रक्षाबंधन के दिन बहन जरुर करें ये महाउपाय, भाई का खुल जाएगा भाग्य का ताला
रक्षाबंधन के दिन यदि बहने कुछ उपाय करें तो भाई को जीवन में सफलता मिलती है और धन प्राप्ति के रास्ते खुलते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं रक्षाबंधन के दिन कौन- सा उपाय करने से भाई की किस्मत चमक सकती हैं?
- Written By: सीमा कुमारी
रक्षाबंधन के दिन करें ये महाउपाय (सौ.सोशल मीडिया)
Raksha Bandhan 2025: भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन का पावन पर्व हर साल सावन माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि के दिन मनाया जाता है जो कि इस बार 9 अगस्त 2025 को मनाया जाएगा। आपको बता दें, रक्षाबंधन का इंतजार हर भाई-बहन पूरे साल बहुत ही बेसब्री के साथ करते हैं।
इस दिन बहने भाई की कलाई में राखी बांधकर उसकी लंबी उम्र, अच्छी सेहत और सफलता की कामना करती हैं। कहा जाता है कि, ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, रक्षाबंधन के दिन यदि बहने कुछ उपाय करें तो भाई को जीवन में सफलता मिलती है और धन प्राप्ति के रास्ते खुलते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं रक्षाबंधन के दिन कौन- सा उपाय करने से भाई की किस्मत चमक सकती हैं?
रक्षाबंधन के दिन बहनें जरुर करें ये महाउपाय
-
भगवान गणेश का पूजन
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, रक्षाबंधन के दिन बहनों को सबसे पहले भगवान गणेश का पूजन करना चाहिए और इस दौरान गणेश जी को दूर्वा घास अर्पित करनी चाहिए। इसके अलावा चंदन, बेलपत्र और राखी भी गणेश भगवान को अर्पित करें। इससे भाई का क्रोध कम होता है और तरक्की के रास्ते खुलते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Kamika Ekadashi 2026: कामिका एकादशी पर ऐसे करें पूजा, खुलेगा सौभाग्य का द्वार, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त
सावन सोमवार के व्रत में पीरियड्स आ जाएं तो क्या करें? जानिए शिव पूजा और उपवास के शास्त्रीय नियम
Sawan 2026: सावन में भोलेनाथ को चढ़ाएं ये खास भोग, बरसेगी शिव कृपा, धन-धान्य और खुशियों से भर जाएगा घर
Lord Shiva: नौकरी में आ रही है रुकावट, प्रमोशन नहीं मिल रहा? सावन के पहले सोमवार करें ये 3 अचूक शिव उपाय
-
भाई को खाना बनाकर खिलाएं
कहते हैं कि रक्षाबंधन के दिन बहने अपने भाई को खाना बनाकर खिलाएं। ऐसा करना बेहद शुभ माना गया है। इस दिन बहन-भाई साथ में भोजन करें। ऐसा करने से रिश्ता मजबूत होता है और प्यार बढ़ता है।
-
शुभ मुहूर्त राखी बांधे
ज्योतिष गुरु कहते है कि, रक्षाबंधन के दिन शुभ मुहूर्त में ही भाई को राखी बांधे। ध्यान रखें कि भूलकर भी भाद्रपक्ष में राखी नहीं बांधनी चाहिए।
-
भगवान शिव का जलाभिषेक करें
रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर बहने भगवान शिव का विधि-विधान से जलाभिषेक करें। इसके अलावा सुबह स्नान आदि कर सूर्यदेव को भी जल अर्पित करें। इस उपाय को करने से भाई-बहन का रिश्ता मजबूत होता है और भाई को हर मुसीबत से छुटकारा मिलता है।
ये भी पढ़े-सावन शिवरात्रि पर बन रहा दुर्लभ संयोग, इन 5 राशि के जातकों पर भाग्योदय के योग
-
बोलें ये मंत्र
रक्षाबंधन के दिन बहने अपने भाई की कलाई पर राखी बांधने समय इस मंत्र का जप जरूर करें और भाई की रक्षा की कामना करें। ऐसा करने से भाई-बहन का रिश्ता और भी मजबूत होता है –
ऊँ येन बद्धो बली राजा दानवेन्द्रो महाबलः।
तेन त्वामपि बध्नामि रक्षे मा चल मा चल।।
