- Hindi News »
- Religion »
- Rashifal »
- Weekly Horoscope 24 To 28 March 2026 Prediction In Hindi
Weekly Horoscope 22-28 March: राम नवमी पर बन रहा दुर्लभ संयोग, इन 4 राशियों की पलटने वाली है किस्मत!
Weekly Horoscope March 2026: 22 से 28 मार्च के साप्ताहिक राशिफल में इस बार राम नवमी के पावन अवसर पर एक दुर्लभ संयोग बन रहा है, जिसका प्रभाव कई राशियों पर खास तौर पर देखने को मिलेगा।
- Written By: प्रीति शर्मा

साप्ताहिक राशिफल (सौ. डिजाइन फोटो)
Weekly Horoscope: मार्च 2026 का यह अंतिम सप्ताह आध्यात्मिक ऊर्जा से भरपूर है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, इस सप्ताह सूर्य, शनि और शुक्र मीन राशि में संचरण कर रहे हैं। मंगल, बुध और राहु कुंभ में, गुरु मिथुन में और केतु सिंह राशि में स्थित हैं। विशेष रूप से 25 मार्च को शुक्र मेष राशि में प्रवेश करेंगे, जिसका व्यापक प्रभाव व्यापार और व्यक्तिगत जीवन पर देखने को मिलेगा।
पर्व और त्यौहार (22-28 मार्च 2026)
यह सप्ताह व्रत और उत्सवों का संगम है।
- 22 मार्च: विनायकी गणेश चतुर्थी।
- 23 मार्च: श्रीपंचमी, श्रीराम राज्य महोत्सव।
- 26 मार्च: श्री दुर्गाष्टमी, महाष्टमी और महानवमी पूजा।
- 27 मार्च: श्रीराम नवमी व्रत, जवारे विसर्जन।
- 28 मार्च: धर्मराज जयंती।
मेष राशि (Aries)
इस सप्ताह आप अपने निर्धारित लक्ष्यों को प्राप्त करने में सफल रहेंगे। व्यापार विस्तार की प्रबल संभावनाएं हैं और नए संपर्क उपयोगी सिद्ध होंगे। हालांकि, परिवार के सदस्यों के स्वास्थ्य को लेकर मानसिक चिंता रह सकती है। रिश्तेदारों के साथ संबंधों में सुधार होगा और सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा।
वृषभ राशि (Taurus)
कार्यक्षेत्र में अपनी प्रतिभा दिखाने के बेहतरीन अवसर मिलेंगे। आपको कोई पैतृक संपत्ति या उत्तराधिकार का लाभ मिल सकता है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को सफलता मिलेगी। खर्चों पर नियंत्रण रखें और अपनी उदारता का दुरुपयोग न होने दें। कामकाजी महिलाओं को थोड़ा अतिरिक्त संघर्ष करना पड़ सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
Horoscope 26 May 2026: आज जन्मदिन वाले जातकों को मिलेगा राज सम्मान, जानें उनके गुण, उत्तम शिक्षा और आय के साधन
Aaj Ka Rashifal 26 May 2026: धनु और मीन राशि वालों को करियर में मिलेगी बड़ी सफलता, मिथुन और कन्या रहें सावधान
Nautapa 2026: आज से शुरू हुए साल के 9 सबसे गर्म दिन, 4 राशियों की बढ़ सकती है परेशानी और इनकी चमकेगी किस्मत
Aaj Ka Rashifal: पैसा, तरक्की और सुख-साधन; इन 4 राशियों पर आज मेहरबान रहेंगे ग्रह, क्या आपकी राशि भी है शामिल?
मिथुन राशि (Gemini)
मिथुन राशि वालों के लिए विनम्रता ही सफलता की कुंजी है। अपनी बेबाक बोलने की आदत पर नियंत्रण रखें। इस सप्ताह व्यापार को केवल धनार्जन का जरिया न मानकर प्रतिष्ठा का आधार मानें। सामाजिक जिम्मेदारियों का निर्वहन बखूबी करेंगे। परिश्रम अधिक रहेगा, लेकिन कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ेगा।
कर्क राशि (Cancer)
कर्क राशि के जातकों को इस सप्ताह कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना होगा। उच्चाधिकारियों का दबाव लक्ष्य पूरा करने के लिए बना रहेगा। पद-प्रतिष्ठा प्राप्ति के योग हैं। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा, लेकिन जीवनसाथी के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। सप्ताह के मध्य में विपरीत परिस्थितियों से जूझना पड़ सकता है।
सिंह राशि (Leo)
पुराने अटके हुए कार्य इस सप्ताह गति पकड़ेंगे। फिलहाल नए कार्यों की शुरुआत करने से बचें। लंबे समय से प्रतीक्षित सफलता मिलने के योग हैं। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें, जोड़ों का दर्द या बुखार परेशान कर सकता है। प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में अच्छा लाभ मिलने की संभावना है। रिश्तों में नजदीकियां बढ़ेंगी।
कन्या राशि (Virgo)
इस सप्ताह नए मित्र बनेंगे जो भविष्य में सहायक सिद्ध होंगे। घरेलू जिम्मेदारियों को निभाने में टालमटोल न करें, अन्यथा नुकसान हो सकता है। व्यापारिक योजनाओं का विस्तार होगा। जल्दबाजी में लिए गए निर्णय हानिकारक हो सकते हैं, इसलिए धैर्य रखें। धार्मिक कार्यों और सत्संग में रुचि बढ़ेगी।
यह भी पढ़ें:- Birthday Horoscope: 21 मार्च को जन्मे लोगों के लिए कैसा रहेगा नया साल? जानें अपना वार्षिक भविष्यफल
तुला राशि (Libra)
यदि आप लंबे समय से अस्वस्थ महसूस कर रहे थे, तो इस सप्ताह स्वास्थ्य में सुधार होगा। नई पार्टनरशिप के लिए समय बहुत अनुकूल है। अपनी कार्यक्षमता को पहचानकर ही नए प्रोजेक्ट हाथ में लें। सप्ताह के उत्तरार्ध में भाग्य का साथ मिलेगा, जिससे कठिन परिश्रम के बाद आपको सफलता प्राप्त होगी।
प्रतीकात्मक तस्वीर (सौ. फ्रीपिक)
वृश्चिक राशि (Scorpio)
अधिकारियों और शुभचिंतकों की मदद से आपकी आमदनी में वृद्धि होगी। व्यापार से जुड़े लोग बेहतर प्रदर्शन करेंगे। सकारात्मक दृष्टिकोण आपको कार्यक्षेत्र में उन्नति दिलाएगा। जीवनसाथी की अपेक्षाएं बढ़ सकती हैं, इसलिए समय निकालें। माता-पिता के स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न बरतें।
धनु राशि (Sagittarius)
अकेले सारा बोझ उठाने की कोशिश न करें, सहकर्मियों के कारण कुछ परेशानी हो सकती है। नए कारोबार की शुरुआत के लिए समय अच्छा है। पुरानी गलतियों से सीखकर आगे बढ़ें, जीवन सरल हो जाएगा। मुश्किलों का डटकर सामना करने से सप्ताह के अंत तक बड़ी सफलता हाथ लगेगी।
मकर राशि (Capricorn)
सामाजिक रूप से यह सप्ताह आपके लिए प्रतिष्ठा बढ़ाने वाला है। घर के निर्माण या सुधार संबंधी कार्य शुरू कर सकते हैं। पुराने घर को बेचकर नया खरीदने की योजना सफल हो सकती है। अविवाहितों के लिए विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। छात्रों को थोड़ी मेहनत अधिक करनी होगी। नए अनुबंधों पर सोच-विचार कर हस्ताक्षर करें।
कुम्भ राशि (Aquarius)
प्रॉपर्टी और आयात-निर्यात के कारोबार में भारी लाभ के योग हैं। आपका आत्मविश्वास कार्यस्थल पर जटिल जिम्मेदारियों को आसान बना देगा। सप्ताह की शुरुआत यात्राओं में बीत सकती है। आपकी वित्तीय स्थिति संतोषजनक रहेगी और आप नए आयामों की ओर अग्रसर होंगे।
मीन राशि (Pisces)
आसपास का माहौल खुशनुमा रहेगा और आप मेहमाननवाजी का आनंद लेंगे। ऑफिस में अपने विचारों को व्यक्त करते समय सावधानी रखें। शेयर बाजार में निवेश से इस सप्ताह परहेज करें। व्यवसाय में सतर्कता बरतें। संतान की उन्नति से मन प्रसन्न रहेगा और कोई खोई हुई वस्तु वापस मिल सकती है।
व्यापारिक भविष्य: बाजार में भारी उतार-चढ़ाव
शुक्र के राशि परिवर्तन और ग्रहों के योग से 26 मार्च के बाद गेहूं, जौ, चना, चावल, घी और शक्कर के भाव में तेजी आएगी। सोना और चांदी में भी अच्छी तेजी के संकेत हैं। हालांकि, 28 मार्च को कपास, अफीम और अलसी जैसे उत्पादों में उतार-चढ़ाव के बाद मजबूती आएगी। तिलहन बाजार (सरसों, तेल) में साधारण मंदी देखी जा सकती है।
Weekly horoscope 24 to 28 march 2026 prediction in hindi
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Navabharat Nishanebaaz: राम ने धोए थे निषादराज के पैर ! अमित शाह का कथन बेसिर-पैर
May 26, 2026 | 06:48 AMHoroscope 26 May 2026: आज जन्मदिन वाले जातकों को मिलेगा राज सम्मान, जानें उनके गुण, उत्तम शिक्षा और आय के साधन
May 26, 2026 | 06:11 AMNagpur Weather: नागपुर में 44° C की झुलसाने वाली लू, ऑरेंज अलर्ट ने बढ़ाई चिंता, जानें आज मौसम का हाल
May 26, 2026 | 06:05 AMMaharashtra Weather: अगले 3 दिन भीषण Heatwave का कहर, विदर्भ में Red Alert और बेमौसम बारिश की चेतावनी
May 26, 2026 | 05:50 AMनए स्टाइलिश कलर्स के साथ लॉन्च हुआ TVS Jupiter 2026, कीमत जान मिडिल क्लास परिवार हो जाएगा खुश
May 26, 2026 | 05:04 AMअब पूरा YouTube Video देखने की जरूरत नहीं, Google Gemini बताएगा हर जरूरी बात
May 26, 2026 | 03:35 AMAaj Ka Rashifal 26 May 2026: धनु और मीन राशि वालों को करियर में मिलेगी बड़ी सफलता, मिथुन और कन्या रहें सावधान
May 26, 2026 | 12:30 AMवीडियो गैलरी

फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM
जनता पर महंगाई की मार, फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, लोगों ने सरकार से की ये खास अपील, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 12:36 PM
ट्रक क्या पलटा, इमान पलट गए! कौशंबी में मदद की जगह बकरियां लेकर भागे लोग, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 11:32 AM












