
आज का राशिफल (सौ. डिजाइन फोटो)
Today Horoscope 26 January 2026: आज 26 जनवरी 2026 को पूरा देश 77वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। राष्ट्रीय पर्व के इस गौरवशाली अवसर पर ग्रहों के न्याय के देवता शनि देव और कर्मफल की स्थिति आपकी किस्मत के बंद ताले खोल सकती है। ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा के अनुसार नक्षत्रों की बदलती चाल आज मेष से मीन तक की सभी 12 राशियों के लिए खास संकेत दे रही है। आइए जानते हैं इस ऐतिहासिक दिन पर आपकी राशि के भाग्य में क्या लिखा है।
मेष राशि के जातकों के लिए आज ऐश्वर्य की वृद्धि होगी। भौतिक सुख-सुविधाओं की खरीदारी का प्लान बन सकता है। समाज में आपका दबदबा बढ़ेगा और नेतृत्व क्षमता निखर कर सामने आएगी। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए दिन उत्तम है हालांकि थकान के कारण स्वास्थ्य थोड़ा नरम रह सकता है।
लकी नंबर: 3, लकी कलर: संतरी
आज खर्चों में बढ़ोतरी होने की संभावना है। स्थायी संपत्ति या नए निवेश का प्लान फिलहाल टाल दें अन्यथा नुकसान हो सकता है। मानसिक स्थिति थोड़ी कमजोर रह सकती है, लेकिन नौकरी में आपका प्रभाव बना रहेगा। परिवार के बुजुर्गों के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है।
लकी नंबर: 6, लकी कलर: बैगनी
मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन लाभकारी है। कानूनी मामलों या मुकदमों में सफलता मिलने के योग हैं। कम मेहनत में भी आपको अच्छा धन लाभ हो सकता है। प्रेम प्रसंगों के लिए दिन अनुकूल है लेकिन विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। सेहत का ख्याल रखें।
लकी नंबर: 7, लकी कलर: फिरोजा
कार्यक्षेत्र में उन्नति का दिन है। आपके वरिष्ठ अधिकारी सहयोग करेंगे जिससे रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा और मकान निर्माण को लेकर चर्चा हो सकती है। पिता के सहयोग से राजकीय कार्यों में सफलता मिलने की प्रबल संभावना है।
लकी नंबर: 4, लकी कलर: केशरी
आज आपका मन धार्मिक कार्यों में अधिक लगेगा। मित्रों और भाइयों का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। यदि नए कार्य की शुरुआत करना चाहते हैं, तो आज का दिन शुभ है। व्यापार में उन्नति होगी और आय के नए स्रोत बनेंगे। हालांकि किसी की जमानत लेने या जोखिम भरे कार्यों से बचें।
लकी नंबर: 9, लकी कलर: लाल
कन्या राशि वालों के लिए आज मानसिक उलझनें बढ़ सकती हैं। व्यापार में नए निवेश से बचें क्योंकि नुकसान की आशंका है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें विशेषकर मौसमी बीमारियों जैसे सर्दी-जुकाम से परेशानी हो सकती है। विवादों को टालने का प्रयास करें और जोखिम न लें।
लकी नंबर: 8, लकी कलर: सलेटी
यह भी पढ़ें:- Weekly Horoscope: 26 जनवरी से इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, क्या इस हफ्ते आपको मिलेगा बड़ा आर्थिक लाभ?
आर्थिक नीतियों में बदलाव आज आपके लिए धन लाभ के द्वार खोलेगा। व्यापार में निवेश के लिए समय अनुकूल है। महिला मित्रों के सहयोग से समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। प्रेम संबंधों में उत्साह बना रहेगा। कुल मिलाकर सामाजिक और आर्थिक रूप से दिन मजबूत है।
लकी नंबर: 2, लकी कलर: भूरा
प्रतीकात्मत तस्वीर (सौ. फ्रीपिक)
परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को आज सुखद परिणाम मिल सकते हैं। गुप्त शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे, लेकिन आप अपनी बुद्धिमानी से सफल होंगे। जो लोग विदेश जाने का प्लान बना रहे हैं उनके लिए रास्ते खुलेंगे। महत्वपूर्ण निर्णय सोच-विचार कर ही लें।
लकी नंबर: 1, लकी कलर: पीला
धनु राशि के जातकों के लिए आज भाग्य मेहरबान है। नौकरी में भरपूर ऊर्जा रहेगी और शेयर बाजार या लॉटरी से आकस्मिक लाभ हो सकता है। प्रेम प्रसंगों के लिए समय अनुकूल है पार्टनर के साथ तालमेल अच्छा रहेगा। विद्यार्थियों को सिलेबस पर फोकस बढ़ाने की जरूरत है।
लकी नंबर: 8, लकी कलर: आसमानी
भूमि-भवन से जुड़े पुराने विवाद आज सुलझ सकते हैं। राजकीय सहयोग मिलने से अधूरे काम पूरे होंगे। ज्योतिष या विद्वानों के मार्गदर्शन से मन को शांति मिलेगी। दूसरों पर निर्भर रहने के बजाय आत्मनिर्भर बनें इससे आपकी मानसिक स्थिति और समाज में प्रभाव मजबूत होगा।
लकी नंबर: 3, लकी कलर: हरा
नौकरीपेशा लोगों के लिए कार्यभार बढ़ सकता है, लेकिन मेहनत का फल भी मिलेगा। रुका हुआ पैसा वापस आने के योग हैं हालांकि जल्दबाजी न करें। सुख-सुविधाओं की वस्तुओं पर खर्च होगा और परिवार के प्रति आपकी जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। संवाद शैली को मधुर बनाए रखें।
लकी नंबर: 7, लकी कलर: बैगनी
घर में मेहमानों के आने से चहल-पहल रहेगी। पुराने पारिवारिक विवाद सुलझ सकते हैं जिससे मन को शांति मिलेगी। नई नौकरी के लिए आवेदन करने वालों को सफलता मिल सकती है। खर्चों पर थोड़ा नियंत्रण रखें क्योंकि आज खर्च बढ़ने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत की सराहना होगी।
लकी नंबर: 1, लकी कलर: पीला







