आज 2026 का दूसरा 'बड़ा मंगल', शाम ढलने से पहले हनुमान जी को चढ़ाएं ये विशेष वस्तुएं, कष्टों से मिलेगी मुक्ति!

Second Bada Mangal upay: आज 2026 के दूसरे बड़ा मंगल के शुभ अवसर पर शाम ढलने से पहले हनुमान जी को विशेष वस्तुएं अर्पित करने से जीवन के कष्ट दूर होने और सुख-समृद्धि प्राप्त होने की मान्यता है।
Bada Mangal Remedies
हनुमान जी (Source. Pinterest)
Published on
Updated on

Bada Mangal Remedies: आज 12 मई 2026 को ज्येष्ठ मास का दूसरा 'बड़ा मंगल' मनाया जा रहा है। हिंदू धर्म में यह पर्व किसी महापर्व से कम नहीं है। मान्यता है कि बड़े मंगल के दिन सच्चे मन से बजरंगबली की आराधना करने से जीवन की परेशानियां दूर होती हैं और साहस, सुख तथा सफलता का आशीर्वाद मिलता है। अधिकमास होने के कारण इस बार 8 बड़े मंगल का दुर्लभ संयोग बन रहा है।

ज्योतिषयों के अनुसार, आज के दिन यदि आप हनुमान जी को अपनी समस्याओं के अनुसार 'गुप्त' रूप से ये चीजें अर्पित करते हैं, तो बजरंगबली आपके जीवन के सभी कष्टों को पल भर में हर लेंगे।

हनुमान जी को अर्पित करें ये 4 चीजें

  • साबुत लौंग अर्पित करें

ज्योतिषयों के अनुसार, आज बड़े मंगल की शाम हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए लौंग से जुड़ा उपाय कर सकते है। यह उपाय की जादूतरह काम करेगा। इसके लिए एक साबुत लौंग यानी फूल वाली लौंग लें और उसे चुपचाप हनुमान जी के मंदिर में हनुमान जी के चरणों में रख दें । कहते है ऐसा करने से कार्य में आ रही बाधाएं दूर होती हैं और साधक को अद्भुत मानसिक शांति प्राप्त होती है।

  • 'राम' का नाम जपना

हनुमान जी को प्रसन्न करने का सबसे सरल रास्ता प्रभु श्री राम का नाम है। उन्हें तुलसी दल अत्यंत प्रिय है। ऐसे में बड़े मंगल   के दिन 108 तुलसी के पत्ते लें या आप 11, 21 या 51 भी ले सकते हैं)। इन पत्तों पर चंदन से 'राम' नाम लिखें और इनकी एक माला बनाकर हनुमान जी को पहना दें। माना जाता है कि बिना किसी को बताए अर्पित की गई तुलसी माला का फल कई गुना बढ़ जाता है।

  • माचिस अर्पित करें

आज दूसरे बड़े मंगल (Second Bada Mangal) पर हनुमान जी के मंदिर में एक माचिस अर्पित करें। माचिस चढ़ाते समय मन-ही-मन प्रार्थना करें, कि प्रभु आपके जीवन के डर, आलस्य और नकारात्मकता के अंधकार को दूर करें। इस उपाय को करने से मन में नया जोश तो भरता ही है, साथ ही कामकाज की रफ्तार भी बढ़ती है।

  • पीला वस्त्र अर्पित करें

ज्योतिष बताते है कि, बड़े मंगल के दिन हनुमान जी को पीला वस्त्र अर्पित करें। कहते है ऐसा करने से जातक के किस्मत चमक सकता है। ऐसे में आज के दिन आप हनुमान जी को पीले रंग का रुमाल या छोटा-सा कपड़ा चढ़ा सकते हैं। बड़े मंगल के दिन गुप्त रूप से किया गया यह दान न केवल घर के क्लेश खत्म करता है, बल्कि आपके मान-सम्मान में भी वृद्धि करता है।

Navbharat Live
navbharatlive.com