-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Religion »
- Priceless Benefits Of Bajrang Baan Recitation
‘हनुमान जयंती’ के दिन अवश्य पाठ करें ‘श्री बजरंग बाण’ का, हर लेंगे महावीर सारे कष्ट
- Written By: सीमा कुमारी
हनुमान जन्मोत्सव पर विधि-विधान के साथ बजरंगबली की पूजा-अर्चना की जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार जो भक्त हनुमान जी की सच्चे मन से आराधना करता है उसकी हर एक मनोकामना अवश्य ही पूरी होती है।

जानिए क्या है बजरंग बाण पाठ का महत्व (सौ.सोशल मीडिया)
Hanuman Jayanti 2025: हिंदू धर्म ग्रंथों के अनुसार हनुमान जी एक मात्र ऐसे देवता हैं जो आज भी इस पृथ्वी पर वास करते हैं। हनुमानजी को संकटमोचन और जल्द प्रसन्न होने वाले देवता माना जाता है। इस बार चैत्र पूर्णिमा पर हनुमान जन्मोत्सव का पर्व 12 अप्रैल को है।
हनुमान जन्मोत्सव पर विधि-विधान के साथ बजरंगबली की पूजा-अर्चना की जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार जो भक्त हनुमान जी की सच्चे मन से आराधना करता है उसकी हर एक मनोकामना अवश्य ही पूरी होती है।
रामभक्त हनुमान जी को प्रसन्न करने और जीवन में आने वाली हर तरह की बाधाओं पर विजय पाने के लिए हनुमान चालीसा और बजरंग बाण पाठ जरूर करते है।
सम्बंधित ख़बरें
Lord Shiva : जुलाई में कब रखा जाएगा मासिक शिवरात्रि का व्रत? जानिए सही तारीख, पूजा का शुभ समय
Jalabhishek Water: जलाभिषेक के बाद बचा पवित्र जल कहीं भी फेंक दिया तो… धर्म शास्त्र क्या कहते हैं, जानिए
3 जुलाई से इन 6 राशियों की चमकेगी किस्मत, शनि के नक्षत्र परिवर्तन से बनेंगे धन और तरक्की के योग
इस बार कब मनाया जाएगा रक्षाबंधन का पर्व? जानें सही तारीख, राखी बांधने का शुभ समय और भद्रा का पूरा सच
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जहां नियमित रूप से हनुमान चालीसा का पाठ करने से मन शांत, सुख-समृद्धि और जीवन की हर एक मनोकामाएं पूरी होती हैं, वहीं बजरंग पाठ का पाठ करने से जीवन के संकट फौरन ही दूर हो जाते हैं।
बजरंग बाण का पाठ करने से हनुमान जी अपने भक्तों के कष्ट को हरते हैं और सभी तरह के भय को दूर करते हैं। बजरंग बाण का पाठ करना जीवन में कठिनाओं से सामना करना आसान हो जाता है। आइए जानते हैं बजरंग बाण के पाठ का महत्व और करने के नियम और फायदे।
जानिए क्या है बजरंग बाण पाठ का महत्व
हिंदू धर्म में बजरंग बाण के पाठ का विशेष महत्व होता है। शास्त्रों के अनुसार हनुमान जी ऐसे देवता हैं जो भक्तों के सभी दुखों और आने वाले संकटों को हर करके भय और डस से मुक्त करते हैं। आने वाले संकटों और भय से मुक्ति पाने के लिए जहां एक तरफ हनुमान चालीसा का पाठ बहुत ही कारगर माना जाता है।
वहीं, अगर बजरंग बाण का पाठ किया जाए तो हनुमानजी की कृपा के साथ-साथ जीवन से हर तरह की बाधाएं दूर होती हैं और लाभ ही लाभ मिलता है। बजरंग बाण का पाठ हनुमान जी आराधना और उनकी कृपा पाने के लिए सबसे सरल और अचूक उपाय माना जाता है।
बजरंग बाण पाठ के अनमोल लाभ
हनुमानजी की आराधना करने और जीवन में हर तरह की बाधाओं से मुक्ति पाने के लिए बजरंग बाण का पाठ करना बहुत ही कारगर उपाय होता है।
ग्रह-दोष से मुक्ति के लिए
जिन जातकों की कुंडली में अगर कोई ग्रह दोष मौजूद है तो उनको दूर करने के लिए नियमित रूप से सुबह-सुबह भगवान हनुमान जी की आराधना के बाद बजरंग बाण का पाठ करना चाहिए। इस उपाय से कुंडली में मौजूद दोष दूर होते हैं और जीवन में सफलता प्राप्त होती है।
गंभीर रोगों से मुक्ति के लिए बजरंग बाण का पाठ
जो लोग किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं तो इससे निजात पाने के लिए बजरंग बाण का पाठ करना बहुत ही प्रभावी होता है। हनुमान जी को 21 पान के पत्तों की माला चढ़ाएं और बजरंग बाण का पाठ करें।
विवाह में आ रही बाधाओं को दूर करने के लिए
अगर किसी जातक या जातिका के विवाह में बाधा आ रही है, तो बजरंग बाण का पाठ करने से विवाह होता है और दांपत्य जीवन सुखमय रहता है।
कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त करने के लिए
कार्यक्षेत्र में सफलता और ऊंचे मुकाम हासिल करने के लिए मंगलवार के दिन हनुमानजी का पूजा-अर्चना करके बजरंग बाण का पाठ करना चाहिए।
वास्तुदोष दूर करने के लिए
घर पर अगर कोई वास्तुदोष है तो इसे दूर करने के लिए नियमित रूप से बजरंग बाण का पाठ करें और घर में पंचमुखी हनुमान जी की मूर्ति स्थापित करें।
जानिए बजरंग बाण पाठ के नियम
बजरंग बाण के पाठ करने के कुछ नियम होते हैं।
– बजरंग बाण पाठ की शुरुआत किसी भी दिन नहीं करना चाहिए। जब भी बजरंग बाण का पाठ शुरू करें तो मंगलवार से इसकी शुरुआत करें।
धर्म की खबरें जानने के लिए क्लिक करें…
– जिस भी मनोकामना के पूरा होने के लिए आप बजरंग बाण का पाठ कर रहे हैं तो कम से कम 41 दिनों तक इस पाठ को अवश्य ही करना चाहिए।
– बजरंग बाण पाठ के दौरान शरीर पर लाल रंग के कपड़े धारण करें और ब्रह्राचर्य के नियमों का पालन जरूर करें।
– बजरंग बाण पाठ करने के दौरान यह संकल्प लेना चाहिए कि इस दौरान नशे और मांसाहार का सेवन नहीं करना चाहिए।
Priceless benefits of bajrang baan recitation
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














