Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • रवि, 9 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Maa Dhumavati Aarti: आज धूमावती जयंती पर करें माता की आरती, हर संकट और बाधा होगी दूर

Maa Dhumavati Aarti In Hindi : धूमावती जयंती पर मां धूमावती की आराधना और आरती का विशेष महत्व माना जाता है। धार्मिक मान्यता है कि श्रद्धा और भक्ति से माता की आरती करने पर जीवन के संकट दूर होते हैं।

  • Written By: सीमा कुमारी
Updated On: Jun 22, 2026 | 11:11 AM

मां धूमावती (सौ.जैमिनी)

Follow Us
Follow Us:

Dhumavati Jayanti Par Mata Ki Aarti : आज 22 जून को धूमावती जयंती मनाई जा रही है। यह जयंती हर साल ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि के दिन मनाई जाती है। धर्म शास्त्रों में मां धूमावती को दस महाविद्याओं में सातवीं देवी माना गया है। पौराणिक कथा के अनुसार, माता सती महादेव के अपमान से दुखी होकर यज्ञकुंड में कूद गईं थीं और आत्म दाह कर लिया था।

इसके बाद उनके शरीर से जो धुंआ उत्पन्न हुआ उससे माता धूमावती की उत्पत्ति मानी जाती है। उत्पत्ति के बाद माता भूख से व्याकूल थीं. यही कारण है कि उनका शरीर देखने में जीर्ण-शीर्ण लगता है।

मां धूमावती की महिमा

धर्म शास्त्रों में मां धूमावती की महिमा का विस्तृत वर्णन किया गया है। धार्मिक मान्यता है कि, माता धूमावती की विधि-विधान से पूजा करने, उन्हें उड़द की दाल की खिचड़ी का भोग लगाने से मां बहुत प्रसन्न होती है। मान्यता ये भी है कि माता की पूजा करने से केतु ग्रह दोष से छुटकारा मिल जाता है। यही नहीं इस दिन की गई माता की पूजा और आरती से दुख, शारीरिक कष्ट और हर प्रकार की बाधाओं से मुक्ति मिल प्राप्त हो जाती है। यहां पढ़ते हैं माता धूमावती की आरती.

सम्बंधित ख़बरें

Ekadashi Vrat Katha: कामिका एकादशी पर जरूर पढ़ें ये पौराणिक कथा, बड़े से बड़ा पाप से मुक्ति की है मान्यता

कामिका एकादशी पर चुपचाप जप लें ये 5 शक्तिशाली मंत्र, श्रीहरि की कृपा से खुल सकते हैं बंद किस्मत के दरवाजे

सावन अमावस्या पर राशि अनुसार दान करें ये चीजें, पितरों की कृपा से खुल सकते हैं सुख-समृद्धि के द्वार

सावन में शिवलिंग पर जरूर चढ़ाएं ये खास इत्र, महादेव को है बेहद प्रिय; जानें इससे जुड़े रहस्यमयी लाभ

यहां पढ़ते हैं माता धूमावती की आरती

ॐ जय धूमावती माता, मैया जय धूमावती माता।

तुम हो जगत की स्वामिनी, दुख भय की त्राता॥

काक ध्वजा रथ सोहत, सूँप लिए कर में।

भक्तों के सब संकट, दूर करूँ छिन में॥

रूप भयानक तेरा, दुष्टों के भयकारी।

भक्तों की हो माता, तुम ही हितकारी॥

श्वेत वस्त्र तन सोहे, मस्तक सिन्दूर धरे।

असुरन के दल को तुम, पल में संहारे॥

तुम हो आदि शक्ति, विद्या की दाती।

जो जन ध्यान लगावे, उसकी किस्मत जगाती॥

ये भी पढे़ं-Powerful Shiv Mantra: भगवान शिव के 6 पावन मंत्र, नियमित जाप से परेशानियां होंगी दूर और मिलेगा मानसिक सुकून

उड़द खिचड़ी भोग लगावे, पुष्प चढ़े प्यारे।

शनिवार के दिन जो नर, मन्दिर में आवे॥

धूमावती मैया की आरती, जो कोई नर गावे।

तन-मन धन सुख पावे, सब संकट मिट जावे॥

ॐ जय धूमावती माता, मैया जय धूमावती माता।

 

 

Maa dhumavati aarti dhumavati jayanti aarti benefits

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 22, 2026 | 11:11 AM

Topics:  

  • Dharma
  • Religion News
  • Sanatan Hindu religion

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.