

Navratri Seventh Day Puja: चैत्र नवरात्रि का आज सातवां दिन मां कालरात्रि को समर्पित है। इस दिन मां कालरात्रि की पूजा-अर्चना करने का विधान है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, मां कालरात्रि की साधना और व्रत करने से साधक को सभी भय से मुक्ति मिलती है और सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है। ये देवी दुर्गा की 7वीं शक्ति हैं।
जिन लोगों को अनजाना भय सताता है, मानसिक तनाव बना रहता है, उन लोगों को कालरात्रि की पूजा करनी चाहिए। धर्मशास्त्रों में इन्हें दुष्ट शक्तियों का नाश करने वाली और भय को दूर करने वाली देवी बताया गया है। आइए जानते है मां कालरात्रि की पूजा विधि, भोग, मंत्र और नियम जान लें.
सुबह का शुभ समय: प्रातः 06:20 बजे से प्रातः 08:45 बजे तक। अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12:03 बजे से दोपहर 12:51 बजे तक।
यह भी पढ़ें:-