-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Religion »
- Speak Your Wishes Into Nandis Ear Not To Bholenath
भोलेनाथ से नहीं, नंदी के कान में कहें अपनी मनोकामनाएं, पहुंच जाएंगी बातें भगवान शिव के पास, लेकिन इसके भी हैं नियम, जानिए
- Written By: सीमा कुमारी
भगवान भोलेनाथ की सवारी नंदी भक्तों की हर मुराद को महादेव तक पहुंचाते है। लेकिन नंदी के कान में मनोकामना नियम के साथ बोलना चाहिए। शास्त्रों में नंदी महाराज की पूजा का विशेष महत्व है।

ऐसे कहें नंदी से अपनी मनोकामना (सौ.सोशल मीडिया)
Mahashivratri 2025: आज पूरे देशभर में महाशिवरात्रि का महापर्व मनाई जा रही है। हर तरफ भोले की गूंज सुनाई दे रही है। देश के सभी शिवालयों का नजारा बहुत ही दिव्य और भव्य देखने को मिल रही है। श्रद्धालुओं में खास उत्साह और भक्ति में डूबे नजर आ रहे हैं। सुबह से लोग शिव मंदिरों में भगवान के जलाभिषेक के लिए लाइन में लगे हुए हैं। देश के सभी 12 ज्योतिर्लिंग मंदिरों को काफी भव्य तरीके से सजाया गया है।
काशी और उज्जैन में से विशेष पूजा-अर्चना की गई है। भोलेनाथ को दूल्हे की तरह सजाया गया है। मान्यता है कि इस दिन भगवान शिव और मां पार्वती का विवाह हुआ था। साथ ही भगवान शिव इसी दिन निराकार रूप से साकार रूप में प्रकट भी हुए थे।
कहा जाता है कि भगवान शिव शंकर की विधिवत पूजा के बाद नंदी गाय की भी पूजा करनी चाहिए। साथ ही पूजा के दौरान उनके कानों में अपनी मनोकामना भी कहनी चाहिए।
सम्बंधित ख़बरें
Lord Shiva : जुलाई में कब रखा जाएगा मासिक शिवरात्रि का व्रत? जानिए सही तारीख, पूजा का शुभ समय
Jalabhishek Water: जलाभिषेक के बाद बचा पवित्र जल कहीं भी फेंक दिया तो… धर्म शास्त्र क्या कहते हैं, जानिए
July 2026 Hindu Calendar: जगन्नाथ रथयात्रा से सावन तक, जुलाई के सभी प्रमुख व्रत-त्योहार और शुभ तिथियां
Sawan 2026 Tithi: सावन में जलाभिषेक के लिए ये सारे दिन हैं बेहद शुभ, अभी कर लें नोट, बरसेगी महादेव की कृपा
हिंदू शास्त्रों के मुताबिक, नंदी के कानों में मनोकामना कहने से पहले ओम कहना अनिवार्य होता है, इससे नंदी आपकी बात ध्यानपूर्वक सुनते हैं और फिर भगवान शिव को आपकी मनोकामना बताते हैं। ऐसे में आपके भी मन में कई सवाल उठे हैं कि आखिर नंदी के कान में क्यों कहते हैं। तो आइए जानते हैं इस बारे में –
क्या है वह पौराणिक कथा
पौराणिक कथा के मुताबिक, भगवान शिव ने ही नंदी को यह वरदान दिया था, कि जो कोई तुम्हारे कान में आकर अपनी मनोकामना बोलेगा, उसकी हर इच्छा मुझ तक पहुंचेगी और वह पूरी होगी। ऐसे में यदि किसी व्यक्ति को अपनी इच्छा महादेव तक पहुंचानी है, तो वह नंदी जी के कान में अपनी मनोकामना कहता है।
एक अलग कथा के मुताबिक, नंदी भगवान शिव के विश्वासपात्र और सबसे करीबी सेवक है। एक बार, एक ऋषि ने नंदी से कहा कि वह भगवान शिव के समीप रहने के कारण काफी भाग्यशाली है। नंदी ने ऋषि से कहा कि वह भगवान शिव की ही कृपा से उनके समीप रहते हैं। इस पर ऋषि ने नंदी से पूछा कि वह भगवान शिव को अपनी मनोकामनाएं कैसे बताते हैं तो नंदी ने कहा कि वह भगवान शिव के कान में अपनी मनोकामनाएं नहीं बता सकता, क्योंकि वह उनके समीप रहते हैं तो उनकी हर बात सिर्फ सुनते हैं।
इस पर ऋषि ने नंदी से कहा कि वह अपनी मनोकामनाएं भगवान शिव के पास रहने वाले नंदी के कान में बता सकता हैं। इससे भगवान शिव तक वह मनोकामना पहुंच जाएगी। इस पर नंदी ने हामी भर दी तब से अपनी मनोकामनाएं नंदी के कान में कही जाती हैं।
ऐसे कहें नंदी से अपनी मनोकामना
अगर किसी को नंदी के कान में अपनी मनोकामना कहनी है तो उसे सबसे पहले विधि-विधान से उनका पूजन करना चाहिए। उनके पास दीपक जलाना चाहिए और उन्हें भोग लगाना चाहिए।
महाशिवरात्रि की खबरें जानने के लिए क्लिक करें-
इसके बाद ओम शब्द बोलकर अपनी मनोकामना नंदी जी के कान में कहनी चाहिए। ऐसा कहा जाता है कि यदि आप नंदी के बाएं कान में आप अपनी मनोकामना कहते हैं, तो वह जल्द महादेव तक पहुंचती है और मनोकामना पूरी होती है।
Speak your wishes into nandis ear not to bholenath
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMOdisha SSB Recruitment 2026: जूनियर असिस्टेंट/क्लर्क के 14 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट्स 18 अगस्त तक करें आवेदन
Jul 02, 2026 | 10:51 PMभाजपा के MLA किसन कथोरे ने कुलगांव-बदलापुर नगर परिषद को महानगर पालिका का दर्जा देनी की विधानसभा में मांग की
Jul 02, 2026 | 10:40 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














