फ्रेंडशिप डे पर अपने दोस्त को राशि के अनुसार दें गिफ्ट, मजबूत होगी दोस्ती
Friendship Day 2025 :अगस्त के पहले रविवार को फ्रेंडशिप डे मनाया जाता है। यह वह दिन होता है जब हम अपने दोस्तों को शुक्रिया अदा करते हैं और इस दिन दोस्त एक-दूसरे को गिफ्ट भी देते है।
- Written By: सीमा कुमारी
फ्रेंडशिप डे पर अपने दोस्त को राशि के अनुसार दें गिफ्ट (सौ.सोशल मीडिया)
International Friendship Day 2025 : दुनिया के सबसे खूबसूरत और अनमोल रिश्तों में से एक दोस्ती का रिश्ता। जो इस बार 3 अगस्त को मनाया जाएगा। दोस्ती का रिश्ता वो बंधन है, जो खून से नहीं, बल्कि प्यार, विश्वास और साथ से बनता है।
हर साल अगस्त के पहले रविवार को फ्रेंडशिप डे मनाया जाता है। यह वह दिन होता है जब हम अपने दोस्तों को शुक्रिया अदा करते हैं और इस दिन दोस्त एक-दूसरे को गिफ्ट भी देते है। ऐसे में अगर आप अपने दोस्त को इस दिन स्पेशल महसूस कराना चाहते हैं, तो उसे राशि के अनुसार गिफ्ट दें। ताकि उसके और आपके जीवन में हमेशा खुशहाली बनी रहे।
फ्रेंडशिप डे पर अपने दोस्त को राशि के अनुसार दें गिफ्ट
मेष राशि
ज्योतिषयों के अनुसार, अपने दोस्त को राशि के अनुसार गिफ्ट यानी उपहार देंगे तो उसे तरक्की मिलेगी और आपका रिश्ता भी मजबूत होगा। अगर आपके दोस्त की राशि मेष है तो फ्रेंडशिप डे के मौके पर आप उसे ज्वेलरी, इलेक्ट्रॉनिक सामान, गैजेट या कोई गेमिंग किट गिफ्ट कर सकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Stress Management: साइलेंट किलर है तनाव, खुश रहना चाहते हैं तो लाइफ स्टाइल में करें ये 6 बदलाव
Today’s Libra Horoscope: तुला राशि वालों को मिलेगा अपनों का साथ, लव लाइफ को लेकर बरतें सावधानी
Shani Jayanti 2026: शनि जयंती पर हनुमान जी की पूजा कर आप भी पा सकते हैं सभी बाधाओं से मुक्ति
Mahasanyog Vat Savitri Vrat : आज वट सावित्री व्रत पर महासंयोग, नोट कर लें पूजा का सबसे शुभ मुहूर्त
वृषभ राशि
वृषभ राशि वाले दोस्त के लिए म्यूजिक इंस्ट्रूमेंट बेस्ट गिफ्ट विकल्प होंगे। इसके अलावा फ्रेंडशिप डे पर वृषभ राशि वाले दोस्त के साथ ट्रिप का भी प्लान बनाया जा सकता है।
मिथुन राशि
आपको बता दें, मिथुन राशि के लोगों को नई खोज करने या कुछ क्रिएटिव करने में अधिक दिलचस्पी रहती है। ऐसे में फ्रेंडशिप डे के मौके पर आप मिथुन राशि वाले अपने दोस्त को कोई क्रिएटिव गिफ्ट दे सकते हैं।
कर्क राशि
आपके दोस्त की राशि अगर कर्क है तो उसका वह बहुत ही भावुक स्वभाव का होगा। इसलिए उसे फ्रेंडशिप डे के मौके पर फोटो फ्रेम या एलबम गिफ्ट करेंगे तो उसे बहुत अच्छा लगेगा।
सिंह राशि
सिंह राशि के लोगों के शौक बहुत बड़े होते हैं। अगर आपके दोस्त की राशि सिंह है तो उसे आप स्टाइलिश कपड़े, घड़ी, गैजेट्स या ज्वेलरी गिफ्ट कर सकते हैं।
कन्या राशि
इस राशि के लोग भावुक स्वभाव के होते हैं और इन्हें व्यक्तिगत चीजें पसंद आती हैं। ऐसे में फ्रेंडशिप डे पर आप इन्हें डायरी, फोटो फ्रेम या अपने हाथ से बना कार्ड देंगे तो इन्हें बहुत अच्छा लगेगा।
तुला राशि
अगर आपके दोस्त की राशि तुला है तो उसके लिए म्यूजिक से जुड़ी कोई वस्तु बेहतर गिफ्ट होगी। या फिर आप उसके साथ लंच-डिनर का प्लान बना सकते हैं।
वृश्चिक राशि
इस राशि के लोगों को खुद के साथ अधिक समय बिताना पसंद होता हैं। इसलिए फ्रेंडशिप डे के मौके पर इस राशि के लोगों को परफ्यूम या परफ्यूम वाले कैंडल गिफ्ट करना सबसे अच्छा विकल्प होगा।
धनु राशि
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस राशि के लोग स्वभाव से जिज्ञासु होते हैं और इन्हें नई चीजें जानने का शौक होता है। इसलिए इन्हें आप किताब या कला से जुड़ा कोई गिफ्ट दे सकते हैं।
मकर राशि
इस राशि केा लोगों को फ्रेंडशिप डे के मौके पर सॉफ्ट टॉय, कंबल या मखमल की चीज देनी चाहिए। ऐसी चीजें इन्हें जरूर पसंद आएंगी।
ये भी पढ़ें-गृहप्रवेश में दुल्हन ही क्यों मारती है चावल के कलश को ठोकर, जानें इसकी वजह
कुंभ राशि
इस राशि के लोग दुर्लभता पसंद करते हैं और इसलिए यदि इन्हें एंटीक आइटम्स या ज्वेलरी गिफ्ट की जाए तो यह खुश हो जाते हैं।
मीन राशि
अगर आपके दोस्त की राशि मीन है तो वह धार्मिक प्रवृत्ति का होगा। ऐसे में आप अपने दोस्त को भगवान की मूर्ति या वास्तु से जुड़ा कोई आइटम गिफ्ट कर सकते हैं।
