-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Lifestyle »
- Know The Use Of Salt For Healthy Gums And Teeth Care
दांतों की कई समस्याओं का इलाज है नमक, जानिए स्वस्थ मसूड़ों और दांतों की देखभाल के लिए कैसे करें इस्तेमाल
- Written By: दीपिका पाल
दांतों में सड़न की समस्या हो रही है तो नमक के पानी से कुल्ला करना इसका इलाज हो सकता है। इसकी वजह से दांतों में लगे कीड़े कम होते हैं और वो नमक के प्रभाव से इनएक्टिव हो जाते हैं।

दांतों की देखभाल कैसे करें ( सोशल मीडिया)
सीमा कुमारी
नवभारत लाइफस्टाइल डेस्क: आमतौर पर कहा जाता है कि, आपकी पर्सनैलिटी सिर्फ त्वचा या बालों पर ही निर्भर नहीं करती, बल्कि इसके लिए दांतो (Oral Care) का भी हेल्दी और क्लीन होना भी जरूरी होता है। अगर आपको भी पीले दांतों की समस्या है और इसके लिए तरह-तरह के प्रोडक्ट्स अपनाकर थक चुके हैं, तो ऐसे में नमक पानी एक नेचुरल और सस्ता घरेलू उपाय है, जो दांतों के लिए कई तरह से गुणकारी होता है। आइए जान लीजिए इसके बारे में।
ओरल हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, दांतों में सड़न की समस्या हो रही है तो नमक के पानी से कुल्ला करना इसका इलाज हो सकता है। इसकी वजह से दांतों में लगे कीड़े कम होते हैं और वो नमक के प्रभाव से इनएक्टिव हो जाते हैं। इससे दांतों में दर्द कम होता है और फिर से समस्या दूसरे दांतों तक नहीं फैलती। इसके अलावा ये दांतों में दर्द और सूजन को भी कम करने में मदद कर सकता है।
दांतों के लिए फायदेमंद है नमक
1- ये काम सप्ताह में 3 बार से ज्यादा न करें। क्योंकि नमक से कुल्ला ज्यादा करना भी दांतों के इनेमल पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है। इसका बहुत अधिक सोडियम दांतों की परतों को घिस कर इनका नुकसान कर सकता है। इस वजह से आपको इन बातों का ख्याल रखते हुए भी नमक के पानी से कुल्ला करना चाहिए।
सम्बंधित ख़बरें
HbA1c Test: 3 महीने की औसत ब्लड शुगर बताता है यह टेस्ट, जानें कब और क्यों कराना चाहिए
भंडारा जिले में प्रजनन दर घटकर 1.33 हुई; सुरक्षित मातृत्व और परिवार नियोजन में हासिल की उल्लेखनीय सफलता
रोज सुबह करें ये 7 योगासन, शरीर रहेगा फिट और दिनभर रहेंगे एनर्जेटिक
Chandipura Virus: गुजरात में चांदीपुरा वायरस का खतरा, 3 बच्चों की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
2- अगर आपके मुंह से बदबू आती है और इसकी वजह से आप शर्मिंदगी महसूस करते हैं तो आपको एक बार नमक के पानी से गरारे जरूर करने चाहिए। आपको बता दें कि, नमक के पानी के गरारे करने से मुंह में जमा बैक्टीरिया बाहर निकल जाता है और सांसों की बदबू आनी बंद हो जाती है।
3-एक्सपर्ट्स का मानना है कि, अगर आपको अक्सर मसूड़ों से खून आने की शिकायत रहती है या फिर आपके मसूड़ों में सूजन और दांतों में दर्द रहता है, तो आपको नमक के पानी के गरारे जरूर करने चाहिए। नमक के पानी के गरारे करने से मुंह में जमें बैक्टीरिया को खत्म किया जा सकता है और इन समस्याओं से राहत मिल सकती है।
कैसे करें नमक पानी का इस्तेमाल
-एक गिलास गुनगुने पानी में एक छोटा चम्मच नमक मिलाकर अच्छी तरह घोल लें। इस पानी से दिन में दो बार सुबह और रात को ब्रश करने के बाद कुल्ला करें ।
-एक छोटे बाउल में थोड़ा सा नमक और बेकिंग सोडा मिलाएं। इस मिश्रण को अपनी उंगली पर लगाकर दांतों को 2-3 मिनट तक ब्रश करें।
-एक छोटे बाउल में थोड़ा सा नमक और हल्दी पाउडर मिलाएं। इस मिश्रण को अपनी उंगली पर लगाकर दांतों को 2-3 मिनट तक ब्रश करें।
Know the use of salt for healthy gums and teeth care
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
हवा में अटका CM सम्राट चौधरी का हेलीकॉप्टर, कार्यक्रम स्थल पर मचा हड़कंप; सामने आया VIDEO
Jul 11, 2026 | 05:18 PMभारी बारिश के बीच मावल में तबाही: नालों पर अतिक्रमण और अवैध विकास कार्यों से बढ़ा बाढ़ का संकट
Jul 11, 2026 | 05:15 PMनितिन गडकरी की ब्रिक्स देशों से अपील: टिकाऊ और भविष्य के लिए तैयार परिवहन व्यवस्था के लिए बढ़ाएं आपसी कदम
Jul 11, 2026 | 05:11 PMठाणे जिला सहकारी बैंक पर महायुति का ऐतिहासिक कब्जा, शिंदे-चव्हाण की रणनीति से टूटा मजबूत किला
Jul 11, 2026 | 05:11 PMपश्चिम बंगाल में एंटी-गुंडा कानून लागू: 12 महीने तक हिरासत का प्रावधान, संपत्ति नुकसान पर भी होगी कार्रवाई
Jul 11, 2026 | 05:08 PMसंभाजीनगर: डॉन बाबा फरजान के बंगले पर 21 घंटे की रेड, हथियारों का जखीरा बरामद, नोट गिनने मंगानी पड़ी मशीनें
Jul 11, 2026 | 05:05 PMकारगिल युद्ध की चुनौतीपूर्ण हवाई जंग पर बनी ‘ऑपरेशन सफेद सागर’, नेटफ्लिक्स ने रिलीज डेट के साथ किया बड़ा ऐलान
Jul 11, 2026 | 05:04 PMवीडियो गैलरी

आगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 04:57 PM
फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM
मथुरा में पुलिस को मिली एक सफलता! अपहरण के मामलों में वांछित कुख्यात अपराधी ओमप्रकाश उर्फ भूरा गिरफ्तार-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:05 PM
जगन्नाथ रथ यात्रा विवाद: ISKCON की तारीखों पर भड़के साधु-संत, लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:32 PM
मास्टर प्लान पर भिड़े विधायक, कांग्रेस ने बीच बैठक किया वॉकआउट-VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:31 PM
आदित्य ठाकरे का महाराष्ट्र सरकार पर बड़ा हमला, डॉक्टर पिटाई से लेकर UCC तक लगाए गंभीर आरोप-VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:51 AM














