शनि-दोष से छुटकारा के लिए शनिवार को करें पीपल पेड़ से जुड़े ये अचूक उपाय
Shani Dosh Upay: शनिवार के दिन पीपल के पेड़ से जुड़े कुछ विशेष उपाय करने से शनि दोष के प्रभाव को कम किया जा सकता है। इन उपायों से शनि देव प्रसन्न होते हैं और जीवन की बाधाएं धीरे-धीरे दूर होने लगती है।
- Written By: सीमा कुमारी
शनि दोष मुक्ति उपाय(सौ.GEMINI)
Saturday Peepal Tree Worship Benefits:हिंदू धर्म में शनिवार का दिन कर्मफल और न्याय के देवता शनि देव को माना गया है। शास्त्रों के अनुसार, शनिवार के दिन शनि देव की पूजा करने से शनि दोष के साथ शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या में भी राहत मिलती है। इसके अलावा,पीपल से जुड़े कुछ उपाय करने से नजर दोष, विवाह में आ रही अड़चनों को भी दूर कर सकते हैं। आज हम आपको इन्हीं उपायों के बारे में अपने इस लेख में जानकारी देंगे।
पीपल के पेड़ से जुड़े करें ये चमत्कारी उपाय
-
विवाह में बाधाएं होती दूर
ज्योतिषयों के अनुसार, विवाह में आ रही अड़चनों को दूर करने के लिए शनिवार के दिन कच्चा सूत लेकर पीपल के पेड़ के तने पर सात बार बांधना शुभ बताया गया है।
इसके बाद शनि देव के मंत्र “ॐ ऐं श्रीं ह्रीं शनैश्चराय नम:” का 11 बार जप करें और उनका ध्यान करते हुए बाधाओं से मुक्ति की प्रार्थना करें। मान्यता है कि इस उपाय से विवाह में आ रही बाधाएं दूर होने लगती है।
सम्बंधित ख़बरें
Lesson Of Gautam Buddha: गौतम बुद्ध ने क्यों कहा, हर व्यक्ति की होती हैं चार पत्नियां? जानें कहानी का गहन अर्थ
Raksha Bandhan Puja Thali: रक्षाबंधन की पूजा की थाली में जरूर रखें ये 10 शुभ चीजें, तभी पूरी मानी जाएगी पूजा
Jagannath Rath Yatra: प्रभु जगन्नाथ के 3 रथों का क्या है महत्व? जानें रथों के निर्माण और उनसे जुड़े रोचक तथ्य
Sawan 2026 Vastu Tips: सावन शुरू होने से पहले घर से बाहर कर दें ये 7 चीजें, शिव की कृपा से होगा भाग्य उदय
-
नजर दोष से मुक्ति
कहते है नजर दोष और शनि-दोष से मुक्ति शनिवार के दिन पीपल के पेड़ के तले बैठकर ‘ॐ श्रीं शं श्रीं शनैश्चराय नम:’ मंत्र का 31 बार जप करें। जप करने के बाद एक नीला फूल लें और इसे गंदे नाले में डाल दें। ऐसी मान्यता है कि यह उपाय करने से आपको नजर दोष से मुक्ति मिलती है और साथ ही नकारात्मकता भी दूर होती है।
-
दांपत्य और पारिवारिक जीवन खुशहाल
अगर आप दांपत्य और पारिवारिक जीवन में खुशियां चाहते हैं तो शनिवार के दिन काले तिल लेकर इन्हें पीपल के पेड़ की जड़ पर चढ़ाएं। इसके बाद पीपल की जड़ में जल अर्पित करें और ‘ॐ श्रीं शं शनैश्चराय नम:’ मंत्र का 11 बार जप करें। इस उपाय को करने से पारिवारिक जीवन की सभी समस्याएं दूर होती हैं।
यह भी पढ़ें-किन लोगों पर रहती है शनिदेव की कृपा? कौन होता है शनि दोष का शिकार? जानिए
-
आर्थिक तंगी से छुटकारा
अगर आपके जीवन में लगातार चुनौतियां आ रही हैं, बनते काम बिगड़ रहे हैं और धन से जुड़ी समस्याएं हैं, तो शनिवार के दिन एक सरल उपाय किया जा सकता है। इस दिन एक मुट्ठी काले तिल लेकर किसी नदी या बहते जल में प्रवाहित करें और शनि देव का ध्यान करते हुए संघर्षों से मुक्ति की प्रार्थना करें। मान्यता है कि इस उपाय से जीवन की परेशानियां धीरे-धीरे कम होने लगती हैं।
