बुधवार को करें गणेश जी के इन विशेष मंत्रों का पाठ, सारे विघ्न हर लेंगे गणराया, सफलताएं चूमेंगी कदम

बुधवार के दिन गणेश जी की पूजा करने से भक्तों के सभी विघ्न-बाधाएं दूर होते हैं और मनचाही मुराद का वरदान मिलता है। ऐसे में आइए जानते हैं वो कौन से मंत्र हैं, जिनसे गणेश जी शीघ्र प्रसन्न होते हैं।
बुधवार को करें गणेश जी के इन विशेष मंत्रों का पाठ, सारे विघ्न हर लेंगे गणराया, सफलताएं चूमेंगी कदम
गणेश जी (सौ.सोशल मीडिया)
Updated on

आज बुधवार का दिन प्रथम पूजनीय विघ्नहर्ता भगवान गणेश को समर्पित है। ज्योतिषयों के अनुसार, संकटों और कष्टों से छुटकारा पाने के लिए बुधवार के दिन गणेश जी की पूजा का खास विधान है। धार्मिक मान्यता है कि बुधवार के दिन गणेश जी की पूजा करने से भक्तों के सभी विघ्न-बाधाएं दूर होते हैं और मनचाही मुराद का वरदान मिलता है।

आपको बता दें, इतना ही नहीं, ये भी माना जाता है कि किसी भी शुभ और मांगलिक कार्य से पहले गणेश जी की पूजा की जाती है, तभी वे कार्य निर्विघ्न यानी सफल होते हैं। गणेश जी से अपनी इच्छा पूर्ति का वरदान मांगने के लिए बुधवार के दिन मंत्रों का जाप करना चाहिए। इससे आपकी इच्छा जरुर पूरी होगी। ऐसे में आइए जानते हैं वो कौन से मंत्र हैं, जिनसे गणेश जी शीघ्र प्रसन्न होते हैं और भक्तों पर अपनी कृपा बरसाते हैं।

गणेश जी को प्रसन्न करने के लिए करें इन मंत्रों का जाप :

”ॐ ब्रां ब्रीं ब्रौं सः बुधाय नमः”

ज्योतिष-शास्त्र के अनुसार, बुध ग्रह तो मजबूत करने के लिए बुधवार के दिन ”ॐ ब्रां ब्रीं ब्रौं सः बुधाय नमः” मंत्र का जाप 108 बार करें। कहते है इस मंत्र के जाप से वाणी दोष, निर्णय क्षमता, बुद्धि, तर्क शक्ति, शिक्षा और व्यापार में वृद्धि होती है। बुध ग्रह को बुद्धि, संचार, ज्ञान का कारक माना जाता है। इसलिए बुधवार के दिन इस मंत्र का जाप करना शुभ बताया गया है।

”ॐ ऐं बुधाय नमः”

बुधवार के दिन बुध ग्रह के इस बीज मंत्र का जाप भी जरूर करें। ”ॐ ऐं बुधाय नमः” इस मंत्र के जाप से स्मरण शक्ति बढ़ती है, संवाद कला में वृद्धि होती है, साथ ही लेखन और गणना में प्रगति होती है।

मुहर्रम इस तारीख़ को है, जानिए इसका महत्व और इतिहास

ॐ गं गणपतये नमः”

बुद्धि और ज्ञान के देवता गणेश जी को प्रसन्न करने के लिए गणेश जी के इस चमत्कारी मंत्र का जाप करें। ”ॐ गं गणपतये नमः” बुधवार के दिन इस मंत्र का 108 बार जाप करें। इस मंत्र के जाप से सभी विघ्न-बाधाओं का नाश होता है नए कार्यों में सफलता मिलती है। साथ ही अगर स्टूडेंट्स इस मंत्र का जाप करते हैं तो विद्या और करियर में उन्नति मिलती है।

‘ ॐ वक्रतुण्ड महाकाय सूर्य कोटि समप्रभ:। निर्विघ्नं कुरू मे देव, सर्व कार्येषु सर्वदा।।’

भगवान गणेश का यह मंत्र सभी समस्याओं के अंत का मंत्र है। किसी भी नए नाम की शुरूआत इस मंत्र के साथ की जाती है। आज बुधवार के दिन इस मंत्र का जाप करें। मान्यता है कि इस मंत्र के जाप से भगवान गणेश का आशीर्वाद और उनकी कृपा हमेशा बनी रहेगी।

Navbharat Live
navbharatlive.com