-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Religion »
- Sawan Month First Pradosh Vrat On 1 August 2024
आज है श्रावण का पहला प्रदोष व्रत, शिवलिंग पर अर्पित करें ये वस्तुएं, आर्थिक तंगी से मिलेगा छुटकारा
- Written By: रीना पंवार
धार्मिक मत है कि प्रदोष व्रत करने से जातक की सभी मनोकानाएं जल्द पूरी होती हैं। इस दिन शिवलिंग पर कुछ विशेष वस्तुएं अर्पित करने से साधक के जीवन में शिव कृपा बरसती है और मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

(सौजन्य सोशल मीडिया)
भगवान शिव को समर्पित सावन के पवित्र महीने में कई प्रमुख त्योहार मनाए जाते हैं। इनमें एक है ‘प्रदोष व्रत’। यह पर्व हर महीने कृष्ण और शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है। इस बार सावन महीने का पहला ‘प्रदोष व्रत’ 1 अगस्त, गुरुवार को मनाया जाएगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सावन महीने में भगवान शिव की उपासना करने से सुख-समृद्धि और ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है। भगवान शिव की उपासना के लिए प्रदोष व्रत को भी बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है।
धार्मिक मत है कि प्रदोष व्रत करने से जातक की सभी मनोकानाएं जल्द पूरी होती हैं। इस दिन भगवान शिव की उपासना करने से आरोग्य की प्राप्ति होती है। इस दिन शिवलिंग पर कुछ विशेष वस्तुएं अर्पित करने से साधक के जीवन में शिव कृपा बरसती है। तो आइए जान लें कि प्रदोष व्रत में शिवलिंग पूजा में किन वस्तुओं को अर्पित करने से जातक को विशेष लाभ मिल सकता है-
केसर चढ़ाने से दूर होगी दरिद्रता
अगर आप जीवन में सुख-शांति की प्राप्ति चाहते हैं, तो प्रदोष व्रत के दिन विधिपूर्वक शिव जी की पूजा करें और शिवलिंग पर केसर चढ़ाएं। इसके अलावा, घर की दरिद्रता को दूर करने के लिए शिवलिंग पर शक्कर अर्पित करें। इससे साधक को शिवजी का आशीर्वाद प्राप्त होगा।
सम्बंधित ख़बरें
Shivling Puja Mistakes: शिवलिंग की पूजा में भूल से भी न करें ये गलतियां, सब हो जाएगा उलटा!
शिवलिंग के सामने 3 बार ताली क्यों बजाते हैं? पहली, दूसरी और तीसरी ताली में छुपे अर्थ जानिए
Mahashivratri पर घर की किस दिशा में करें शिवलिंग की स्थापना? तुरंत पढ़ें कहीं बड़ी गलती न हो जाए
शिवलिंग पर जल चढ़ाने के बाद बिल्कुल न करें ये काम, वरना शुरू हो जाएगा बुरा समय
सुपारी से समस्याओं का होगा अंत
सनातन धर्म में पूजा-पाठ के दौरान सुपारी का इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे में आप प्रदोष व्रत पर शिवलिंग का रुद्राभिषेक कर सुपारी अर्पित करें। इससे जातक के जीवन में आ रही समस्याएं दूर होती हैं।
घी-शक्कर और आटे से बनाएं भोग
प्रदोष व्रत के दिन सुबह स्नान कर महादेव की पूजा करनी चाहिए। इस दौरान शिवलिंग पर घी, शहद, दूध, दही और गंगाजल अर्पित करना अधिक शुभ माना जाता है। व्रत में शिव जी को घी, शक्कर और गेहूं के आटे से बनी चीजों का भोग लगाएं। ऐसा करने से साधक को आरोग्य की प्राप्ति होती है।
पूजा के नियम
शास्त्रों के अनुसार, शिव पूजा के समय जातक का मुख उत्तर-पूर्व दिशा की तरफ होना चाहिए। इस दिशा को पूजा-अर्चना के लिए शुभ माना जाता है। पूजा के दौरान पंचाक्षरी मंत्र का जप कर जल अर्पित करें। इस बात का विशेष ध्यान रखें कि जल चढ़ाते समय धारा टूटनी नहीं चाहिए। शिवलिंग पर जल अर्पित करने के लिए तांबे, चांदी और कांसे के पात्र का इस्तेमाल करना चाहिए।
लेखिका- सीमा कुमारी
Sawan month first pradosh vrat on 1 august 2024
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
AIIMS Raebareli Recruitment 2026: सीनियर रेजिडेंट के 153 पदों पर भर्ती, 14 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन
Jul 02, 2026 | 10:25 PMJC Bose University Recruitment 2026: गेस्ट फैकल्टी के 8 पदों पर भर्ती, बिना लिखित परीक्षा होगा चयन
Jul 02, 2026 | 10:16 PMशिल्पा शेट्टी के रियलिटी शो ‘मां है ना’ में कुशल तंवर और उनकी मां ने जीती ट्रॉफी, इनाम में मिली काहिरा ट्रिप
Jul 02, 2026 | 10:15 PMरोहित, सूर्या और हार्दिक के बाद अब अभिषेक शर्मा का धमाका, महज 2 साल में इस खास लिस्ट में हुए शामिल
Jul 02, 2026 | 10:10 PMकृषि कार्यों के लिए मिट्टी-मुरूम पर रॉयल्टी खत्म खेती सुधार, निर्माण कार्यों के लिए मुफ्त देने का निर्णय
Jul 02, 2026 | 10:09 PMछत्रपति संभाजीनगर में मदद मांगते-मांगते स्क्रैप कारोबारी का सड़क पर टूटा दम, CCTV फुटेज से मिले अहम सुराग
Jul 02, 2026 | 10:06 PMCCRUM Recruitment 2026: यूनानी चिकित्सा संस्थान में 179 पदों पर भर्ती, 31 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन करें
Jul 02, 2026 | 09:56 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














