छत्रपति संभाजीनगर में तेज रफ्तार कचरा वाहन की टक्कर से छात्र की मौत, पुलिस हिरासत में चालक

Chhatrapati Sambhajinagar Accident: संभाजीनगर में कचरा वाहन की टक्कर से 20 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। बारापुला गेट क्षेत्र में हुए हादसे के बाद पुलिस ने वाहन चालक को हिरासत में लिया है।
Student dies after being struck by speeding garbage truck in Chhatrapati Sambhajinagar; driver taken into police custody.
Sambhajinagar Student Death Road Accident( Source: Social Media )
Published on: 
Updated on: 

Sambhajinagar Student Death Road Accident: छत्रपति संभाजीनगर शहर में बुधवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में मनपा के कचरा वाहन की टक्कर से 20 वर्षीय छात्र की मौके पर ही मौत हो गई।

यह हादसा मिल कॉर्नर से लिटिल फ्लावर स्कूल जाने वाले मार्ग पर लक्ष्मी कॉलोनी चौक के पास बारापुला गेट क्षेत्र में हुआ। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल फैल गया। इस मामले में पुलिस ने कचरा वाहन चालक शेख जमील शेख नासेर निवासी शाह बाजार को अपने हिरासत में लिया है।

मृतक छात्र की पहचान ओमकार रायभान खनसे (20) निवासी बजाज नगर, एमआईडीसी वालुज के रूप में हुई है। वह SB College में बीबीए द्वितीय वर्ष का छात्र था।

जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर लगभग 12 बजे कॉलेज से निकलने के बाद वह अपनी दोपहिया वाहन से बारापुला गेट क्षेत्र से गुजर रहा था। इसी दौरान तेज गति से आ रहे मनपा के कचरा वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि छात्र की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। हादसे के बाद बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए।

गांव संग परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

ओमकार का परिवार मूल रूप से पैठण का रहने वाला है और वर्तमान में वालुज क्षेत्र में रहता है। वह पढ़ाई में तेज और होनहार छात्र माना जाता था। उसके असामयिक निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

परिवार में माता-पिता, एक भाई और एक बहन है। मृतक के भाई रोहित खनसे की शिकायत पर छावनी पुलिस थाने में लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने कचरा वाहन के चालक शेख जमील शेख नासेर निवासी शाह बाजार को हिरासत में ले लिया है। मामले की आगे की जांच उपनिरीक्षक गाडेकर कर रहे है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com