-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Religion »
- Light Lamps At These 5 Places On Shani Jayanti
मई के अंतिम सप्ताह में है ‘शनि जयंती’, साढ़ेसाती और ढैय्या से छुटकारा के लिए इन स्थानों पर जलाएं दीया
- Written By: सीमा कुमारी
27 मई को पूरे देशभर में शनि जयंती मनाई जाएगी। इस विशेष दिन पर कुछ खास जगहों पर दीपक जलाने से शनि दोष से मुक्ति मिलती है और जीवन में सकारात्मक बदलाव आते हैं, तो आइए उन स्थानों के बारे में जानते हैं।

शनि जयंती पर इन 5 स्थानों पर जलाए दीपक (सौ.सोशल मीडिया)
27 मई को पूरे देशभर में शनि जयंती मनाई जाएगी। यह जयंती हर साल ज्येष्ठ मास की अमावस्या तिथि को मनाई जाती है। शनि देव, न्याय और कर्मफल के देवता माने जाते हैं। उनकी कृपा जिस पर बरसती है, उसका जीवन सुख-समृद्धि से भर जाता है।
धार्मिक मान्यता है कि इस दिन शनि देव की पूजा विधिपूर्वक करने से व्यक्ति को शनि दोष से मुक्ति मिलती है। साथ ही इस विशेष दिन पर कुछ खास जगहों पर दीपक जलाने से शनि दोष से मुक्ति मिलती है और जीवन में सकारात्मक बदलाव आते हैं, तो आइए उन स्थानों के बारे में जानते हैं।
शनि जयंती पर इन 5 स्थानों पर जलाए दीपक :
सम्बंधित ख़बरें
शीतलाष्टमी पर चुपचाप कर लें ये 7 अचूक उपाय, नौकरी, कारोबार और परिवार की बड़ी परेशानियां हो सकती हैं दूर
बेलपत्र नहीं… इस शिव मंदिर में भोलेनाथ को चढ़ता है जिंदा केकड़ा, आखिर क्या है सदियों पुरानी रहस्यमयी परंपरा
Sawan Shivratri 2026: इस दिन खुलेंगे महादेव की कृपा के द्वार, नोट कर लें पूजा और जलाभिषेक का सबसे शुभ समय
Sawan Vrat 2026: सावन में ये 6 व्रत करने वाले पर बरसती है भोलेनाथ की विशेष कृपा, क्या आपने रखा इनमें से कोई
शनि मंदिर पर जलाए दीपक
ज्योतिषयों के अनुसार, शनि जयंती के दिन शनिदेव के मंदिर में जाकर सरसों के तेल का दीपक जलाना सबसे शुभ एवं उत्तम माना जाता है। कहते हैं कि, मंदिर में शनिदेव की प्रतिमा के समक्ष दीपक जलाने से उनकी सीधी कृपा प्राप्त होती है। इसके साथ ही आप शनिदेव को काले तिल, नीले फूल और तेल भी अर्पित कर सकते हैं।
हनुमान मंदिर पर जलाएं दीपक
शनि जयंती के दिन शनि मंदिर के अलावा, हनुमान मंदिर में भी दीपक जलाना सबसे शुभ एवं उत्तम माना जाता है। इस स्थान में दीपक जलाने से भी शनि दोष शांत होता है। ऐसे में इस दिन हनुमान चालीसा का पाठ करें। उन्हें सिंदूर अर्पित करें और फिर भाव के साथ दीपक जलाना भी इस दिन शुभ माना जाता है।
पीपल के वृक्ष के नीचे पर जलाए दीपक
शनि जयंती के दिन पीपल के वृक्ष के नीचे भी दीपक जलाना सबसे शुभ माना जाता है। कहते है कि पीपल के वृक्ष में देवताओं का वास होता है और शनिदेव को यह वृक्ष विशेष रूप से प्रिय है। शनि जयंती की रात पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं। यह उपाय शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या के प्रभाव को कम करने में भी सहायक माना जाता है।
भैरव मंदिर पर जलाए दीपक
भैरव देव को शनिदेव का गुरु माना जाता है। मान्यता है कि शनि जयंती की रात भैरव मंदिर में दीपक जलाने से शनिदेव के प्रकोप से मुक्ति मिलती है। भैरव देव की पूजा करने से नकारात्मक ऊर्जा भी दूर होती है और जीवन में खुशहाली आती है।
यह भी पढ़ें- सोमवती अमावस्या के दिन करें ये अचूक उपाय, पैसों की तंगी से मिलेगा छुटकारा, परिवार में आएगी खुशहाली!
घर के पूजा स्थल पर जलाए दीपक
अगर आप शनि मंदिर नहीं जा सकते हैं, तो घर के पूजा स्थल पर भी शनिदेव के नाम से दीपक जला सकते हैं। सरसों के तेल का दीपक जलाएं। दीपक जलाते समय शनि मंत्र ‘ओम शनैश्चराय नमः’ का जाप करें।
दीपक जलाने के साथ करें ये शुभ काम
- गरीबों और जरूरतमंदों को काले वस्त्र, जूते व अनाज का दान करें।
- इस दिन किसी भी गरीब या असहाय व्यक्ति का अपमान न करें।
- शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए काले तिल और उड़द की दाल का भी दान कर सकते हैं।
Light lamps at these 5 places on shani jayanti
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
सीधी: CMHO के छापे में खुली चुरहट अस्पताल की पोल, डॉक्टर समेत कर्मचारी गायब; दवा संकट और गंदगी पर फूटा गुस्सा
Aug 05, 2026 | 11:44 PMशीतलाष्टमी पर चुपचाप कर लें ये 7 अचूक उपाय, नौकरी, कारोबार और परिवार की बड़ी परेशानियां हो सकती हैं दूर
Aug 05, 2026 | 11:22 PMदतिया में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, जीत के बाद निकला भव्य विजय जुलूस; उमंग सिंगार ने जनता से किया वादा
Aug 05, 2026 | 11:21 PMफिर महंगा होगा मोबाइल रीचार्ज! एयरटेल ने दिए टैरिफ हाइक के संकेत, जानिए कितना बढ़ेगा आपकी जेब पर बोझ
Aug 05, 2026 | 11:07 PMForeign Media पर पाकिस्तान ने लगाई नई पाबंदी, PoK की सच्चाई छुपाने की नापाक कोशिश जारी
Aug 05, 2026 | 11:05 PMरीवा में सूने मकान पर चोरों का बड़ा धावा; ताला तोड़कर 5-6 लाख के जेवर और नकदी ले उड़े बदमाश
Aug 05, 2026 | 11:05 PMलॉकअप 2 जीतते ही मालामाल हुईं श्रेया कालरा, ट्रॉफी के साथ घर ले गईं पूरे 1 करोड़ रुपये, जानें कितना मिला इनाम
Aug 05, 2026 | 10:59 PMवीडियो गैलरी

पिछड़ों को कभी नहीं मिला हक…राज्यसभा में संजय सिंह का यह धमाकेदार भाषण सुन उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 10:01 PM
मेरी 10 साल की बेटी को भी नहीं छोड़ा…BJP विधायक विनोद सिंह पर महिला ने लगाया रेप के प्रयास का आरोप- VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:57 PM
मुहर्रम में कार्रवाई तो कांवड़ यात्रा में छूट क्यों? वर्दी की निष्पक्षता पर उठे सवाल, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:01 PM
CJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:53 PM
हिला देने वाला खुलासा! भाई वीरेंद्र ने झारखंड विरोध प्रदर्शन और पार्टी के भीतर खोल दिए सारे राज, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:16 PM
थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM













