बच्चों को सुबह करवाएं माता-पिता इन मंत्रों का उच्चारण, भविष्य बनेगा उज्जवल और सकारात्मक
Mantra for Positivity: इस नियम को सफल बनाने के लिए आज हम आपको कुछ मंत्रों के बारे में जानकारी दे रहे है जिनका उच्चारण करवाने से बच्चा बहुत अच्छा व्यवहार करता है और पढ़ाई में मन लगा सकता है।
- Written By: दीपिका पाल
बच्चों को कराएं इन मंत्रों का जाप (सौ. सोशल मीडिया)
Morning Mantra for Children: बच्चे हो या बड़े हर किसी को अपने दिन की शुरुआत शुभ मंत्रों के उच्चारण से करना चाहिए। बच्चों में अच्छी आदतों को सिखाना माता-पिता का दायित्व होता है। छोटे बच्चे आने वाले जीवन के नींव होते है इसके लिए माता-पिता बच्चों को अच्छी आदतें और नियम सिखाते है। इन नियमों में भी सबसे जरूरी और खास होता है कुछ मंत्रों और श्लोकों का उच्चारण करना।
इस नियम को सफल बनाने के लिए आज हम आपको कुछ मंत्रों के बारे में जानकारी दे रहे है जिनका उच्चारण करवाने से बच्चा बहुत अच्छा व्यवहार करता है और पढ़ाई में मन लगा सकता है।
बच्चों को करवाएं इन मंत्रों का उच्चारण
माता-पिता अपने बच्चे के सर्वागीण विकास के लिए उन्हें जगाकर इन मंत्रों का उच्चारण करवा सकते है, जो इस प्रकार है…
सम्बंधित ख़बरें
Shani Mahadasha: क्या होती है शनि की महादशा? जानिए 19 साल तक चलने वाली इस दशा के प्रभाव और उपाय
सावन में करें भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन, हर धाम का अपना है विशेष महत्व
40 हजार KM की साइकिल यात्रा पर निकले महेश प्रजापति, जानिए क्या है उनका मिशन-VIDEO
Sawan 2026 Vastu Tips: सावन शुरू होने से पहले घर से बाहर कर दें ये 7 चीजें, शिव की कृपा से होगा भाग्य उदय
1- गुरु मंत्र का जाप
छोटे बच्चों को गुरु मंत्र का जाप कराना चाहिए। इसमें गुरू ब्रह्मा गुरू विष्णु, गुरु देवो महेश्वरा गुरु साक्षात परब्रह्म, तस्मै श्री गुरुवे नम:। मंत्र के जरिए बच्चे बचपन से ही अपने गुरु या शिक्षक के प्रति आज्ञाकारी बनते है। बच्चे इस मंत्र को जब कहते है तो उनकी पढ़ाई में एकाग्रता बढ़ती है।
2-गायत्री मंत्र कहें
छोटे बच्चे को सुबह जगाकर गायत्री मंत्र आप सिखा सकते है। इसमें ही ॐ भूर्भुवः स्वः तत्सवितुर्वरेण्यं भर्गो देवस्य धीमहि धियो यो नः प्रचोदयात्। मंत्र, बच्चे दिन की शुरुआत में कर सकते है। अधिकतर स्कूलों की प्रेयर में भी इस मंत्र का जाप कर सकते है। इस मंत्र का जाप करने से बच्चे की एकाग्रता, मेमोरी पावर बढ़ती है और पूरे दिन सकारात्मकता बनी रहती है।
ये भी पढ़ें- आज का राशिफल 12 नवम्बर 2025: मेष, मिथुन, वृष सहित इन 3 राशियों को मिल सकती है बड़ी खुशखबरी
3- हनुमान चालीसा मंत्र
बच्चों को हनुमान चालीसा का पाठ कराना चाहिए। बच्चों की मेंटल हेल्थ और फोकस को सही करने के लिए बजरंगबली के मंत्र हनुमान चालिसा का पाठ करना चाहिए। बुद्धि, हिम्मत, साहस बढ़ाने के लिए हनुमान चालीसा का पाठ करना बहुत लाभदायक होता है। हनुमान चालीसा का पाठ करने से बुद्धि, हिम्मत, साहस बढ़ता है।
4-ॐ असतो मा सद्गमय, तमसो मा ज्योतिर्गमय।
मृत्योर्मा अमृतं गमय । ॐ शांतिः शांतिः शांति: बच्चों की मानसिक शांति बनाए रखने के लिए इस मंत्र का उच्चारण करवाया जा सकता है. इससे उन्हें दिनभर पॉजिटिविटी भी महसूस होगी।
