Mumbai Sextortion Case का भंडाफोड़, महिला क्रिकेटर समेत तीन गिरफ्तार

Mumbai Sextortion Case Woman Cricketer: मुंबई में एक महिला क्रिकेटर पर सेक्सटॉर्शन का गंभीर आरोप लगा है। पुलिस ने उसे और उसके साथियों को गिरफ्तार किया, जिन्होंने एक व्यवसायी से 63 लाख रुपये वसूले।
mumbai-sextortion-case-woman-cricketer-arrest-63-lakh-extortion
मुंबई सेक्सटॉर्शन मामला महिला क्रिकेटर (सौ. सोशल मीडिया )
Published on
Updated on

Woman Cricketer Arrested in Mumbai Sextortion Case: मुंबई में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां जम्मू-कश्मीर की एक नेशनल लेवल महिला क्रिकेटर पर सेक्सटॉर्शन के जरिए एक युवा व्यवसायी से लाखों रुपये वसूलने का आरोप लगा है। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Mumbai Police Crime Branch ने कार्रवाई करते हुए आरोपी क्रिकेटर फरखंदा खान, उसके भाई बेसिल अजीज खान और उनके साथी इम्तियाज वानी को हिरासत में लिया है।

जान-पहचान से शुरू हुआ मामला

शिकायत के अनुसार, दक्षिण मुंबई के कोलाबा निवासी 28 वर्षीय व्यवसायी की 2024 में फरखंदा से पहचान हुई थी। यह जान-पहचान धीरे-धीरे नजदीकी में बदल गई, जिसके बाद आरोपी ने इस संबंध का फायदा उठाया।

चैट लीक की धमकी देकर ब्लैकमेल

आरोप है कि कुछ समय बाद फरखंदा ने व्यवसायी से पैसे की मांग की। जब उसने इनकार किया, तो आरोपी ने निजी मोबाइल चैट सार्वजनिक करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। बदनामी के डर से पीड़ित ने किस्तों में पैसे देना शुरू कर दिया।

63 लाख रुपये की वसूली

जांच में सामने आया कि पीड़ित से कुल 63 लाख रुपये वसूले गए। पहले 23 लाख रुपये और बाद में 40 लाख रुपये ट्रांसफर किए गए। यह रकम आरोपी के भाई, पिता और साथी के बैंक खातों में भेजी गई थी।

धमकी और दबाव का जाल

पुलिस के अनुसार, आरोपी का भाई बेसिल भी व्यवसायी को फोन कर धमकियां दे रहा था और उसे जेल भेजने की बात कहकर डराया जा रहा था। इससे पीड़ित लगातार मानसिक दबाव में रहा।

जांच जारी

पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस गिरोह ने और कितने लोगों को निशाना बनाया है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com