Dhule Mobile Theft Recovery( Source: Social Media )
Dhule Mobile Theft Recovery: धुले देवपुर पुलिस ने तेज कार्रवाई करते हुए सेंधमारी के एक मामले का महज 12 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने चोरी गए 8 मोबाइल फोन और नकदी समेत कुल 51 हजार रुपये का मुद्देमाल बरामद किया है।
इस मामले में दो संदिग्ध आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें हिरासत में लिया गया है। पुलिस के अनुसार, फरियादी योगेश मधुकर करनकाल (निवासी भाई मदाने नगर, गली नंबर 7, देवपुर) ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 30 मार्च की रात अज्ञात चोर घर की छत के रास्ते अंदर घुसा और उनके घर से चार मोबाइल फोन व नकदी चोरी कर ले गया।
वहीं, पास में रहने वाली सुनंदा सुधाकर बाघ के घर से भी चार मोबाइल फोन चोरी हुए। कुल मिलाकर 8 मोबाइल और 8,700 रुपए नकद चोरी होने की बात सामने आई।
होते ही देवपुर पुलिस ने घटनास्थल का हरकत में आई पुलिस मामला दर्ज निरीक्षण कर जांच शुरू की। पुलिस निरीक्षक समाधान वाघ के मार्गदर्शन में क्राइम डिटेक्शन टीम को सक्रिय किया गया। टीम ने तकनीकी जानकारी और स्थानीय सूत्रों के आधार पर तेजी से जांच आगे बढ़ाई।
जांच के दौरान पुलिस ने संदिग्ध आरोपी तौसिफ उर्फ पापा भिकन तांबोली निवासी मास्तरवाडी, ॐ देवपुर) को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने चोरी की वारदात कबूल कर ली।
आरोपी ने बताया कि चोरी किए गए मोबाइल उसने दूसरे युवक को बेचने के लिए दिए थे। इसके बाद पुलिस ने दूसरे आरोपी अंकित राजेंद्र शिरसाठ (22, निवासी गायकवाड़ चौक, जुना धुले) को भी हिरासत में लिया।
यह भी पढ़ें:-Dhule में पाकिस्तानी कॉस्मेटिक्स जब्त, प्रतिबंध के बावजूद बिक रहे विदेशी उत्पाद; दो व्यापारी गिरफ्तार
पुलिस ने दोनों आरोपियों के पास से चोरी का माल बरामद कर लिया है। फिलहाल दोनों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से इलाके में दहशत फैलाने वाले चोरों पर अंकुश लगा है, वहीं नागरिकों में सुरक्षा को लेकर भरोसा भी बढ़ा है।