दिवाली के दिन रोटी बनाना शुभ नहीं माना जाता है
Diwali 2024:धनतेरस के साथ पांच दिवसीय महापर्व की शुरुआत हो चुकी है। इस साल दिवाली का त्यौहार पूरे देशभर में 31 अक्टूबर को मनाया जाने वाला है। इस दिन सभी अपने घरों को बेहद ही खूबसूरती से सजाते हैं और पटाखे भी जलाते है। कई घरों में रंगोली भी बनाई जाती है। इस दिन बच्चों से लेकर बड़े तक काफी ज्यादा उत्साहित रहते है।
दिवाली के दिन जहां एक ओर लक्ष्मी-गणेश जी की पूजा की जाती है तो वहीं, दूसरी ओर अन्य कई रीति-रिवाज भी इस पर्व से जुड़े निभाए जाते हैं, जैसे कि दिवाली के दिन घर में रोटी नहीं बनती है या यूं कहें कि दिवाली के दिन घर में रोटी बनाना अशुभ माना जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं इस बारे में विस्तार से।
आखिर दिवाली के दिन रोटी बनाना क्यों शुभ नहीं माना जाता है
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, दिवाली के दिन घर में रोटी बनाने की मनाही है। ऐसा नहीं है कि यह एक लोक मान्यता है बल्कि इसका वर्णन शास्त्रों में भी किया गया है।
बता दें कि रोटी को नियमित तौर पर बनाया जाता है। वहीं शास्त्रों के मुताबिक, रोटी सूर्य से संबंधित है। ऐसे में यदि दिवाली के दिन रोटी को बनाया जाए तो इससे सूर्य कमजोर हो सकता है।
इसे भी पढ़े: छोड़ सकती हैं माता लक्ष्मी आपका घर, इन वस्तुओं का दान भूलकर भी न करें
इसलिए दिवाली के दिन रोटी बनाने की मनाही है। बता दे कि यदि दिवाली यानी अमावस्या तिथि पर रोटी बनाई जाए तो इससे सूर्य के कारण बुरे परिणाम जीवन में आ सकते हैं।
हालांकि यह हर अमावस्या पर लागू हो सकता है। लेकिन, दिवाली पर इसलिए खास है क्योंकि इस लक्ष्मी का पूजन भी होता है इसके अलावा गणेश जी की पूजा भी की जाती है। ऐसे में खास तौर पर दिवाली के दिन रोटी बनाने की मनाही की गई है।
यही कारण है कि दिवाली के दिन अक्सर महिलाएं पूरी बनती हैं क्योंकि पूरी कच्चे खाने में नहीं बल्कि पक्के खाने में गिना जाता है। इसके अलावा आप चाहें तो कचौड़ी भी दिवाली के लिए बना सकते हैं। आमतौर पर कह सकते हैं कि आप तवा न रख कर कड़ाई रख सकते हैं।
इसे भी पढ़े: यह है ‘काली पूजा’ का शुभ मुहूर्त, जानिए ‘कार्तिक अमावस्या’ के आरंभ और समापन का समय