्टी मार्केट में लगातार और मजबूत वृद्धि देखने को मिली है। शहर में रजिस्ट्रेशन, जमीन की खरीदी-बिक्री और नए प्रोजेक्ट्स की संख्या में स्पष्ट बढ़ोतरी हुई है।
मुख्य कारण
- मेट्रो परियोजना का विस्तार
- समृद्धि महामार्ग
- मिहान, एमआईडीसी का विस्तार
- अतिरिक्त बूटीबोरी में 2 लाख करोड़ का निवेश
- सिंदी ड्राय पोर्ट का मिलेगा लाभ
- न्यू नागपुर, आईबीएफसी
- थर्ड आउटर रिंग रोड
- समृद्धि का गोंदिया, गड़चिरोली तक विस्तार
- डिफेंस कॉरिडोर में शामिल होने का प्रस्ताव
- जेल का बाहर जाना
- बड़े-बड़े शिक्षण संस्थानों का आना
- एक के बाद एक हॉस्पिटल प्रोजेक्ट आया
- काचीपुरा में बीकेसी का निर्माण
पिछले 2 साल में सबसे ज्यादा प्राइस बढ़ने वाले एरिया
प्रीमियम और सेंट्रल एरिया
- एरिया 2025 में अनुमानित रेट 2 साल का ट्रेंड
- धरमपेठ 40,000-60,000 रुपये स्क्वेयर मीटर बहुत तेज बढ़त
- सिविल लाइंस 10,000+ स्क्वेयर फीट 25–30% वृद्धि
- प्रतापनगर 6,500 – 7,500 रुपये स्थिर बढ़त
- मनीषनगर 5,000+ लगातार डिमांड
- खामला 6,000 -7,800 अच्छा ग्रोथ
ये इलाके रेडी प्रॉपर्टी, लग्जरी फ्लैट्स और बंगलो सेगमेंट में सबसे ज्यादा मजबूत रहे हैं।
रजिस्ट्री और राजस्व में इजाफा
जिले में रजिस्ट्री काफी तेजी से बढ़ी है। संख्या के साथ-साथ कीमतों में इजाफा होने का लाभ भी विभाग को मिला है। सिटी और ग्रामीण भागों ने लक्ष्य हासिल करने में सफलता अर्जित की है।
जिले के ग्रामीण भागों में हुईं रजिस्ट्रियां
| क्रमांक | माह | 2024 रजिस्ट्री | 2024 राजस्व (₹ करोड़) | 2025 रजिस्ट्री | 2025 राजस्व (₹ करोड़) |
|---|---|---|---|---|---|
| 1 | अप्रैल | 4307 | 32.07 | 5347 | 35.35 |
| 2 | मई | 5757 | 43.09 | 5567 | 52.96 |
| 3 | जून | 5485 | 50.38 | 5092 | 44.46 |
| 4 | जुलाई | 5412 | 42.62 | 4597 | 54.75 |
| 5 | अगस्त | 4900 | 48.28 | 3673 | 40.21 |
| 6 | सितंबर | 4210 | 43.94 | 4150 | 45.16 |
| 7 | अक्टूबर | 4783 | 47.22 | 4397 | 36.00 |
| 8 | नवंबर | 3205 | 28.80 | 4299 | 56.95 |
| 9 | दिसंबर | 5800 | 47.92 | 5138 | 45.21 |
| 10 | जनवरी | — | — | 6032 | 52.18 |
| 11 | फरवरी | — | — | 6992 | 40.75 |
| 12 | मार्च | — | — | 7999 | 56.04 |
जिले के शहर में हुईं रजिस्ट्रियां
| क्रमांक | माह | 2024 रजिस्ट्री | 2024 राजस्व (₹ करोड़) | 2025 रजिस्ट्री | 2025 राजस्व (₹ करोड़) |
|---|---|---|---|---|---|
| 1 | अप्रैल | 7271 | 107 | 8303 | 84 |
| 2 | मई | 9074 | 116 | 8965 | 130 |
| 3 | जून | 8288 | 93 | 8887 | 118 |
| 4 | जुलाई | 9392 | 113 | 9947 | 150 |
| 5 | अगस्त | 9067 | 106 | 8857 | 138 |
| 6 | सितंबर | 7792 | 84 | 9746 | 145 |
| 7 | अक्टूबर | 9204 | 111 | 8128 | 152 |
| 8 | नवंबर | 7091 | 114 | 8502 | 143 |
| 9 | दिसंबर | 9833 | 100 | 10663 | 167 |
| 10 | जनवरी | — | — | 10392 | 151 |
| 11 | फरवरी | — | — | 12252 | 155 |
| 12 | मार्च | — | — | 13085 | 200 |
कुल आंकड़े 2024 (वर्षभर)
रजिस्ट्री: 1,05,936
राजस्व: ₹1,435 करोड़
2025 (वर्षभर)
रजिस्ट्री: 1,17,727
राजस्व: ₹1,739 करोड़
यह भी पढ़ें – हिंगना बनेगा मध्य भारत का ‘बिजनेस हब’! न्यू नागपुर के लिए ई-टेंडर जारी, जानें कैसा होगा आपका नया शहर
बड़े प्रोजेक्ट आने का लाभ
मुद्रांक के संयुक्त निदेशक संजय तारसे ने बताया कि शहर में पिछले कुछ समय में बड़े प्रोजेक्ट काफी आए हैं। कीमतें भी बढ़ी हैं। निवेश करने वाले आकर्षित हुए हैं। इसके कारण शहर का मार्केट तेजी से बढ़ा है। आंकड़े ही बता रहे है कि किस प्रकार शहर का संपत्ति बाजार सकारात्म हो गया है। वर्तमान में जिस प्रकार से औद्योगिक प्रोजेक्ट आ रहे हैं। उससे भविष्य भी काफी सुनहरा दिख रहा है।
सभी क्षेत्र का रखा जा रहा ध्यान
क्रेडाई के पूर्व अध्यक्ष गौरव अग्रवाल ने बताया शहर का विकास किसी एक क्षेत्र में नहीं हो रहा है। शहर के चारों ओर प्रोजेक्ट आ रहे हैं, जिसके कारण हर क्षेत्र में विस्तार हो रहा है और भविष्य में होगा। यह अलग बात है कि कुछ क्षेत्र में ग्रोथ रेट ज्यादा है और कुछ में कम परंतु सिटी के फैलाव के लिए यह अच्छी बात है। भविष्य को देखते हुए यह कहा जा सकता है कि निवेश का यह उचित समय है। आज सिटी उड़ान भरने के लिए पूरी तरह से तैयार हो चुका है।
भविष्य में और ग्रोथ
नरेडको के शाहिल तिवारी ने कहा बुनियाद मजबूत हो चुकी है। भविष्य काफी सुनहरा दिखाई दे रहा है। प्रॉपर्टी मार्केट बूम में रहेगा यह कहा जा सकता है। बाहर से लोगों को लाने के लिए जो भी चाहिए, वह सरकार और नेताओं की ओर से किया जा रहा है। यह अच्छी बात है। अभी भी कीमतें दायरे में है। अगर अभी निवेश नहीं किया गया, तो शहर से काफी दूर जाने के लिए तैयार रहना पड़ेगा।
- नवभारत लाइव पर नागपुर से नीरज नंदन की रिपोर्ट
Nagpur real estate boom 2026 property rates satellite cities
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 02 July 2026: सिंह-कन्या को मिलेगा लाभ, धनु-मकर रहें सतर्क, पढ़ें सभी 12 राशियों का राशिफल
Jul 02, 2026 | 12:08 AMEXCLUSIVE: राजधानी भोपाल में रिहायशी इलाकों के बीच गौस गोदाम, फायर सेफ्टी के नाम पर फेल व्यवस्थाएं- VIDEO
Jul 01, 2026 | 11:49 PMसलमान खान की क्रिएटिविटी का खुला राज, ‘दबंग 3’ के डायलॉग्स और वन-लाइनर्स खुद करते थे इम्प्रोवाइज
Jul 01, 2026 | 11:23 PMJammu & Kashmir: राज्य का दर्जा बहाल करने के लिए विपक्ष को साथ लाएगी नेशनल कॉन्फ्रेंस, सभी पार्टियों को बुलाव
Jul 01, 2026 | 11:14 PMनागपुर में झमाझम बारिश का धमाका: 2 घंटे की मूसलाधार बारिश ने उमस को किया छूमंतर, पारे में भारी गिरावट
Jul 01, 2026 | 11:11 PM‘वेलकम टू द जंगल’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, छठे दिन 85 करोड़ के पार पहुंचकर बनाए 6 बड़े रिकॉर्ड
Jul 01, 2026 | 11:10 PMबुरहानपुर में कीचड़ में बैठे पार्षद: जलभराव के विरोध में ‘जल आंदोलन’, महापौर के खिलाफ जमकर नारेबाजी
Jul 01, 2026 | 11:05 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM













