- Hindi News »
- Religion »
- Premanand Maharaj Skip Indresh Upadhyay Wedding Kshetra Sanyas
प्रसिद्ध कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय की शादी में क्यों नहीं आए Premanand Maharaj? जानिए वजह
Indresh Wedding Premanand: प्रसिद्ध कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय की शादी में कई हस्तियां शामिल हुईं, लेकिन रसिक संत प्रेमानंद जी महाराज नहीं आ पाए। वजह उनकी किडनी की बीमारी नहीं, बल्कि...
- Written By: प्रिया सिंह

इंद्रेश उपाध्याय और प्रेमानंद मीडिया जी महाराज (सोर्स- सोशल मीडिया)
Premanand Ji Kshetra Sanyas: राजस्थान के जयपुर में प्रसिद्ध कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय का विवाह समारोह आयोजन हुआ, जिसमें अध्यात्म और कला जगत के कई जाने-माने लोग शामिल हुए। इंद्रेश जी और उनके पिता, श्री कृष्ण चंद्र शास्त्री, दोनों ही वृंदावन के रसिक संत प्रेमानंद जी महाराज के प्रिय शिष्य और भक्त हैं। ऐसे में यह सवाल उठना स्वाभाविक था कि प्रेमानंद जी महाराज इस खास अवसर पर क्यों नहीं शामिल हुए। इस अनुपस्थिति का कारण उनकी किडनी की समस्या नहीं, बल्कि उनके द्वारा लिया गया एक कठोर व्रत है।
‘क्षेत्र संन्यास’ ब्रज क्षेत्र छोड़ने का प्रण
प्रेमानंद जी महाराज का विवाह समारोह में शामिल न हो पाने का मुख्य कारण उनकी किडनी की बीमारी नहीं है, जैसा कि अक्सर माना जाता है। असल वजह उनके द्वारा लिया गया ‘क्षेत्र संन्यास’ का कठोर प्रण है। इस संन्यास के तहत, उन्होंने दृढ़ प्रतिज्ञा ली है कि उनका शरीर किसी भी परिस्थिति में ब्रज क्षेत्र (84 कोस का इलाका) को छोड़कर बाहर नहीं जाएगा।
प्रेमानंद जी इस कठोर नियम का पालन हर हाल में करते हैं। यदि उन्हें स्वास्थ्य कारणों से भी मथुरा या वृंदावन से बाहर ले जाने की आवश्यकता होती है, तो वह मना कर देते हैं। यही वजह है कि उनकी सेहत से जुड़ी हर जरूरत को पूरा करने के लिए उनके आश्रम में ही मिनी आईसीयू जैसी सुविधाएं भी स्थापित की गई हैं। यह प्रण उनकी ब्रज के प्रति अटूट निष्ठा और कठोर साधना को दर्शाता है।
सम्बंधित ख़बरें
ओवरथिंकिंग छोड़ो, नाम जपो और जीवन संवारो, श्री प्रेमानंद जी महाराज का सीधा संदेश
क्या आप जानते हैं? रामायण और महाभारत में एक साथ दिखे ये महाशक्तिशाली योद्धा
क्या आप जानते हैं? श्रीकृष्ण को विष पिलाने वाली पूतना पहले जन्म में थी राजकुमारी!
चिंता क्यों करते हो? मस्ती में रहो! जानिए कैसे बदलेगा जीवन का रुख, Shri Premanand Ji Maharaj का संदेश
विवाह से पहले आशीर्वाद लेने गए थे पिता
इंद्रेश उपाध्याय के पिता, श्री कृष्ण चंद शास्त्री, जो स्वयं भी एक वरिष्ठ कथावाचक हैं, विवाह से लगभग एक महीना पहले वृंदावन जाकर प्रेमानंद जी महाराज से मिले थे। यह माना जा रहा है कि उन्होंने इस दौरान महाराज जी को पुत्र के विवाह के लिए विनम्रतापूर्वक आमंत्रित भी किया होगा। हालांकि, उनके द्वारा लिए गए क्षेत्र संन्यास के कठोर नियम के कारण प्रेमानंद जी महाराज विवाह समारोह में शारीरिक रूप से उपस्थित नहीं हो पाए।
यह भी पढ़ें: पौष माह में कर लें बस ये पांच उपाय, फिर देखिए कैसे करवट लेगी किस्मत
लेकिन यह निश्चित है कि नवविवाहित युगल को प्रेमानंद जी महाराज का आध्यात्मिक आशीर्वाद और स्नेह हमेशा मिलता रहेगा। उनकी अनुपस्थिति का कारण कोई दूरी या नाराजगी नहीं, बल्कि उनके धार्मिक नियमों का कठोर पालन है, जिसने उन्हें ब्रज भूमि से बाहर जाने की अनुमति नहीं दी। इंद्रेश उपाध्याय के विवाह को महाराज जी के पवित्र आशीर्वाद से परिपूर्ण माना जा रहा है।
Premanand maharaj skip indresh upadhyay wedding kshetra sanyas
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
खाड़ी देशों में तेल संकट: ईरान के हमलों से सऊदी-कतर में उत्पादन ठप, आसमान छू रही कीमतें
Mar 03, 2026 | 09:33 AMजिंदा रहना है तो तुरंत निकलो, ईरानी हमले से अमेरिका में डर का माहौल, नागरिकों से खाड़ी देश छोड़ने के लिए कहा
Mar 03, 2026 | 09:32 AMमुंबई में नाबालिगों की सनसनीखेज वारदात, दोस्त की हत्या कर डूबने का रूप देने की कोशिश
Mar 03, 2026 | 09:25 AMईरान पर इजराइल-अमेरिका का प्रचंड हमला… ‘ऑपरेशन रोरिंग लायन’ में 30 महिला पायलटों ने मचाई तबाही
Mar 03, 2026 | 09:15 AMहाथरस में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, डबल डेकर बस ने कार को मारी टक्कर, 6 लोगों की दर्दनाक मौत
Mar 03, 2026 | 09:11 AMहोर्मुज की खाड़ी बंद करने की ईरान की धमकी… जहाजों को आग लगाने का ऐलान, दुनिया पर तेल संकट का साया
Mar 03, 2026 | 09:00 AMराज्यसभा में विपक्ष का नेता पद बचाने की जंग, महाराष्ट्र की सुरक्षित सीट पर कांग्रेस की नजर
Mar 03, 2026 | 08:57 AMवीडियो गैलरी

भद्रा उतार देंगे, हमारी कुंडली जानते नहीं…अयोध्या के पूर्व विधायक गोरखनाथ की SDM को धमकी का ऑडियो वायरल
Mar 02, 2026 | 09:25 PM
जब एक बच्चे ने अयातुल्लाह अली खामेनेई से कहा- शहीद होना चाहता हूं, मौत के बाद VIDEO हे रहा वायरल
Mar 02, 2026 | 08:35 PM
Nagpur SBL ब्लास्ट: पीड़ित परिवारों ने बयान किया दर्द, बताया बिना सुरक्षा इंतजाम के करवाया जा रहा था काम
Mar 02, 2026 | 01:57 PM
‘इनकों तो इंडिया गेट पर फांसी…’, केजरवाली के बरी होते ही BJP पर भड़के संजय सिंह, मोदी-शाह पर बोला हमला
Mar 02, 2026 | 11:05 AM
नागपुर में SBL फैक्ट्री में डेटोनेटर फटने से बड़ा धमाका, 18 मजदूरों की दर्दनाक मौत
Mar 02, 2026 | 10:50 AM
वृंदावन में आस्था पर भारी पड़ी गुंडागर्दी: युवती को घेरकर जबरन पोता रंग, पीड़िता का वीडियो वायरल
Feb 28, 2026 | 12:46 PM














