Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शनि, 8 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

सावन अमावस्या पर राशि अनुसार दान करें ये चीजें, पितरों की कृपा से खुल सकते हैं सुख-समृद्धि के द्वार

Sawan Amavasya Daan: सावन अमावस्या पर राशि अनुसार दान करने से पितरों की कृपा और सुख-समृद्धि प्राप्त होने की धार्मिक मान्यता है। जानें अपनी राशि के अनुसार क्या दान करें।

  • Written By: सीमा कुमारी
Updated On: Aug 08, 2026 | 07:32 PM

सावन अमावस्या (सौ.AI)

Follow Us
Follow Us:

Sawan Amavasya 2026 : 12 अगस्त 2026 को सावन अमावस्या मनाई जाएगी। सनातन परंपरा में हर महीने पड़ने वाली अमावस्या तिथि का धार्मिक महत्व होता है। जब यह शुभ तिथि सावन महीने में पड़ती है तो इसका महत्व और भी अधिक बढ़ जाता है।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन स्नान, दान, पितरों का तर्पण और भगवान शिव की पूजा करने से विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है। वहीं जब बात सावन अमावस्या तिथि की आती है तो इस तिथि पर राशि अनुसार दान करने से पितरों का आशीर्वाद तो प्राप्त होता ही है इसके साथ ही सभी देवी-देवताओं का आशीर्वाद भी प्राप्त होता है।

सावन अमावस्या पर राशि अनुसार करें इन सामग्रियों का दान

मेष राशि: लाल वस्त्र, मसूर की दाल या तांबे के बर्तन का दान करें।

सम्बंधित ख़बरें

सावन में शिवलिंग पर जरूर चढ़ाएं ये खास इत्र, महादेव को है बेहद प्रिय; जानें इससे जुड़े रहस्यमयी लाभ

सावन में दिखी आस्था की भव्य तस्वीर; CM Yogi ने कांवड़ियों पर बरसाए फूल; हर-हर बम-बम से गूंजा उत्तर प्रदेश

Varalakshmi: दिवाली जितना खास है सावन का ये शुक्रवार, इस दिन लक्ष्मी पूजा से खुल सकते हैं समृद्धि के द्वार

Puja Time: दोपहर 12 से 4 बजे के बीच क्यों नहीं करनी चाहिए पूजा? जानें क्या है इसके पीछे की धार्मिक मान्यता

वृषभ राशि: सफेद चावल, चीनी, दूध और सफेद वस्त्र का दान करना शुभ माना जाता है।

मिथुन राशि: हरी मूंग की दाल, हरे कपड़े या हरी सब्जियों का दान करें।

कर्क राशि: चांदी, दूध, चावल या सफेद मिठाई का दान करें।

सिंह राशि: गेहूं, गुड़, तांबे के बर्तन या मौसम के अनुसार लाल फलों का दान करें।

कन्या राशि: हरे पौधे, मूंग की दाल या जरूरतमंद छात्रों को पढ़ाई की सामग्री दान करें।

तुला राशि: सफेद वस्त्र, इत्र, चावल और शक्कर का दान करना शुभ माना जाता है।

ये भी पढ़ें-सावन में शिवलिंग पर जरूर चढ़ाएं ये खास इत्र, महादेव को है बेहद प्रिय; जानें इससे जुड़े रहस्यमयी लाभ

वृश्चिक राशि: लाल मसूर की दाल, गुड़ या लाल वस्त्र का दान करें।

धनु राशि: पीले अनाज, हल्दी, पीले वस्त्र या किताबों का दान करें।

मकर राशि: काले तिल, सरसों का तेल, जूते-चप्पल या कंबल का दान करना शुभ माना जाता है।

कुंभ राशि: काले तिल, लोहे की सामग्री, छाता या काले वस्त्र का दान करें।

मीन राशि: चने की दाल, पीली मिठाई, बेसन के लड्डू या धार्मिक पुस्तकों का दान करें।

आमावस्या तिथि पर राशि अनुसार दान का महत्व

सावन मास की अमावस्या तिथि पर दान करने का विशेष महत्व है। इस तिथि पर राशि अनुसार दान करने से पितृ प्रसन्न होते हैं और पितरों के आशीर्वाद से घर में सुख समृद्धि आती है। इस तिथि पर राशि अनुसार दान करने से अति पुण्य फलों की प्राप्ति होती है।

Sawan amavasya zodiac wise donation pitru blessings prosperity

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 08, 2026 | 07:32 PM

Topics:  

  • Lord Shiva
  • Religion News
  • Sawan Somwar

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.