पहली बार रख रहे हैं महाशिवरात्रि का व्रत? तो जान लीजिए क्या खाएं न खाएं
Mahashivratri Fasting Food Rules:अगर आप पहली बार महाशिवरात्रि का व्रत रख रहे हैं, तो खान-पान के नियमों की सही जानकारी होना बेहद जरूरी है। जानें व्रत में क्या खा सकते हैं, किन चीजों से करें परहेज ।
- Written By: सीमा कुमारी
Updated On:
Feb 12, 2026 | 05:52 PM
महाशिवरात्रि का व्रत (सौ.सोशल मीडिया)
Mahashivratri Vrat Kya Khaye Kya Na Khaye: 15 फरवरी को महाशिवरात्रि का पावन पर्व मनाया जाने वाला है। यह पर्व धार्मिक एवं आध्यात्मिक दोनों दृष्टि से बड़ा महत्व रखता है। इस दिन शिवभक्त अपनी श्रद्धा अनुसार व्रत रखकर भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना करते हैं।
ऐसा माना जाता है कि महाशिवरात्रि का व्रत करने से भगवान शिव शीघ्र प्रसन्न होते हैं और भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। साथ ही जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का वास होता है।
लेकिन व्रत का पूरा फल तभी मिलता है, जब इसे सही विधि और नियमों के साथ किया जाए, तो आइए आपको बताते महाशिवरात्रि व्रत से जुड़े विशेष नियम
सम्बंधित ख़बरें
Religious Tips: चरण स्पर्श से पहले जान लें ये नियम, शास्त्रों में बताया गया है किसके पैर नहीं छूने चाहिए
House Keys : घर में चाबियां यहां रखीं तो खुलेंगे सफलता के द्वार, गलत जगह रखीं तो बढ़ेंगी परेशानियां
Guruvar Upay: विवाह में देरी से हैं परेशान? गुरुवार को करें ये एक काम, जल्द बनेंगे शुभ संयोग
Astrology: ज्योतिष शास्त्र में इन नक्षत्रों को माना जाता है सबसे अशुभ, जीवन में ला सकते हैं कई परेशानियां
महाशिवरात्रि व्रत का क्या है नियम
- महाशिवरात्रि के दिन सूर्योदय से पहले उठें।
- पीले रंग के कपड़े धारण करें।
- हाथ में जल, अक्षत और फूल लेकर भगवान शिव के सामने व्रत का संकल्प लें।
- शिवरात्रि की पूजा रात्रि के चारों पहर में करना फलदायी होता है।
- हर प्रहर में दूध, दही, घी और शहद से शिवलिंग का अभिषेक करें।
- व्रत के दौरान शारीरिक और मानसिक पवित्रता बनाए रखें।
- ब्रह्मचर्य का पालन करें।
- गुस्सा, बुराई आदि चीजों से बचें।
- महाशिवरात्रि का मुख्य नियम है रात्रि जागरण।
- इस शुभ अवसर पर रात का जागरण और शिव पुराण का पाठ करने से सभी पापों का नाश होता है।
- शिवरात्रि का व्रत अगले दिन सूर्योदय के बाद खोला जाता है।
- पारण के समय सबसे पहले भगवान शिव को भोग लगाएं और फिर ब्राह्मणों को दान देकर खुद सात्विक भोजन करें।
महाशिवरात्रि व्रत के दौरान क्या खाएं?
- व्रत के दौरान सेब, केला, संतरा, पपीता, खजूर और सभी प्रकार के सूखे मेवे खाए जा सकते हैं।
- व्रत में साबूदाने की खिचड़ी या खीर, कुट्टू या सिंघाड़े के आटे से बनी पूरियां और पकोड़े खाए जा सकते हैं।
- उबले हुए आलू की सब्जी और भुना हुआ शकरकंद खा सकते हैं।
- शरीर को हाइड्रेटेड रखने के लिए दूध, छाछ, नारियल पानी और ताजे फलों का जूस पी सकते हैं।
- व्रत के भोजन में केवल सेंधा नमक का ही प्रयोग कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें:-विष्णु जी को भोग लगाते समय भूलकर भी न छोड़ें ये एक चीज, वरना नहीं मिलेगा व्रत का फल!
व्रत में क्या न खाएं?
- किसी भी प्रकार का अनाज जैसे कि गेहूं, चावल, दालें और बेसन का सेवन न करें।
- भोजन में लहसुन और प्याज का उपयोग भूलकर भी न करें, यह व्रत को खंडित कर सकता है।
- व्रत के भोजन में सादा नमक और हल्दी का प्रयोग नहीं किया जाता है।
- इस दिन मांस, मदिरा और किसी भी प्रकार के नशे से पूरी तरह दूर रहें।
- चाहे व्रत कर रहे हो या फिर नहीं।
- इस दिन किसी भी तरह के विवाद से बचें।
Mahashivratri vrat first time what to eat and avoid
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Published On:
Feb 12, 2026 | 05:52 PM
