- Hindi News »
- Religion »
- Skandamata Puja Katha Benefits Santan Sukh Prosperity Blessings
आज स्कंदमाता पूजा में जरूर पढ़ें ये पौराणिक कथा, भर जाएगी सूनी गोद और मिलेगा सुख और समृद्धि का वरदान
Vrat Katha: नवरात्रि के पांचवें दिन मां स्कंदमाता की पूजा के साथ उनकी पौराणिक कथा पढ़ना अत्यंत शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इससे निःसंतान दंपत्तियों को संतान सुख की प्राप्ति होती है।
- Written By: सीमा कुमारी

मां स्कंदमाता (सौ. Gemini)
Skandamata Katha In Hindi: चैत्र नवरात्रि का पांचवां दिन आदिशक्ति मां भवानी के दिव्य स्वरूप मां स्कंदमाता की पूजा के लिए समर्पित माना जाता है। नवरात्रि के नौ दिनों में मां दुर्गा के नौ अलग-अलग स्वरूपों की आराधना का विशेष महत्व होता है और प्रत्येक दिन का अपना अलग आध्यात्मिक अर्थ और फल माना जाता है।
इन नौ स्वरूपों में पांचवें दिन मां स्कंदमाता की पूजा विशेष रूप से की जाती है, जो मातृत्व, करुणा और शक्ति का प्रतीक हैं।
धार्मिक मान्यता के अनुसार, माता की पूजा के समय व्रत कथा का पाठ जरुर करना चाहिए। व्रत कथा का पाठ करने से मां प्रसन्न होकर जीवन को खुशियों से भर देती हैं। ऐसे में आज माता की पूजा के समय व्रत कथा का पाठ अवश्य करें। आइए जानते हैं मां स्कंदमाता की कथा-
सम्बंधित ख़बरें
Malmas Rituals : मलमास में ज़रूर करें ये काम, पितरों का मिलेगा आशीर्वाद, खुशहाल रहेगा घर बार
Cockroach Spiritual Meaning: घर में घूम रहे हों कॉकरोच, तो हो जाएं सचेत, राहु-केतु से है इसका संबंध
कुंडली के दूसरे भाव में हो केतु, तो मान-सम्मान और धन-दौलत लुट जाने का खतरा, जानें बचने के उपाय
Surya Dev Remedies : कैसे दूर होगी दरिद्रता? सूर्य देव को अर्पित करें ये विशेष वस्तुएं, पलट जाएगी किस्मत
स्कंदमाता की पूजा समय अवश्य पढ़ें ये कथा
पौराणिक कथा के अनुसार, तारकासुर नाम का एक शक्तिशाली असुर था। उसने कठोर तपस्या कर भगवान ब्रह्मा को प्रसन्न किया। वरदान स्वरूप उसे यह प्राप्त हुआ कि उसकी मृत्यु केवल भगवान शिव के पुत्र के हाथों ही संभव होगी। उस समय भगवान शिव गहन तपस्या में लीन थे और माता सती का पुनर्जन्म नहीं हुआ था, इसलिए तारकासुर को विश्वास हो गया कि वह लगभग अमर है।
वरदान के अहंकार में आकर तारकासुर ने देवताओं और मनुष्यों पर अत्याचार करना शुरू कर दिया। उसके अत्याचारों से परेशान होकर सभी देवता भगवान शिव के पास पहुंचे और उन्हें तपस्या से जगाने का प्रयास किया। इसी बीच माता सती ने हिमालयराज के घर पार्वती के रूप में जन्म लिया और उन्होंने भगवान शिव को पति रूप में पाने के लिए कठोर तप किया।
देवताओं के प्रयास और माता पार्वती की तपस्या से प्रसन्न होकर भगवान शिव ने उनसे विवाह किया। इसके बाद उनके पुत्र भगवान कार्तिकेय (स्कंद) का जन्म हुआ। माता पार्वती ने स्वयं अपने पुत्र स्कंद को युद्ध कौशल की शिक्षा दी।
यह भी पढ़ें:लक्ष्मी पंचमी 2026: आज करें लक्ष्मी चालीसा का पाठ, घर में आएगी धन-धान्य और समृद्धि
बाद में भगवान कार्तिकेय ने तारकासुर का वध कर देवताओं को उसके आतंक से मुक्त कराया। मान्यता है कि मां स्कंदमाता की श्रद्धा और भक्ति से पूजा करने पर संतान से जुड़ी समस्याएं दूर होती हैं और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मिलता है।
Skandamata puja katha benefits santan sukh prosperity blessings
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
पश्चिम बंगाल में आर-पार, एक ही झटके में खाली हो गई ममता की सेना; 91 पार्षदों ने एक साथ दिया इस्तीफा!
May 25, 2026 | 11:03 PMविंध्य में कांग्रेस का ‘मिशन बूथ’! सतना-मैहर के कप्तानों की पाठशाला; जीतू पटवारी ने फूंकी सांगठनिक जान
May 25, 2026 | 10:49 PMश्रीलंका ने एक दौरे के लिए किया 3 टीमों का ऐलान, बदल गया कप्तान; टी20, वनडे और टेस्ट के लिए नई रणनीति तैयार
May 25, 2026 | 10:41 PMट्विशा शर्मा केस: CBI मंगलवार को ले सकती है चार्ज, एसआईटी की केस डायरी तैयार; समर्थ से कराया गया सीन रिक्रिएट
May 25, 2026 | 10:35 PMUday Kotak: उदय कोटक को मिला पद्म भूषण अवॉर्ड, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया सम्मानित
May 25, 2026 | 10:27 PMStair Benefits: फिट रहने के लिए जिम की जरूरत नहीं, बस रोज सीढ़ियां चढ़ने की आदत डाले, मिलेंगे ढेरों फायदे
May 25, 2026 | 10:15 PMNEET Paper Leak: लातूर के नामी डॉक्टर CBI की रडार पर, मोटेगावकर के ठिकानों पर फिर छापेमारी
May 25, 2026 | 10:03 PMवीडियो गैलरी

फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM
जनता पर महंगाई की मार, फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, लोगों ने सरकार से की ये खास अपील, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 12:36 PM
ट्रक क्या पलटा, इमान पलट गए! कौशंबी में मदद की जगह बकरियां लेकर भागे लोग, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 11:32 AM














