- Hindi News »
- Maharashtra »
- Gondia »
- Gondia Crop Loan Repayment Deadline 31 March Zero Interest Scheme
गोंदिया में किसानों को 31 मार्च तक चुकाना होगा फसल कर्ज, अन्यथा शून्य ब्याज योजना से होंगे वंचित
Gondia Crop Loan Repaymen: गोंदिया जिले में किसानों को शून्य प्रतिशत ब्याज दर की सुविधा बनाए रखने के लिए 31 मार्च तक फसल ऋण चुकाने की अपील की गई है।
- Written By: आंचल लोखंडे

Gondia Crop Loan Repayment (सोर्सः सोशल मीडिया)
Gondia District: खरीफ सीजन में खेती के काम के लिए किसानों को साहूकारों और रिश्तेदारों के दरवाजे पर खड़ा न होना पड़े और किसान सीजन से वंचित न रहें, इसके लिए नाबार्ड व अन्य ब्याज देने वाले बैंकों के जरिए किसानों को शून्य प्रतिशत ब्याज पर फसल कर्ज दिया जाता है।
फसल कर्ज लेने वाले किसानों को 31 मार्च तक कर्ज चुकाना आवश्यक है। अन्यथा उन्हें शून्य प्रश। ब्याज दर और सरकारी योजनाओं से वंचित रहना पड़ेगा। खरीफ और रबी सीजन में जिले के किसान सबसे ज्यादा फसल कर्ज जिला बैंक से लेते हैं। इस बैंक से फसल कर्ज लेने की प्रक्रिया आसान है।
31 मार्च तक चुकाना होगा फसल कर्ज
इसलिए किसान इस बैंक को सबसे ज्यादा प्राथमिकता देते हैं। पिछले खरीफ सीजन में जिला बैंक से जिले के 43063 किसानों ने 266 करोड़ 95 लाख रुपए का फसल लोन लिया था। लिए गए फसल लोन को 31 मार्च तक चुकाना जरूरी है।
सम्बंधित ख़बरें
बांद्रा-पूर्व: ‘नाला नंबर 22’ के कायाकल्प को हरी झंडी, जलजमाव के 50 साल पुरानी समस्या से मुक्त होगा नौपाड़ा
मुंबई होगी झोपडपट्टी मुक्त, उपमुख्यमंत्री शिंदे ने किया शंखनाद, ‘स्लम क्लस्टर रिडेवलपमेंट स्कीम’ पर जोर
दुनिया से जाते जाते 9 लोगों को दे गए जिंदगी! महावीर जैन हॉस्पिटल का प्रयास लाया रंग
मध्य रेल के 10 और स्टेशनों पर इमरजेंसी मेडिकल रूम जल्द, यात्रियों को मिलेगी राहत
अन्यथा किसानों को शून्य प्रश. ब्याज दर की छूट से वंचित रहना पड़ेगा। बकाया होने की वजह से उन्हें आगे और फसल कर्ज लेना पड़ सकता है और केंद्र व राज्य सरकार की तरफ से चलाए जा रहे योजनाओं व अनुदान से भी वंचित रहना पड़ सकता है। इसलिए, जिला मध्यवर्ती सहकारी बैंक के अधिकारियों ने कहा कि जिन किसानों ने फसल कर्ज लिया है, उन्हें 31 मार्च तक अपना फसल कर्ज चुकाना होगा।
छुट्टियों में भी बैंक शाखा रहेंगी खुली
अगले दो-तीन दिन लगातार छुट्टियां हैं। इस वजह से, किसान फसल लोन चुकाने से वंचित न रहें, इसलिए विविध सेवा सहकारी कार्यकारी संस्था व गोंदिया जिला मध्यवर्ती – बैंक के सभी शाखा छुट्टियों में खुली रहेंगी। बैंक ने किसानों की सुविधा के लिए यह फैसला लिया है।
ये भी पढ़े: 2.73 करोड़ खर्च के बाद भी अधूरा सोलर प्रकल्प, अर्जुनी-मोरगांव जलापूर्ति योजना पर उठे सवाल
फसल कर्ज चुकाने में न करें लापरवाही
मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुजीत टेटे ने कहा कि जिन किसानों ने फसल कर्ज लिया है, उन्हें 31 मार्च तक अपना फसल कर्ज चुका देना चाहिए और केंद्र व राज्य सरकार द्वारा लागू की गई शून्य प्रश। ब्याज दर और योजनाओं का फायदा उठाना चाहिए, साथ ही, उन्हें अपना फसल कर्ज चुकाने में लापरवाही नहीं करनी चाहिए और बकायादार नहीं बनना चाहिए।
Gondia crop loan repayment deadline 31 march zero interest scheme
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
बांद्रा-पूर्व: ‘नाला नंबर 22’ के कायाकल्प को हरी झंडी, जलजमाव के 50 साल पुरानी समस्या से मुक्त होगा नौपाड़ा
Mar 30, 2026 | 08:18 PMAirtel Payments Bank को RBI का झटका, बैंकिंग नियमों में लापरवाही पड़ी महंगी; ₹31.80 लाख का लगा जुर्माना
Mar 30, 2026 | 08:12 PMमुंबई होगी झोपडपट्टी मुक्त, उपमुख्यमंत्री शिंदे ने किया शंखनाद, ‘स्लम क्लस्टर रिडेवलपमेंट स्कीम’ पर जोर
Mar 30, 2026 | 08:03 PMयुद्ध के बीच सेना पर भड़का इजरायल, पत्रकारों के साथ मारपीट मामले में पूरी बटालियन सस्पेंड; मचा हड़कंप
Mar 30, 2026 | 08:01 PMबांग्लादेश में नहीं होगा आईपीएल 2026 का प्रसारण, मिनिस्ट्री के यू-टर्न के बाद ब्रॉडकास्टर ने लिया बड़ा फैसला
Mar 30, 2026 | 07:59 PMदुनिया से जाते जाते 9 लोगों को दे गए जिंदगी! महावीर जैन हॉस्पिटल का प्रयास लाया रंग
Mar 30, 2026 | 07:51 PMचैत्र पूर्णिमा के दिन किन 5 चीजों का दान करने से आर्थिक तंगी और गृह क्लेश से मिलेगी मुक्ति, यहां जानिए
Mar 30, 2026 | 07:47 PMवीडियो गैलरी

20 साल बाद बदला बिहार का सियासी चेहरा: विधान परिषद से नीतीश आउट, अब राज्यसभा से चलेगा जादू
Mar 30, 2026 | 01:55 PM
ग्वालियर के भितरवार थाने में महिला का हाईवोल्टेज हंगामा, ‘देवी’ आने का किया दावा; पुलिस ने चढ़ाए 50 रुपये
Mar 29, 2026 | 11:04 PM
खरगोन में लॉरेंस बिश्नोई गैंग की दहशत, व्यापारी के घर फायरिंग मामले में आया बड़ा अपडेट
Mar 29, 2026 | 10:51 PM
महिलाओं को कैश…100 दिन के अंदर न्याय, असम चुनाव से पहले कांग्रेस ने जनता के सामने रखी ‘5 गारंटी’
Mar 29, 2026 | 10:33 PM
‘जम्मू-कश्मीर है छोटा ईरा’, युद्ध से पहले PM मोदी के दौरे पर महबूबा मुफ्ती ने उठाए सवाल- VIDEO
Mar 29, 2026 | 09:50 PM
‘गौ रक्षा का प्रस्ताव लाए सपा, तभी मिलेगा समर्थन’, अखिलेश यादव के बयान पर अविमुक्तेश्वरानंद की प्रतिक्रिया
Mar 29, 2026 | 09:44 PM











