अनूपपुर हादसे में 12 घंटे से चल रहा रेस्क्यू, मलबे में अभी भी दबे हैं कई लोग, बढ़ सकता है मौत का आंकड़ा
Anuppur Hotel Collapse Kotma MP Accident: 4 मंजिला अग्रवाल होटल ढहने से 2 की मौत, मलबे में अभी भी कई लोगों के दबे होने की आशंका। CM मोहन यादव ने दिए जांच के आदेश, रेस्क्यू जारी।
- Written By: अर्पित शुक्ला
अनूपपुर हादसा (Image- Social Media)
Anuppur Hotel Collapse: मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के कोतमा में शनिवार शाम को चार मंजिला अग्रवाल होटल के ढहने से अब तक 2 लोगों की मौत की खबर है। मलबे से निकाले गए अन्य 3 लोग घायल हैं। 12 घंटे से अधिक समय बीत चुका है और रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी है। अभी भी कई लोग मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है, जिससे मृतकों की संख्या बढ़ने की संभावना है।
अब तक मलबे से कुल 5 घायल निकाले गए हैं, जिनमें से 2 की मौत हो गई और 3 घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। मृतकों में रामकृपाल यादव (40 वर्ष) और हनुमान दीन यादव (50 वर्ष) शामिल हैं। हादसे के समय ये दोनों चौथी मंजिल पर काम कर रहे थे। हादसे के कारण उनके शरीर में गंभीर चोटें आईं और खून निकल रहा था। गंभीर रूप से घायल 2 लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद शहडोल मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
सीएम मोहन यादव ने जताया दुख
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने हादसे(Anuppur Hotel Collapse) का संज्ञान लिया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। सीएम ने कहा कि एक व्यक्ति की मौत भी अत्यंत पीड़ादायक है। जिला प्रशासन, पुलिस और एसईसीएल द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। अब तक तीन नागरिकों को सुरक्षित निकाला जा चुका है। एनडीआरएफ की टीम भी राहत और बचाव कार्य में लगी हुई है। सीएम के आदेश पर राज्य के दो मंत्री, दिलीप अहिरवार और दिलीप जायसवाल, लगभग 10 घंटे से घटनास्थल पर रेस्क्यू ऑपरेशन की निगरानी कर रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
विदेश से लौटते ही एक्शन में दिखेंगे PM मोदी, ईंधन संकट के बीच बुलाई कैबिनेट की बैठक
रीवा में हुआ भीषण सड़क हादसा, जैन समाज की 3 महिला धर्मगुरुओं को तेज-रफ्तार कार ने मारी तक्कर; दो की मौत
जबलपुर में NEET पेपर लीक पर महा-संग्राम! यूथ कांग्रेस ने रोकी रानी कमलापति इंटरसिटी, ट्रैक पर मची अफरा-तफरी
भोपाल स्पेशल कोर्ट का बड़ा फैसला, किसान की 4 एकड़ जमीन ₹40 हजार में बेचने वाले बैंक अफसरों को 3-3 साल की जेल
Anuppur Hotel Collapse: हादसे की वजह
नगर पालिका उपाध्यक्ष बद्री प्रसाद ताम्रकार ने बताया कि होटल के ठीक बगल में लगभग 20 × 50 फीट के प्लॉट पर निर्माण कार्य के लिए लगभग 12 फीट गहरा गड्ढा खोदा गया था। इसमें पानी भर जाने के कारण होटल की नींव कमजोर हो गई। इसके बाद इमारत का एक हिस्सा उस दिशा में धंस गया(Anuppur Hotel Collapse) और पूरी बिल्डिंग गिर गई।
रेस्क्यू में जुटे 100 से अधिक लोग
एसडीआरएफ और प्रशासन की करीब 100 लोगों की टीम मलबा हटाने में लगी हुई है। 3 क्रेन और जेसीबी की मदद से मलबा हटाया जा रहा है। मलबे में और लोगों के दबे होने की आशंका बनी हुई है। घटनास्थल पर 10-12 एंबुलेंस मौजूद हैं। होटल के गिरने से आसपास की कई दुकानें भी प्रभावित हुई हैं।
यह भी पढ़ें- चंडीगढ़ ग्रेनेड हमले में बड़ा खुलासा, ISI कनेक्शन आया सामने, 5 आरोपी गिरफ्तार
हादसे की सूचना मिलते ही राज्य मंत्री दिलीप जायसवाल, कलेक्टर हर्षल पंचोली और एसपी मोती उर रहमान घटनास्थल पर पहुंचे। कलेक्टर हर्षल पंचोली ने बताया कि रेस्क्यू ऑपरेशन पूरी तत्परता के साथ जारी है। अब तक 4 लोगों को मलबे से निकाला गया, जिनमें एक की मौत हो चुकी है। घायलों का इलाज चल रहा है। मुख्यमंत्री जल्द ही मुआवजे की घोषणा करेंगे।
