साप्ताहिक राशिफल 12-18 अप्रैल: 14 अप्रैल से सूर्य का महागोचर, इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, बाकी रहें सावधान

साप्ताहिक राशिफल 12 से 18 अप्रैल 2026: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों की चाल का असर सभी राशियों के जीवन पर पड़ता है। 12 से 18 अप्रैल के इस सप्ताह में सूर्य का महागोचर खास महत्व रखने वाला है।
Weekly Horoscope 12–18 April 2026
साप्ताहिक राशिफल (सौ. डिजाइन फोटो)
Published on
Updated on

साप्ताहिक राशिफल 12 से 18 अप्रैल 2026: अप्रैल का यह सप्ताह ब्रह्मांडीय ऊर्जा में बड़े बदलाव लेकर आ रहा है। ज्योतिषाचार्य के अनुसार इस सप्ताह ग्रहों के राजा सूर्य 14 अप्रैल को मीन राशि से निकलकर अपनी उच्च राशि मेष में प्रवेश करेंगे। इसके साथ ही 15 अप्रैल को खरमास समाप्त हो जाएगा जिससे सभी मांगलिक कार्यों पर लगा ब्रेक हट जाएगा।

मेष राशिफल (Aries)

मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सोच-समझकर निर्णय लेने का है। आपकी सामाजिक सक्रियता बढ़ेगी और भूमि-भवन से जुड़े सौदों में बड़ा मुनाफा हो सकता है। कार्यस्थल पर अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है लेकिन विशिष्टजनों से मिली प्रशंसा आपकी थकान दूर कर देगी। राजकीय यात्राएं सफल रहेंगी।

वृषभ राशिफल (Taurus)

वृषभ राशि वालों के लिए यह सप्ताह व्यक्तिगत संबंधों को मजबूत करने वाला है। नौकरीपेशा जातकों को पदोन्नति की खुशखबरी मिल सकती है। प्रॉपर्टी से जुड़े पुराने विवाद सुलझेंगे। घर में किसी मांगलिक कार्य की रूपरेखा बनेगी। स्वास्थ्य और बुजुर्गों की देखभाल पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।

मिथुन राशिफल (Gemini)

मिथुन राशि के जातक इस सप्ताह पूरे जोश के साथ अपने लक्ष्यों की प्राप्ति में जुट जाएंगे। कला और अनुसंधान से जुड़े लोगों को बड़ी सफलता मिलेगी। उच्च पदस्थ अधिकारियों के साथ काम करने का अवसर मिलेगा। हालांकि परिवार और बच्चों की बढ़ती अपेक्षाएं आपको व्यस्त रख सकती हैं।

कर्क राशिफल (Cancer)

कर्क राशि वालों के लिए यह समय मन की दुविधाओं को त्याग कर कर्म करने का है। व्यवसाय में आप किसी करीबी मित्र को साझेदार बना सकते हैं। इस सप्ताह आपको अपनी सामाजिक स्थिति और स्वास्थ्य पर खर्च करना पड़ सकता है। सप्ताहांत में थकान के कारण सेहत में गिरावट आ सकती है इसलिए काम के साथ आराम भी जरूरी है।

सिंह राशिफल (Leo)

इस सप्ताह आपकी रुचि धार्मिक और सामाजिक कार्यों में बढ़ेगी। व्यापारिक यात्राएं सुखद परिणाम देंगी। किसी बड़ी योजना का हिस्सा बनने का मौका मिलेगा, लेकिन ध्यान रहे कि वह आपकी क्षमता के अनुकूल हो। कड़ी मेहनत और सही योजना ही आपको इस सप्ताह बड़ी सफलता दिलाएगी।

कन्या राशिफल (Virgo)

कन्या राशि के जातकों के लिए सप्ताह व्यस्तता और चुनौतियों से भरा रहेगा। अधिकारियों के साथ तालमेल बिठाना जरूरी है। व्यापार में नए साझेदार जुड़ सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा लेकिन सप्ताह के अंत में अति आत्मविश्वास से बचें वरना किसी कानूनी या पेशेवर संकट में फंस सकते हैं।

तुला राशिफल (Libra)

तुला राशि वालों के लिए यह सप्ताह करियर और सामाजिक प्रतिष्ठा के लिहाज से शानदार है। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी और नए वाहन की योजना बन सकती है। पारिवारिक वातावरण खुशनुमा रहेगा। मनोरंजक यात्राओं के योग हैं बस सामने आने वाले अवसरों को हाथ से न जाने दें।

वृश्चिक राशिफल (Scorpio)

वृश्चिक राशि के जातकों की महत्वाकांक्षाएं इस सप्ताह चरम पर रहेंगी। घरेलू मोर्चे पर कुछ विपरीत स्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। व्यवसाय में किसी अपरिचित व्यक्ति पर भरोसा करना नुकसानदेह हो सकता है। सेहत नरम-गरम रहेगी और बच्चों की समस्याओं को लेकर कुछ चिंता हो सकती है।

प्रतीकात्मक तस्वीर (सौ. फ्रीपिक)
प्रतीकात्मक तस्वीर (सौ. फ्रीपिक)

धनु राशिफल (Sagittarius)

धनु राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह करियर की दृष्टि से मनोवांछित साबित होगा। कार्यस्थल पर आपकी योग्यता को उचित सम्मान मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। विरोधियों से सावधान रहें और अपने कारोबार पर पूरी ईमानदारी से ध्यान दें।

मकर राशिफल (Capricorn)

विद्यार्थियों के लिए यह सप्ताह प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता का संकेत दे रहा है। मकर राशि वालों को इस सप्ताह कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना पड़ सकता है। पुराना अटका हुआ पैसा मिलने के योग हैं। किसी पुराने मित्र के साथ लंबी यात्रा पर जा सकते हैं लेकिन अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें।

कुम्भ राशिफल (Aquarius)

कुम्भ राशि के जातक अपनी योग्यता और सामर्थ्य के बल पर सफलता प्राप्त करेंगे। जमीन-जायदाद की खरीद-बिक्री से लाभ होगा। आपके व्यवहार में सकारात्मक बदलाव आएगा। हालांकि जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है। खोई हुई कोई प्रिय वस्तु इस सप्ताह वापस मिल सकती है।

मीन राशिफल (Pisces)

मीन राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। नई सोच और कार्यशैली आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगी। जीवनसाथी का सहयोग आपको नई संभावनाओं से जोड़ेगा। मांगलिक कार्यों पर चर्चा होगी। कामकाजी महिलाओं को काम के बोझ के कारण कुछ परेशानी हो सकती है आपसी मामलों को शांति से सुलझाएं।

व्रत और त्यौहार

इस सप्ताह 14 अप्रैल को मेष संक्रांति, 15 अप्रैल को खरमास समाप्ति और प्रदोष व्रत, 17 अप्रैल को वैशाख अमावस्या और 18 अप्रैल को चंद्र दर्शन का विशेष महत्व रहेगा।

बाजार और व्यापार

14 अप्रैल को सूर्य का अश्विनी नक्षत्र में प्रवेश रूई, कपास, तिलहन और शक्कर के बाजार में तेजी लाएगा। वहीं 16 अप्रैल को शुक्र के कृतिका नक्षत्र में जाने से चांदी में मंदी के संकेत हैं लेकिन सोने और आभूषणों के दाम चढ़ सकते हैं। अनाज बाजार में अस्थिरता बनी रहेगी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com