- Hindi News »
- Entertainment »
- Mac Mohan Sambha Bollywood Journey Cricketer To Actor
Mac Mohan Career: क्रिकेटर बनने मुंबई पहुंचे मैक मोहन, किस्मत ने बना दिया बॉलीवुड का आइकॉनिक विलेन सांभा
Mac Mohan का सपना क्रिकेटर बनने का था, लेकिन किस्मत उन्हें बॉलीवुड में ले आई। शोले में ‘सांभा’ के किरदार से उन्होंने अमर पहचान बनाई। 200 से ज्यादा फिल्मों में काम कर उन्होंने अपनी अलग छाप छोड़ी।
- Written By: सोनाली झा

मैक मोहन (फोटो- सोशल मीडिया)
Mac Mohan Birth Anniversary Special Story: कभी क्रिकेटर बनने का सपना देखने वाले मैक मोहन ने शायद ही सोचा होगा कि वह एक दिन भारतीय सिनेमा के सबसे यादगार चेहरों में शामिल हो जाएंगे। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में ‘सांभा’ के नाम से मशहूर इस अभिनेता ने अपनी मेहनत और अभिनय से ऐसी पहचान बनाई, जो आज भी लोगों के दिलों में जिंदा है।
मैक मोहन का जन्म 24 अप्रैल 1938 को कराची में हुआ था, जो उस समय ब्रिटिश भारत का हिस्सा था। उनका असली नाम मोहन माखीजानी था। उनके पिता ब्रिटिश आर्मी में कर्नल थे। बाद में परिवार लखनऊ आकर बस गया, जहां उनकी पढ़ाई-लिखाई हुई। बचपन से ही उन्हें क्रिकेट का शौक था और उन्होंने उत्तर प्रदेश की टीम में जगह भी बनाई। उनका सपना एक सफल क्रिकेटर बनने का था और इसी दिशा में आगे बढ़ने के लिए वह मुंबई पहुंचे।
मुंबई ने बदल दी जिंदगी
मुंबई पहुंचने के बाद मैक मोहन की जिंदगी ने नया मोड़ लिया। यहां उन्होंने थिएटर और रंगमंच की दुनिया को करीब से देखा। धीरे-धीरे उनका झुकाव अभिनय की ओर बढ़ा और उन्होंने शौकत कैफी के नाटक में हिस्सा लिया। यहीं से उनके एक्टिंग करियर की शुरुआत हुई। उन्होंने आगे चलकर पुणे के फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट से अभिनय की ट्रेनिंग भी ली, जिससे उनके हुनर को और निखार मिला।
सम्बंधित ख़बरें
Kunickaa Sadanand ने पीएम मोदी की अपील पर उठाए सवाल, बोलीं- इंदिरा गांधी ने अपनी जूलरी तक दान कर दी थी
सोशल मीडिया की नेगेटिविटी पर छलका Ayushmann Khurrana का दर्द, बोले- अच्छी फिल्म हमेशा जीतती है
Pati Patni Aur Woh 2 Review: तिग्मांशु-विजय संग सारा की दमदार परफॉरमेंस, आयुष्मान का दिखा एंटरटेनिंग अवतार
Alia Bhatt Cannes 2026: पेस्टल फ्लोरल गाउन पहन रेड कार्पेट पर उतरीं आलिया भट्ट, सोशल मीडिया पर छाईं फोटोज
शोले ने दिलाई अमर पहचान
साल 1964 में फिल्म हकीकत से बॉलीवुड में कदम रखने वाले मैक मोहन को असली पहचान 1975 में आई शोले से मिली। इस फिल्म में उनका ‘सांभा’ का छोटा सा किरदार आज भी याद किया जाता है। उनका डायलॉग पूरे पचास हजार भारतीय सिनेमा के सबसे लोकप्रिय संवादों में शामिल हो गया। मैक मोहन ने अपने करियर में ‘डॉन’, ‘कर्ज’, ‘सत्ते पे सत्ता’, ‘जंजीर’, ‘शान’ जैसी कई बड़ी फिल्मों में काम किया।
जीवन का अंतिम दौर और विदाई
मैक मोहन ने करीब 200 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया और हर किरदार में अपनी अलग छाप छोड़ी। सिर्फ हिंदी ही नहीं, बल्कि उन्होंने भोजपुरी, पंजाबी, मराठी, बंगाली और अन्य भाषाओं की फिल्मों में भी काम किया। जीवन के अंतिम वर्षों में मैक मोहन गंभीर बीमारी से जूझते रहे। फिल्म अतिथि तुम कब जाओगे की शूटिंग के दौरान उनकी तबीयत बिगड़ी और बाद में उन्हें फेफड़ों में ट्यूमर का पता चला, जो कैंसर में बदल गया। लंबे इलाज के बाद 10 मई 2010 को उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया।
Mac mohan sambha bollywood journey cricketer to actor
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Nagpur Weather: नागपुर में बारिश का अनुमान तपिश के बीच मिलेगी राहत, जानें आज का मौसम कैसा होगा?
May 13, 2026 | 06:10 AM13 मई को जन्मे बच्चों का भविष्यफल: कला-साहित्य में रुचि और गंभीर व्यक्तित्व के धनी होंगे आज के जातक
May 13, 2026 | 06:03 AMMaharashtra Weather: कहीं तपती लू का येलो अलर्ट तो कहीं आंधी बारिश की चेतावनी, जानें आपके शहर का मौसम
May 13, 2026 | 05:55 AMपेट्रोल कार में CNG Kit लगवाने से पहले जान लें ये बड़ा नियम, नहीं तो पड़ सकता है भारी
May 13, 2026 | 05:47 AMInstagram पर गलत उम्र बताई तो तुरंत होगा एक्शन, Meta का नया AI पकड़ेगा बच्चों के फर्जी अकाउंट्स
May 13, 2026 | 03:13 AMAaj Ka Rashifal: धनु को मिलेगी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता, मकर और कर्क के लिए पदोन्नति के योग
May 13, 2026 | 12:30 AMअहमदाबाद में साई सुदर्शन का धमाका, कोहली-गेल के रिकॉर्ड की बराबरी, IPL 2026 में ऐसा करने वाले बने पहले खिलाड़ी
May 12, 2026 | 11:41 PMवीडियो गैलरी

NEET Exam Cancelled 2026: एक पेपर लीक से सरकार को कितने सौ करोड़ का नुकसान? रकम जान उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 12, 2026 | 05:13 PM
पूरी दुनिया में महा-संकट की आहट पीएम मोदी ने देशवासियों को किया आगाह, विपक्ष पर बरसी बीजेपी
May 12, 2026 | 02:41 PM
2 मिनट में तरीका सिखा दूंगा…मेरठ में ADM सिटी का पारा हाई, पार्षद को सरेआम दी जेल भेजने की धमकी; VIDEO वायरल
May 12, 2026 | 02:20 PM
ईंट से ईंट बजा देंगे.. तीन साल की बच्ची के साथ दरिंदगी पर भड़के सौरभ भारद्वाज, भाजपा पर लगाया आरोप
May 12, 2026 | 02:19 PM
यूपी बना देश का ग्रोथ इंजन; योगी आदित्यनाथ का बड़ा दावा, जल्द ही 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनेगा प्रदेश
May 12, 2026 | 02:02 PM
ट्रंप-जिनपिंग की महामुलाकात, क्या US-चीन की ‘दोस्ती’ भारत के लिए बनेगा बड़ा खतरा? जानें सबकुछ
May 11, 2026 | 11:05 PM














