Money Plant Vastu Tips: घर में लगा है मनी प्लांट तो भूलकर भी न करें ये गलतियां, वरना रूठ सकती हैं मां लक्ष्मी
Vastu Tips For Money Plant: सही वास्तु से घर में शांति, समृद्धि, अच्छा स्वास्थ्य और खुशी बनी रहती है। वास्तु में सुझाए गए विभिन्न पौधों में से, मनी प्लांट भी एक है।
- Written By: रीता राय सागर
मनी प्लांट (फोटो.सोशल मीडिया)
Money Plant Upay: वास्तु शास्त्र में मनी प्लांट को सुख, समृद्धि और आर्थिक उन्नति का प्रतीक माना जाता है। मान्यता है कि घर में सही तरीके और सही दिशा में लगाया गया मनी प्लांट सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाता है और आर्थिक स्थिरता लाने में मदद करता है।
हालांकि, कई लोग इसे घर में तो लगा लेते हैं, लेकिन वास्तु से जुड़े जरूरी नियमों की अनदेखी कर देते हैं। मनी प्लांट को लगाने से पहले कुछ महत्वपूर्ण बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है, क्योंकि गलत दिशा या गलत तरीके से लगाया गया पौधा शुभ फल देने के बजाय हानि भी पहुंचा सकता है।
इन नियमों का करें पालन
ईशान कोण में न लगाएं मनी प्लांट
मनी प्लांट को कभी भी ईशान कोण यानी उत्तर-पूर्व दिशा में नहीं लगाना चाहिए। यह दिशा देव गुरु बृहस्पति की मानी जाती है। इस दिशा में मनी प्लांट रखने से आर्थिक तंगी, मानसिक तनाव और परिवार में कलेश बढ़ सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
Mathura: श्रीकृष्ण जन्मस्थान को लेकर संतों का संकल्प, देश-विदेश में चलाया जाएगा हस्ताक्षर अभियान
Kamika Ekadashi 2026: 9 अगस्त को बनेगा महालक्ष्मी योग, इन 3 राशियों को मिल सकता है धन लाभ
Nail Cutting Astrology: नाखून काटने का सबसे शुभ दिन कौन सा? जानें किस दिन काटना माना जाता है शुभ-अशुभ
Ekadashi Vrat Katha: कामिका एकादशी पर जरूर पढ़ें ये पौराणिक कथा, बड़े से बड़ा पाप से मुक्ति की है मान्यता
जमीन को न छुएं इसकी बेल
मनी प्लांट की बेल और पत्तियां कभी भी जमीन से नहीं टकरानी चाहिए। वास्तु के अनुसार, इसकी बेल को रस्सी, लकड़ी या किसी सहारे की मदद से ऊपर की ओर बढ़ने देना शुभ माना जाता है. इससे घर में तरक्की और सकारात्मक ऊर्जा की पहल होती है।
मनी प्लांट (फोटो.सोशल मीडिया)
सूखा या पीला पौधा तुरंत हटाएं
घर में सूखा या मुरझाया हुआ मनी प्लांट रखना अशुभ माना जाता है। यदि इसकी पत्तियां पीली पड़ जाएं या सूखने लगें तो उन्हें तुरंत काटकर हटा देना चाहिए। हमेशा हरे-भरे और स्वस्थ पौधे को ही घर में रखें।
शुक्रवार के दिन लगाएं मनी प्लांट का पौधा
यदि आप मनी प्लांट को पानी में उगा रहे हैं, तो नीले रंग की बोतल का उपयोग करना शुभ माना जाता है। वहीं इसे लगाने के लिए दक्षिण-पूर्व दिशा सबसे उत्तम मानी गई है। मिट्टी के गमले में भी इसे लगाया जा सकता है। इसके अलावा शुक्रवार का दिन मनी प्लांट लगाने के लिए सबसे शुभ माना गया है, क्योंकि यह दिन माता लक्ष्मी को समर्पित होता है।
मनी प्लांट (फोटो.सोशल मीडिया)
इन पौधों को भी मनी प्लांट के साथ लगाएं
मनी प्लांट के साथ कुछ अन्य शुभ पौधे लगाने से भी सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है। उनका कहना है कि हर पौधे की अपनी अलग ऊर्जा होती है। इसलिए मनी प्लांट के साथ सही पौधों का चयन करने से घर में सुख, समृद्धि और खुशहाली का लाभ दोगुना हो जाता है।
